Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IPL में भी Rohit Sharma की 'डबल सेंचुरी', Mumbai Indians के लिए हिटमैन ने किया बड़ा कारनामा

Rohit Sharma पंजाब किंग्स के खिलाफ बुधवार को मैदान में उतरते ही रोहित शर्मा ने लगाई डबल सेंचुरी। दरअसल मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए रोहत का यह 200वां मुकाबला है। वो पिछले 10 सालों से मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं।

By Piyush KumarEdited By: Piyush KumarUpdated: Wed, 03 May 2023 08:43 PM (IST)
Hero Image
मुंबई इंडियंस की तरफ से रोहित शर्मा ने खेला अपना 200वां मुकाबला।(फोटो सोर्स: एपी)

नई दिल्ली, स्पोरट्स डेस्क। आईपीएल 2023 के 45वां मुकाबला मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के लिए बेहद खास रहा। मुंबई इंडियंस की नीली जर्सी में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का यह 200वां मुकाबला है। साल 2011 से लगतार रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे हैं। वहीं, पिछले 10 सालों से 'हिटमैन' मुंबई इंडियंस की अगुवाई कर रहे हैं। उनकी कप्तान में मुंबई इंडियंस 5 बार आईपीएल चैंपियन बनी।

— Mumbai Indians (@mipaltan) May 3, 2023

रोहित जड़ चुके हैं 200 से ज्यादा छक्के

मुंबई इंडियंस से पहले रोहित शर्मा डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा थे। आईपीएल में 6 हजार से ज्यादा रन बना चुके हिटमैन ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल का सबसे सफल टीम बनाया है। वहीं, इस लीग में बतौर क्रिकेटर रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं। उनके नाम 250 से ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड दर्ज है।

इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में शतक भी जड़ा है। उन्होंने केकेआर के खिलाफ साल 1012 में 109 रन की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 5 छक्के जड़ थे।

इस सीजन शांत है रोहित का बल्ला

रोहित शर्मा के आईपीएल 2023 के रिकॉर्ड की बात की जाए तो 7 मुकाबलों में उन्होंने 181 रन बनाए हैं। उनका एवरेज 25.86 है। रोहित का सर्वाध‍िक स्कोर 65 है, जो उन्होंने 11 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के ख‍िलाफ बनाए था।