Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MI vs KKR: ना प्लेइंग 11 में शामिल, ना कप्तानी संभाली, फिर भी Rohit Sharma ने KKR के खिलाफ रच दिया इतिहास

Rohit Sharma Record IPL 2023 रोहित शर्मा ने आईपीएल 2023 के 22वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मैदान पर उतरे हिटमैन ने महज 20 रनों की पारी के दौरान ही नया इतिहास लिख डाला है।

By Shubham MishraEdited By: Shubham MishraUpdated: Mon, 17 Apr 2023 08:14 AM (IST)
Hero Image
Rohit Sharma Record vs KKR IPL 2023: रोहित शर्मा

नई दिल्ली स्पोर्ट्स डेस्क। ना प्लेइंग इलेवन में हुए शामिल, ना की मैदान पर मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी फिर भी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने वानखेड़े के मैदान पर नया इतिहास लिख डाला है। आईपीएल 2023 के 22वें मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ हो रही है। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 20 ओवर में 185 रन लगाए हैं। 186 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए रोहित ने केकेआर के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

रोहित शर्मा की जगह सूर्यकुमार यादव ने संभाली कप्तानी

दरअसल, तबीयत खराब होने के चलते रोहित शर्मा की जगह केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं। रोहित को मेजबान टीम ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर उतारा। हालांकि, हिटमैन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 13 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। रोहित को केकेआर के नए स्पिनर सुयश शर्मा ने पवेलियन की राह दिखाई।

Most 50s - Rohit sharma

Most 4/6 - Rohit sharma

Most POTM - Rohit sharma

Dominance against 2nd best team of IPL after MI.🛐#MIvsKKR pic.twitter.com/r3h6TOBmH0— ` (@worship45) April 16, 2023

हिटमैन रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

रोहित शर्मा भले ही 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं, लेकिन उन्होंने अपनी इस छोटी पारी के दौरान बड़ा कारनामा कर डाला है। रोहित आईपीएल में एक टीम के खिलाफ खेलते हुए सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने केकेआर के खिलाफ 1040 रन जड़ दिए हैं। उन्होंने इस मामले में शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया है।

MI vs KKR: 203 का स्ट्राइक रेट, 15 गेंदों में कूटे 78 रन, मुंबई के घर में आया Venkatesh Iyer का तूफान

लिस्ट में दूसरे नंबर पर गब्बर

धवन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1029 रन जड़े हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर का नाम दर्ज है। वॉर्नर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1018 रन कूटे हैं। वहीं, सीएसके के खिलाफ 979 रन ठोककर विराट इस लिस्ट में चौथे पायदान पर काबिज हैं।