Move to Jagran APP

जमकर हो रही आलोचना से बिगड़ गया है Hardik Pandya का मानसिक संतुलन? अंदर ही अंदर टूट गए हैं MI के कप्तान! पूर्व क्रिकेटर का खुलासा

आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या अपनी कप्तानी को लेकर जमकर आलोचना झेल रहे हैं। बीच मैदान पर फैन्स हार्दिक के खिलाफ हूटिंग कर रहे हैं। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन भी इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है। भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा एमआई के नए कैप्टन के सपोर्ट में उतरे हैं। उथप्पा का कहना है कि हार्दिक के प्रति यह बर्ताव ठीक नहीं है।

By Shubham Mishra Edited By: Shubham Mishra Updated: Sun, 21 Apr 2024 05:41 PM (IST)
Hero Image
Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या के सपोर्ट में उतरे रॉबिन उथप्पा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या फैन्स के निशाने पर हैं। रोहित को कप्तानी से हटाकर हार्दिक के हाथों में टीम की कमान सौंपने का फैसला एमआई के फैन्स को बिल्कुल रास नहीं आ रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि फैन्स रोहित के प्रति हार्दिक के बर्ताव से भी नाखुश हैं। यही वजह है कि हार्दिक को हर मुकाबले में जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच, भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा का मानना है कि हार्दिक की इस कदर आलोचना करना ठीक नहीं है।

हार्दिक का बिगड़ा मानसिक संतुलन?

रॉबिन उथप्पा ने एक खेल प्लेटफॉर्म के साथ बातचीत करते हुए कहा, "यह बात वह (हार्दिक पांड्या) जानता है। वह अपनी फिटनेस को लेकर हो रही ट्रोलिंग, मीम्स से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। आपको क्या लगता है कि इससे उनको चोट नहीं पहुंचती है? यह बातें किसी भी इंसान को बुरी लगेगी। कितने ही लोग इसकी सच्चाई जानते हैं? हार्दिक जाहिर तौर पर मेंटल हेल्थ इशू से डील कर रहे होंगे।"

यह भी पढ़ेंKKR vs RCB: 6,4,4,6,4,4... रफ्तार ही बन गई Lockie Ferguson के लिए काल, Phil Salt ने छह गेंदों में ही उतारा खुमार

हार्दिक के पास है महान खिलाड़ी बनने की काबिलियत

पूर्व सलामी बल्लेबाज ने आगे कहा, "एक इंसान के तौर पर मैं भावनाओं को समझता हूं। हालांकि, किसी भी इंसान से इस तरह का ट्रीटमेंट करना बिल्कुल भी सही नहीं है। हमको ऐसी चीजों पर हंसना नहीं चाहिए और ऐसी बातों को आगे फॉरवर्ड नहीं करना चाहिए। हार्दिक के पास भारत के सबसे महान खिलाड़ी बनने की काबिलियत है। हार्दिक को उस टीम ने जाने दिया, जिसने उनको बनाया। वह तीन से चार टाइटल जीतने के बाद दूसरी फ्रेंचाइजी में गए। वह गुजरात में गए और उनको टाइटल को अपने नाम किया और अगले सीजन में रनरअप भी रहे। इसके बाद बातचीत शुरू हुई।"

हार्दिक ने क्या गलत किया?

उथप्पा ने कहा कि हार्दिक पांड्या ने मुंबई की टीम में वापस लौटकर क्या गलती की। उन्होंने कहा, "हम कुछ मीम्स, हंसी और पैसे के लिए किसी इंसान का मजाक या उसको नीचा दिखाने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसी ही चीजों से हार्दिक गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा ठीक है, मैं मुंबई में वापस आ रहा हूं। क्या यह गलत है? आप उनके नजरिए से देखिए, क्या यह गलत है? उन्होंने कहा कि मुझे अच्छी डील चाहिए। क्या यह गलत है? एथलीट्स का करियर बहुत छोटा होता है। हार्दिक के नजरिए से देखेगे, तो वह सही हैं। वह मुंबई इंडियंस के साथ जीतना चाहते थे और इसी वजह से वह वापस आए।"