Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RR vs LSG: 6 छक्के जड़कर संजू सैमसन ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, इस मामले में की डेविड वॉर्नर की बराबरी

संजू सैमसन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में नाबाद 82 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। संजू ने 52 गेंद का सामना करते हुए 6 छक्के और 3 चौके लगाए। छठवां 6 छक्का लगाते ही संजू सैमसन अब आईपीएल की एक पारी में 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। सैमसन ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Sun, 24 Mar 2024 07:58 PM (IST)
Hero Image
संजू सैमसन ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड। फोटो- ANI

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2024 के चौथे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 से हराया। इस मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज किया। सैमसन ने अपनी पारी के दौरान 6 छक्के लगाकर रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। संजू दूसरे ऐसे भारतीय खिलाड़ी बने, जिन्होंने 11वीं बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कमाल किया है।

संजू सैमसन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में नाबाद 82 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। संजू ने 52 गेंद का सामना करते हुए 6 छक्के और 3 चौके लगाए। छठवां 6 छक्का लगाते ही संजू सैमसन अब आईपीएल की एक पारी में 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा। संजू सैमसन ने आईपीएल में 11 बार ऐसा किया, जबकि रोहित शर्मा ने आईपीएल के एक पारी में 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कमाल 10 बार किया है। इस लिस्ट में केएल राहुल पहले नंबर पर मौजूद हैं।

IPL में सबसे अधिक बार 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • 12 बार – केएल राहुल
  • 11 बार – संजू सैमसन
  • 10 बार – रोहित शर्मा
  • 8 बार – सुरेश रैना
  • 8 बार – एमएस धोनी
  • 7 बार – ऋषभ पंत
  • 6 बार – वीरेंद्र सहवाग

संजू सैमसन ने की वॉर्नर की बराबरी

संजू सैमसन ने आईपीएल के पांच लगातार सीजन में पहले मैच में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने का भी कमाल किया है। इस मामले में अजिंक्य रहाणे, गौतम गंभीर और डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली है। इन तीनों बल्लेबाजों ने भी आईपीएल के पांच सीजन में पहले मैचों में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने का कमाल किया था। वहीं इस लिस्ट में क्रिस गेल पहले नंबर पर हैं जिन्होंने ऐसा 7 बार किया था।

यह भी पढ़ें- मुंबई रणजी खिलाड़ियों पर होगी धनवर्षा, अगले सीजन से मिलेगी इतनी मैच फीस; MCA ने लिया बड़ा निर्णय

आईपीएल सीजन के पहले मैच में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • 7 बार – क्रिस गेल
  • 6 बार - एबी डिविलियर्स
  • 5 बार – संजू सैमसन
  • 5 बार – अजिंक्य रहाणे
  • 5 बार – गौतम गंभीर
  • 5 बार – डेविड वार्नर
  • 4 बार – फाफ डु प्लेसिस
  • 4 बार – शिखर धवन

20 रन से जीता राजस्थान

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 4 विकेट पर 193 रन बनाए। सैमसन ने नाबाद 82 रन बनाए। रियान पराग ने 43 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स 173 रन ही बना सकी। केएल राहुल ने 58 रन की पारी खेली तो वहीं, निकोलस पूरन ने नाबाद 64 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- BAN vs SL: बांग्लादेश पर श्रीलंका ने कसा शिकंजा, दूसरी पारी में झटके पांच विकेट; मेजबान देश की हालत खराब