Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MI vs CSK: Ruturaj Gaikwad तुम हो असली चीता! मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड में सीएसके के कप्तान ने रचा इतिहास; धोनी-रोहित भी रह गए पीछे

मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 40 गेंदों का सामना करते हुए 69 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 172.50 का रहा। गायकवाड़ की पारी में 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। गायकवाड़ ने इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। वह आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बैटर बन गए हैं।

By Priyanka Joshi Edited By: Priyanka Joshi Updated: Sun, 14 Apr 2024 09:37 PM (IST)
Hero Image
Ruturaj Gaikwad ने वानखेड़े में रचा इतिहास

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सीएसके टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला वानखेड़े के मैदान पर खूब चला। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में रुतुराज गायकवाड़ ने मुश्किल समय में टीम की पारी को संभाला। इस मैच में रुतुराज गायकवाड़ ने इतिहास रच दिया। वह आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बैटर बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया।

Ruturaj Gaikwad ने वानखेड़े में रचा इतिहास

दरअसल, मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने 40 गेंदों का सामना करते हुए 69 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 172.50 का रहा। गायकवाड़ की पारी में 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। गायकवाड़ ने इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया।

वह आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बैटर बन गए हैं। गायकवाड़ 57 पारियों में आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले केएल राहुल को आईपीएल में सबसे तेज 2000 आईपीएल रन बनाने के लिए 60 पारियां लगी थी। उनसे पहले सिर्फ क्रिस गेल ने 48 पारियों में ये कारनामा किया था और शॉन मार्श ने 52 पारियों में यह कारनामा किया था।

यह भी पढ़ें:MI vs CSK: सीएसके के एक्सपेरिमेंट पर फिरा पानी! बतौर ओपनर फिस्ड्डी साबित हुए Ajinkya Rahane; वानखेड़े में देखते ही देखते बन गया ये रिकॉर्ड

CSK ने मुंबई इंडियंस को दिया 207 रन का लक्ष्य

चेन्नई सुपर किंग्स अपनी रणनीति में बहुत बदलाव नहीं करने के लिए जाने जाते हैं। यद्यपि, रविवार को मुंबई इंडियंस के विरुद्ध टीम ने आरंभिक जोड़ी में बदलाव करते हुए अनुभवी अजिंक्य रहाणे को उतारा, पर यह रणनीति विशेष परिणाम नहीं दे सकी। रहाणे केवल पांच रन बनाकर आउट हो गए।

चेन्नई सुपर किंग्स ने शुरुआती छह ओवरों में एक विकेट पर 48 रन बनाए हैं। कप्तान रुतुराज के अलावा शिवम दुबे ने नाबाद 66 रन की पारी खेली। आखिरी ओवर में धोनी ने 4 गेंद में नाबाद 20 रन की पारी खेली। धोनी ने 500 के स्ट्राइक रेट से आखिरी ओवर में छक्कों की हैट्रिक लगाई और पांड्या की जमकर धुनाई की।

रहाणे का अनुभव नहीं आया काम

रणजी टूर्नामेंट में मुंबई की अगुआई करने वाले अ¨जक्य रहाणे को वानखेड़े में खेलने का सर्वाधिक अनुभव है। यही कारण है कि कप्तान रुतुराज ने अपने स्थान पर उनसे पारी की शुरुआत कराने का निर्णय लिया, यद्यपि यह प्रयोग काम नहीं आया। रहाणे आठ गेंदों में केवल पांच रन ही जोड़ सके।