Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RCB vs MI Playing XI: MI के कप्तान पर सस्पेंस, Maxwell के बिना उतरेगी RCB, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग XI

RCB vs MI IPL 2023 Match 5 Predicted Playing XI आईपीएल 2023 के पांचवें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से होगी। चिन्नास्वामी के मैदान पर बैंगलोर से पार पाना मुंबई के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होगा।

By Jagran NewsEdited By: Shubham MishraUpdated: Sun, 02 Apr 2023 05:51 PM (IST)
Hero Image
RCB vs MI IPL 2023 Match 5 Predicted Playing XI

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2023 (IPL 2023) के 5वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टक्कर पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आरसीबी के घर यानी चिन्नास्वामी के मैदान पर खेला जाएगा। मुंबई और बैंगलोर की निगाहें सीजन का आगाज जीत के साथ करने पर होगी।

पिछला सीजन रहा था बैंगलोर के लिए शानदार

पिछले सीजन फाफ डुप्लेसी की कप्तानी में बैंगलोर ने दूसरे क्वालीफायर तक का सफर तय किया था। टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था और इस सीजन भी कागज पर आरसीबी काफी संतुलित नजर आ रही है। विराट कोहली का फॉर्म में लौटना बैंगलोर के लिए सबसे अच्छी खबर है। कोहली अगर आईपीएल 2023 में अपने रंग में नजर आए तो आरसीबी का 15 साल से चला रहा पहली ट्रॉफी का इंतजार इस बार खत्म हो सकता है।

मैक्सवेल और हेजलवुड की नहीं मिलेगी सुविधा

बैंगलोर के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी फाफ डुप्लेसी के साथ फिन एलेन संभाल सकता है। वहीं, नंबर तीन की पोजीशन हमेशा की तरह ही विराट कोहली के लिए फिक्स होगी। हालांकि, ग्लेन मैक्सवेल और जोश हेजलवुड की सुविधा बैंगलोर को पहले मैच में नहीं मिल पाएगी। दिनेश कार्तिक के ऊपर एकबार फिर फिनिशर की जिम्मेदारी होगी। गेंदबाजी में बैंगलोर की नैया को पार लगाने का जिम्मा हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और इंग्लिश गेंदबाज रीस टॉप्ले के कंधों पर होगा।

IPL 2023 Points Table: पुराने तेवर में लौट आया है आईपीएल, यहां देखें पूरी प्वाइंट्स टेबल

कप्तान रोहित का खेलना मुश्किल

वहीं, रोहित की टोली लास्ट सीजन औंधे मुंह गिरी थी और टीम ने आखिरी स्थान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया था। ऐसे में रोहित की कप्तानी में आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस पिछले सीजन को भुलाकर इस साल धमाल मचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

जसप्रीत बुमराह इस पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, जो टीम के लिए बड़ा झटका है। दूसरी ओर शुरुआती मैचों में कप्तान रोहित शर्मा भी आराम करते नजर आ सकते हैं और टीम की बागडोर सूर्यकुमार यादव संभाल सकते हैं। हालांकि, जोफ्रा आर्चर इस सीजन टीम के लिए अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाते दिखाई देंगे। वहीं, कैमरून ग्रीन मुंबई की जर्सी में पहली बार अपना आईपीएल डेब्यू करते नजर आएंगे।

RCB vs MI संभावित प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर संभावित प्लेइंग XI: फाफ डुप्लेसी (कप्तान), फिन एलेन, विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक, डेविड विली, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, रीस टॉप्ले, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा।

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग XI : रोहित शर्मा (कप्तान) कैमरून ग्रीन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, ऋतिक शोकीन, जोफ्रा आर्चर, शम्स मुलानी, पीयूष चावला/ कुमार कर्तिकेय, जेसन बेहरेनडोर्फ।