Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RR vs PBKS IPL 2023: पंजाब के शेरों ने लगाई दहाड़, राजस्थान के रजवाड़ों का किया शिकार; आखिरी ओवर में दी मात

RR vs PBKS score IPL 2023 पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 4 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। कप्तान शिखर धवन ने नाबाद 86 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए।

By Jagran NewsEdited By: Umesh KumarUpdated: Thu, 06 Apr 2023 12:09 AM (IST)
Hero Image
पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 रन से हराया। फोटो- एपी

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। RR vs PBKS score IPL 2023: आईपीएल 2023 के 8वें मैच में पंजाब किंग्स ने राजस्थान को 5 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 4 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। कप्तान शिखर धवन ने नाबाद 86 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए और पांच रन से मुकाबला हार गए।

टॉस जीतकर राजस्थान ने पंजाब के पहले बल्लेबाज करने के लिए आमंत्रित किया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तेज शुरुआत की। प्रभसिमरन ने तेज बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला आईपीएल अर्धशतक पूरा किया। 90 के स्कोर पर पंजाब को पहला झटका लगा। प्रभसिमरन को जेसन होल्डर ने बटलर के हाथों कैच करवाया। उन्होंने 60 रन बनाए।

शिखर ने खेली कप्तानी पारी

हालांकि, शिखर धवन ने एक छोर संभाले रखा और तेजी से रन बनाने जारी रखे। एक समय ऐसा लग रहा था कि पंजाब 200 का स्कोर आसानी से पार कर लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जितेश शर्मा ने 27 रन का योगदान दिया। इसके बाद कोई भी बल्लेबाजी बड़े शॉट नहीं लगा पाया। शिखर ने नाबाद 86 रन बनाए। पंजाब ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। राजस्थान को जीतने के लिए 198 रन चाहिए।

राजस्थान की खराब शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत खराब रही। ओपनिंग करने आए आर अश्विन बिना खाता खोले आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल 11 रन के योग पर आउट हुए। बटलर का भी बल्ला खामोश रहा। वह 19 रन बनाकर एलिस का शिकार बने।

कप्तान संजू सैमसन ने कप्तानी पारी खेलते हुए 42 रन बनाए। देवदत्त पड़िक्कल ने 21 रन बनाए। रियान पराग ने तेजी बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद हेटमायर और जुरेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। एक समय ऐसा लग रहा था कि राजस्थान मैच जीत जाएगा।

आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। इसी ओवर में हेटमायर रन आउट हो गए। सैम करन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 9 रन दिए। अंत में पंजाब ने 5 रन से मैच अपने पक्ष में किया। नेथन एलिस ने चार विकेट चटकाए।