Move to Jagran APP

Virat Kohli IPL Record: पहले मैच में दिखा कोहली का 'विराट' रूप, वॉर्नर के बाद आईपीएल में कर दिया यह कमाल

Virat Kohli IPL Record कोहली ने मुंबई के खिलाफ 38 गेंद पर आईपीएल में 50वीं बार अर्धशतक पूरा किया। यह कमाल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। वहीं कोहली ने आईपीएल में ओपनर के तौर पर 3000 रन भी पूरे किए।

By Jagran NewsEdited By: Umesh KumarUpdated: Sun, 02 Apr 2023 11:44 PM (IST)
Hero Image
विराट कोहली ने आईपीएल में जड़ी 50वीं हाफ सेंचुरी। फोटो- AP

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2023 में रविवार, 2 अप्रैल को दो मुकाबले खेले गए। दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और मुंबई के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला गया। बैंगलोर ने मुंबई को 8 विकेट से मात दी। कोहली ने नाबाद 82 रन बनाए। वहीं, कोहली के नाम आईपीएल में एक और अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

दरअसल, कोहली ने मुंबई के खिलाफ 38 गेंद पर आईपीएल में 50वीं बार अर्धशतक पूरा किया। यह कमाल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। वहीं, कोहली ने आईपीएल में ओपनर के तौर पर 3000 रन भी पूरे किए। ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में कोहली से आगे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर हैं। वॉर्नर ने आईपीएल में 60 बार अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है। इसके बाद शिखर धवन का नाम मौजूद है।

कोहली ने पूरे किए 3000 रन

बता दें कि शिखर ने आईपीएल में 49 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, पूर्व आरसीबी के बल्लेबाज एबी डी विलियर्स के नाम 43 अर्धशतक दर्ज हैं। पांचवें नंबर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा मौजूद हैं। रोहित ने 41 बार आईपीएल में अर्धशतक लगाया है।

मुंबई के खिलाफ की चौथी बड़ी साझेदारी

इस मैच में एक और रिकॉर्ड बना। कोहली और डु प्लेसिस ने पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी की। यह मुंबई के खिलाफ चौथी बड़ी और आरसीबी की दूसरी बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। मुंबई के खिलाफ डेक्कन चार्जर्स के एडम गिलक्रिस्ट और वीवीएस लक्ष्मण ने 2008 में नाबाद 155 रन की साझेदारी की थी।

गौरतलब हो कि बैंगलोर में खेल गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने तिलक वर्मा के नाबाद अर्धशतक की बदौलत 171 रन का स्कोर बनाया। आरसीबी के आगे यह स्कोर बौना साबित हुआ। कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मैच को एकतरफा कर दिया। डु प्लेसिस ने 73 रन की पारी खेली।