IPL 2023: MS Dhoni ने चेन्नई सुपरकिंग्स के लॉकर रूम में दिया Virat Kohli का उदाहरण, वायरल हुआ वीडियो
MS Dhoni on Virat Kohlis technique चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने विराट कोहली की तकनीक के बारे में लॉकर रूम में बातचीत की। इस पल का वीडियो वायरल हो गया है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से मात दी।
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी को लॉकर रूम में विराट कोहली की बल्लेबाजी तकनीक के बारे में उदाहरण देते हुए देखा गया। सीएसके की मुंबई पर जीत के बाद यह वीडियो सामने आया। ध्यान देने वाली बात है कि एमएस धोनी की छोटी सी क्लिप सामने आई है, जिसमें खुलासा नहीं हो सका कि वो विराट कोहली के बारे में क्या कह रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो वायरल हो चुका है।
वीडियो में नजर आ रहा है कि जब कोहली ने मैच की पहली गेंद का सामना किया तो धोनी उनकी बल्लेबाजी तकनीक के बारे में बातचीत कर रहे हैं। कप्तान ने सीएसके के लॉकर रूम में यह मैसेज शेयर किया, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 41 साल के धोनी ने कहा, ''विराट कोहली पहली गेंद इस तरह नहीं खेलता है। यह हमेशा यही रहा है।''
Dhoni talking to one of the CSK members by mentioning the name of Virat Kohli. pic.twitter.com/8Y09cWMvLw— Johns. (@CricCrazyJohns) May 6, 2023
चेन्नई सुपरकिंग्स की शानदार जीत
बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स ने शनिवार को आईपीएल 2023 के 49वें मैच में मुंबई इंडियंस को 14 गेंदें शेष रहते हुए 6 विकेट से मात दी। चेपॉक स्टेडियम पर खेले गए आईपीएल के एल क्लासिको मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 139 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 17.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।
चेन्नई सुपरकिंग्स का मौजूदा आईपीएल में अब तक प्रदर्शन शानदार रहा है। एमएस धोनी के नेतृत्व वाली सीएसके ने अब तक 11 मैचों में 6 जीते और वो आईपीएल 2023 की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। वहीं मुंबई इंडियंस की यह 10 मैचों में पांचवीं जीत है और वो अंक तालिका में छठे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने भी 10 में से 5 मैच जीते हैं और वो अंक तालिका में पांचवें स्थान पर जमी हुई है।