RCB vs MI LIVE Score: मुंबई के गेंदबाजी अटैक से कोहली-डुप्लेसी ने किया खिलवाड़, एकतरफा मैच में बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से पीटा
RCB vs MI Live Score: आईपीएल 2023 (IPL 2023) के पांचवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से पीटा। मुंबई से मिले 172 रनों के लक्ष्य को बैंगलोर ने महज 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 49 गेंदों में 82 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि फाप डुप्लेसी ने 73 रन ठोके।
RCB vs MI Live Score: आईपीएल 2023 (IPL 2023) के पांचवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से पीटा। मुंबई से मिले 172 रनों के लक्ष्य को बैंगलोर ने महज 16.2 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की ओर से विराट कोहली ने 49 गेंदों में नाबाद 82 रनों की तूफानी पारी खेली।
वहीं, कप्तान फाफ डुप्लेसी ने 43 गेंदों में 73 रन कूटे। आखिरी के ओवरों में ग्लेन मैक्सवेल ने 3 गेंदों में नाबाद 12 रन ठोके। कोहली और डुप्लेसी ने पहले विकेट के लिए 14.5 ओवर में 148 रनों की साझेदारी जमाई और मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। कोहली-डुप्लेसी के आगे मुंबई का बॉलिंग अटैक पूरी तरह से बेअसर नजर आया। गेंदबाजी में मुंबई की ओर से अरशद खान और कैमरून ग्रीन ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।
इससे पहले, पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए हैं। तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली। हालांकि, तिलक को छोड़कर मुंबई के बाकी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। गेंदबाजी में आरसीबी की ओर से कर्ण शर्मा ने सर्वाधिक 2 विकेट अपने नाम किए।
RCB vs MI प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसी (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक, कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, रीस टॉप्ले, मोहम्मद सिराज।
RCB vs MI LIVE: बैंगलोर ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा
विराट कोहली ने जोरदार सिक्स लगाते हुए बैंगलोर को 8 विकेट से जीत दिला दी है। कोहली ने 49 गेंदों में 82 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटे।
RCB vs MI LIVE: कार्तिक बिना खाता खोले चले पवेलियन
बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट किए गए दिनेश कार्तिक कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और बिना खाता खोले पवेलियन लौट रहे हैं। बैंगलोर ने अपना दूसरा विकेट 149 के स्कोर पर गंवाया है।
RCB vs MI LIVE: डुप्लेसी की शानदार पारी का हुआ अंत
फाफ डुप्लेसी की 43 गेंदों में खेली गई 73 रनों की विस्फोटक पारी का अंत अरशद ने कर दिया है। मुंबई इंडियंस के हाथ पहली सफलता लग गई है, लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है। नए बल्लेबाज दिनेश कार्तिक मैदान पर उतरे हैं।
RCB vs MI LIVE: डुप्लेसी कर रहे जमकर धुनाई
फाफ डुप्लेसी अब जब चाह रहे हैं तब गेंद को बाउंड्री लाइन के पार मार दे रहे हैं। 13वें ओवर से डुप्लेसी और कोहली की जोड़ी ने 16 रन बटोरे हैं। बैंगलोर के स्कोर बोर्ड पर 129 रन लग चुके हैं और जीत के लिए अब महज 43 रनों की दरकार है।
RCB vs MI LIVE: कोहली का तूफानी अर्धशतक पूरा
विराट कोहली ने 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। चिन्नास्वामी के मैदान पर विराट के बल्ले से निकली एक और शानदार पारी। 12 ओवर के बाद बैंगलोर के स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 113 रन लग चुके हैं। जीत के लिए अगले 8 ओवर में सिर्फ 59 रन बनाने हैं।
RCB vs MI LIVE: बैंगलोर ने पार किया 100 रनों का आंकड़ा
11 ओवर का खेल हो चुका है और बैंगलोर ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। कोहली और डुप्लेसी की सलामी जोड़ी बिना ब्रेक के बेहद तेजी से आगे बढ़ रही है और जीत मुंबई से दूर होती जा रही है।
RCB vs MI LIVE: मुंबई को विकेट की तलाश
10 ओवर का खेल हो गया है और इस मैच में बैंगलोर का पलड़ा अब बेहद भारी दिख रहा है। मुंबई को अगर इस मैच में वापसी करनी है, तो जल्दी से जल्दी दो से तीन विकेट चटकाने होंगे। कोहली और डुप्लेसी ने 10 ओवर में मिलकर 97 रन कूट डाले हैं। कोहली 36 तो डुप्लेसी 57 रन पर पहुंच गए हैं।
RCB vs MI LIVE: मुंबई के गेंदबाज कोहली-डुप्लेसी के आगे बेअसर
मुंबई इंडियंस के गेंदबाज फाफ डुप्लेसी और विराट कोहली को रोकने में बुरी तरह से नाकाम हो रहे हैं। 9 ओवर में बैंगलोर ने स्कोर बोर्ड पर 80 रन टांग दिए हैं। कोहली 32 पर पहुंच गए हैं, तो डुप्लेसी 28 गेंदों पर 44 रन बनाकर जमकर तबाही मचा रहे हैं। अगले 11 ओवर में जीत के लिए आरसीबी को 92 रनों की दरकार है।
RCB vs MI LIVE: डुप्लेसी ने मचाई तबाही
फाफ डुप्लेसी ने कैमरून ग्रीन के आईपीएल में पहले ओवर में 17 रन कूट डाले हैं। डुप्लेसी ने इस ओवर में दो चौके और एक गगनचुंबी छक्का जमाया। बैंगलोर ने 8 ओवर के बाद स्कोर बोर्ड पर 75 रन लगा दिए हैं। डुप्लेसी 44 पर पहुंच गए हैं और कोहली उनका साथ 27 रन बनाकर दे रहे हैं।
RCB vs MI LIVE: बैंगलोर के नाम रहा पावरप्ले
छह ओवर का पावरप्ले खत्म हो चुका है और बैंगलोर के लिए यह छह ओवर बेमिसाल रहे हैं। टीम ने कोई भी विकेट नहीं गंवाया है और विराट कोहली और डुप्लेसी की सलामी जोड़ी ने स्कोर बोर्ड पर 53 रन लगा दिए हैं। कोहली 23 तो डुप्लेसी 26 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
RCB vs MI LIVE: कोहली-डुप्लेसी मचा रहे धमाल
5 ओवर का खेल हो चुका है और आरसीबी ने स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 45 रन लगा दिए हैं। फाफ डुप्लेसी 24 और कोहली 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई इंडियंस को पहले विकेट की तलाश है।
RCB vs MI LIVE: कोहली ने खोले हाथ
आर्चर को पहली ही गेंद पर कैच छोड़ना काफी भारी पड़ गया है। विराट ने आर्चर के इसी ओवर में एक चौका और एक छक्के समेत कुल 10 रन बटोरे हैं। बैंगलोर ने 4 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 40 रन लगा दिए हैं। कोहली 17 और डुप्लेसी 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
RCB vs MI LIVE: आर्चर ने दिया कोहली को जीवनदान
जोफ्रा आर्चर ने अपने स्पैल की पहली ही गेंद पर विराट कोहली का कैच टपका दिया है। अपने फॉलो थ्रो में आर्चर कैच को पकड़कर नहीं रख सके। कोहली का यह कैच मुंबई इंडियंस और आर्चर को काफी भारी पड़ सकता है।
RCB vs MI LIVE: फाफ की तूफानी बल्लेबाजी
फाफ डुप्लेसी ने बेहरेनडोर्फ के ओवर में जमकर तबाही मचाई है। फाफ ने दो छक्के और एक चौके समेत ओवर से कुल 16 रन बटोरे। फाफ 11 गेंदों में 19 रन पर पहुंच गए हैं, तो विराट कोहली 7 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।
RCB vs MI LIVE: कोहली ने जड़ा पहला चौका
विराट कोहली ने आरसीबी की पारी का पहला चौका जड़ा दिया है। अरशद की गेंद को विराट ने बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया है।
RCB vs MI LIVE: पहले ओवर के बाद आरसीबी 5/0
पहले ओवर में फाफ डुप्लेसी और विराट कोहली ने बैंगलोर के स्कोर बोर्ड पर लगाए हैं कुल 5 रन। कोहली 2 तो डुप्लेसी 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई के लिए पहला ओवर बेहरेनडोर्फ ने शानदार फेंका है।
RCB vs MI LIVE: बैंगलोर की पारी शुरू
बैंगलोर की पारी का आगाज करने के लिए विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी है। आरसीबी को अगर 172 रनों के लक्ष्य तक पहुंचना है, तो कोहली को आज अपना विराट अवतार दिखाना होगा।
RCB vs MI LIVE: मुंबई ने रखा 172 रनों का लक्ष्य
तिलक वर्मा ने चिन्नास्वामी के मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से फैन्स का जमकर मनोरंजन कर डाला है। तिलक द्वारा खेली गई 46 गेंदों में 84 रनों की विस्फोटक पारी के बूते मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए हैं। यानी बैंगलोर के सामने 172 रनों का लक्ष्य है।
RCB vs MI LIVE: सिराज ने लुटाए 16 रन
मोहम्मद सिराज ने अपने आखिरी ओवर में पांच वाइड समेत कुल 16 रन लुटा दिए हैं। तिलक वर्मा अकेले ही मुंबई इंडियंस के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। 19 ओवर में मुंबई ने 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 149 रन लगा दिए हैं। वर्मा 43 गेंदों में 73 रनों पर पहुंच चुके हैं।
RCB vs MI LIVE: डुप्लेसी ने पकड़ा लाजवाब कैच
फाफ डुप्लेसी ने पीछे की तरफ हवा में छलांग लगाते हुए ऋतिक का शानदार कैच लपक लिया है। ऋतिक 5 रन बनाकर चलते बने हैं। मुंबई इंडियंस ने अपना सातवां विकेट 123 के स्कोर पर गंवा दिया है।
RCB vs MI LIVE: तिलक वर्मा खेल रहे लाजवाब पारी
17 ओवर का खेल हो चुका है और मुंबई इंडियंस ने स्कोर बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 123 रन लगा दिए हैं। तिलक वर्मा कमाल की पारी खेल रहे हैं और 37 गेंदों में 57 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। उनका साथ ऋतिक दे रहे हैं।
RCB vs MI LIVE: तिलक वर्मा ने जड़ी जोरदार फिफ्टी
तिलक वर्मा ने जोरदार सिक्स लगाते हुए 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दबाव की स्थिति में क्या शानदार पारी खेली है इस युवा बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस के लिए।
RCB vs MI LIVE: कर्ण शर्मा को मिली एक और सफलता
कर्ण शर्मा ने खतरनाक बल्लेबाज टिम डेविड को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखा दी है। डेविड सिर्फ 4 रन बनाकर चलते बने हैं और मुंबई की हालत अब बेहद खस्ता हो चली है।
मुंबई ने पार किया 100 का आंकड़ा
15 ओवर का खेल हो चुका है और मुंबई इंडियंस ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। तिलक वर्मा अकेले टीम की ओर से लड़ाई लड़ रहे हैं 28 गेंदों पर 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ टिम डेविड 3 रन बनाकर दे रहे हैं। 15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 102 रन लगा दिए हैं। आखिरी पांच ओवर का अब खेल बचा है और जमकर धूम-धड़ाका देखने को मिल सकता है।
मुंबई की आधी टीम लौटी पवेलियन
नेहल वढेरा की 13 गेंदों पर खेली गई 21 रनों की पारी का अंत कर्ण शर्मा ने कर दिया है। मुंबई की आधी टीम अब पवेलियन लौट चुकी है।
तिलक वर्मा ने खोले हाथ
ग्लेन मैक्सवेल के 12वें ओवर में तिलक वर्मा ने हाथ खोले हैं। एक चौका और एक छक्के के साथ वर्मा ने इस ओवर से कुल 16 रन बटोरे। मुंबई इंडियंस ने 12 ओवर के बाद स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 78 रन लगा दिए हैं। तिलक 21 गेंदों में 37 रन बनाकर खेल रहे हैं और नेहल उनका 8 रन बनाकर साथ निभा रहे हैं।
अच्छी लय में दिख रहे तिलक वर्मा
तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस की पारी को संवारने की कोशिश कर रहे हैं। तिलक 17 गेंदों पर अबतक 25 रन बना चुके हैं। मुंबई इंडियंस ने 11 ओवर खत्म होने के बाद स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 62 रन लगाए है। अब यहां से पांच बार की चैंपियन टीम को कुछ बड़े ओवरों की दरकार है।
मुंबई की आधी पारी हुई खत्म
नेहल वढेरा के खिलाफ कर्ण शर्मा ने अपनी गेंद पर जोरदार अपील की है। जिसको अंपायर ने ठुकरा दिया, लेकिन आरसीबी ने रिव्यू का इस्तेमाल किया पर अंपायर का फैसला नहीं बदल सके। 10 ओवर का खेल हो चुका है और मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 55 रन लगा दिए हैं।
सूर्या भी चले पवेलियन
सूर्यकुमार यादव की 15 रनों की पारी का अंत माइकल ब्रेसवेल ने कर दिया है। मुंबई इंडियंस अब मुश्किल में नजर आ रही है और टीम ने चौथा विकेट 48 के स्कोर पर गंवा दिया है।
सूर्या ने खोले हाथ
माइकल ब्रेसवेल के पहले ओवर में सूर्यकुमार यादव ने हाथ खोले हैं और जोरदार चौका जड़ दिया है।
रीस टॉपली हुए चोटिल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खेमे के लिए अच्छी खबर नहीं है। बॉल रोकने के चक्कर में रीस टॉपली अपना कंधा चोटिल करवा बैठे हैं। फिजियो उनको चेक कर रहे हैं। टॉपली को मैदान से बाहर ले जाया जा रहा है। यह आरसीबी के खेमे के लिए बिल्कुल भी अच्छी खबर नहीं है।
लय में दिख रहे तिलक वर्मा
तिलक वर्मा अच्छी लय में नजर आ रहे हैं और चौके-छक्कों में डील करने के मूड से क्रीज पर उतरे हैं। 13 रनों की अबतक की पारी में एक छक्का और चौका जमा चुके हैं। वहीं, सूर्या दूसरे छोर पर खड़े होकर उनका 7 रन बनाकर साथ निभा रहे हैं। 7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 3 विकेट खोकर 37 रन है।
बैंगलोर के नाम रहा पावरप्ले
तिलक वर्मा ने अपनी पारी का आगाज जोरदार छक्के के साथ किया है। छह ओवर के पावरप्ले के बाद मुंबई इंडियंस के स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 29 रन लग चुके हैं। सूर्या 5 और तिलक वर्मा 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
रोहित भी चले पवेलियन
आकाशदीप ने कप्तान रोहित शर्मा की संघर्षपूर्ण पारी का अंत कर दिया है। रोहित 10 गेंदों का सामना करने के बाद महज 1 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। मुंबई ने तीसरा विकेट महज 20 के स्कोर पर गंवा दिया है।
रनों के लिए जूझ रहे कप्तान रोहित
5 ओवर का खेल हो गया है और मुंबई इंडियंस ने स्कोर बोर्ड पर 2 बड़े विकेट खोकर सिर्फ 19 रन लगाए हैं। रोहित दबाव में दिख रहे हैं और 9 गेंदों का सामना करने के बाद महज 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। सूर्या 2 रन बनाकर नाबाद हैं।
रोहित को मिला जीवनदान
रोहित शर्मा को जीवनदान मिल गया है। सिराज की गेंद को रोहित हवा में खेल बैठे थे और गेंद के नीचे दिनेश कार्तिक और सिराज दोनों थे। सिराज-कार्तिक की टक्कर हुई और रोहित का आसान सा कैच छूट गया है।
बैंगलोर की धांसू शुरुआत
चार ओवर का खेल अबतक पूरी तरह से बैंगलोर के पक्ष में रहा है। मुंबई इंडियंस ने दो बड़े विकेट गंवाकर स्कोर बोर्ड पर 17 रन लगाए हैं। कप्तान रोहित शर्मा का साथ देने के लिए क्रीज पर सूर्यकुमार यादव उतर चुके हैं और खाता खोल लिया है।
ग्रीन हुए क्लीन बोल्ड
आईपीएल डेब्यू मुकाबले में कैमरून ग्रीन की पारी महज 5 ही गेंद चल सकी। रीस टॉपली ने ग्रीन को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखा दी है। मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका महज 16 के स्कोर पर लग गया है। ग्रीन 5 रन बनाकर चलते बने हैं।
कैमरून ग्रीन नए बल्लेबाज
ईशन किशन के पवेलियन लौटने के बाद आईपीएल में अपना डेब्यू कर रहे कैमरून ग्रीन मैदान पर उतरे हैं। ग्रीन से मुंबई को इस सीजन काफी उम्मीदें हैं।
सिराज ने किया ईशान को चलता
मोहम्मद सिराज ने बैंगलोर को मैच की पहली सफलता दिला दी है। ईशान किशन बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में गेंद को हवा में खेल बैठे और हर्षल पटेल ने बाउंड्री लाइन पर कोई गलती नहीं की। ईशान 13 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए हैं।
मुंबई की शांत शुरुआत
2 ओवर का खेल हो चुका है और मुंबई इंडियंस की शुरुआत अबतक शांत रही है। टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 11 रन बनाए हैं। कप्तान रोहित एक और ईशान 10 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
बाल-बाल बचे रोहित
बाल-बाल बच गए हैं कप्तान रोहित शर्मा। ईशान किशन के बिना कॉल किए रोहित रन चुराने के लिए दौड़ पड़े थे। हालांकि, थ्रो स्टंप पर नहीं लगी और मुंबई के कप्तान सुरक्षित क्रीज के अंदर पहुंच गए।
ईशान ने जड़ा पहला चौका
रीस टॉप्ले की आईपीएल की पहली ही गेंद को ईशान किशन ने बाउंड्री पार पहुंचा दिया है। मुंबई की पारी का पहला चौका मैच की 7वीं गेंद पर आ गया है।
सिराज का शानदार पहला ओवर
पहले ओवर का खेल खत्म हो गया है। सिराज ने बढ़िया लाइन एंड लेंथ पर गेंदबाजी करते हुए रोहित शर्मा और ईशान किशन को हाथ खोलने का कोई मौका नहीं दिया। पहले ओवर के बाद मुंबई के स्कोर बोर्ड पर लगे हैं बिना कोई विकेट गंवाए 2 रन।
मुंबई इंडियंस की पारी का हुआ आगाज
मुंबई इंडियंस की पारी का आगाज करने कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। बैंगलोर के लिए पहला ओर मोहम्मद सिराज फेंक रहे हैं।
मुंबई इंडियंस के पांच सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस के पांच सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी जेसन बेहरेनडोर्फ, विष्णु विनोद, शम्सी मुलानी, संदीप वॉरियर, रमनदीप सिंह
बैंगलोर के पांच सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पांच सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी अनुज रावत, सुयस प्रभुदेसाई, महिपाल लोमरोर, सोनू यादव, डेविड विली
बतौर कप्तान रोहित का 200वां मैच
कप्तान रोहित शर्मा 200वां टी-20 मैच खेलने आज मैदान पर उतरे हैं। रोहित यह उपलब्धि हासिल करने वाले महज तीसरे ही कप्तान हैं। उनसे पहले यह मुकाम एमएस धोनी और डैरेन सैमी हासिल कर चुके हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसी (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक, कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, रीस टॉप्ले, मोहम्मद सिराज।
मुंबई और बैंगलोर के विदेशी खिलाड़ी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए फाफ डुप्लेसी, माइकल ब्रेसवेल, ग्लेन मैक्सवेल और रीस टॉप्ले चार विदेशी खिलाड़ी मैदान पर उतरे हैं। वहीं, मुंबई ने जोफ्रा आर्चर, कैमरून ग्रीन, जेसन बेहरेनडोर्फ और टिम डेविड के ऊपर विदेशी खिलाड़ी के तौर पर भरोसा दिखाया है।
बैंगलोर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी।
रजत पाटीदार और हेजलवुड के बिना उतरेगी आरसीबी की टीम
रजत पाटीदार का बल्ला पिछले सीजन बैंगलोर की ओर से खेलते हुए जमकर बोला है। रजत ने 8 मैचों में 152 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 333 रन कूटे थे। जिसमें एक शतक और दो फिफ्टी भी शामिल रही थी। वहीं, टीम को पहले मैच में जोश हेजलवुड की सुविधाएं भी नहीं मिलेगी।
बुमराह को मिस करेगी मुंबई
आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट जसप्रीत बुमराह ने निकाले हैं। यानी मुंबई की टीम को आज रात अपने स्टार गेंदबाज की कमी खलने वाली है। 18 मैचों में बुमराह ने 24 विकेट चटकाए हैं।
कोहली का रिकॉर्ड 'बेमिसाल'
आरसीबी और मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैचों में सर्वाधिक रन कूटने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। कोहली ने 30 मैचों में 125 के स्ट्राइक रेट से 769 रन ठोके हैं।
चिन्नास्वामी में भी बोलती है मुंबई की तूती
चिन्नास्वामी के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले 10 मैचों में से 8 में हार झेलनी पड़ी है। सिर्फ दो ही मैचों में बैंगलोर रोहित की टोली के खिलाफ जीत दर्ज कर सकी है।
हेड टू हेड में मुंबई का पलड़ा भारी
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 17 में जीत आरसीबी के हाथ लगी है तो 13 मैचों में मैदान बैंगलोर ने मारा है। यानी ओवरऑल रिकॉर्ड में पलड़ा मुंबई का भारी रहा है।
कप्तान रोहित के खेलने पर सस्पेंस
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आरसीबी के खिलाफ पहला मैच खेलने मैदान पर उतरेंगे या नहीं यह बड़ा सवाल है। आखिर क्या होगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन, पढ़िए हमारे इस पोस्ट में।
पहले मैच में नसीब नहीं होती है मुंबई को जीत
साल 2013 से मुंबई इंडियंस आईपीएल के पहले मैच में औंधे मुंह गिरती रही है। रोहित की सेना को पिछले 10 साल से टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में हार का मुंह देखना पड़ा है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या आज रात मुंबई इस इतिहास को बदल पाएगी।