Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IPL 2024: 'इसमें Hardik की कोई गलती...' मुंबई इंडियंस के कप्तान को मिला Sourav Ganguly का साथ; दादा बोले- फैन्स का बर्ताव ठीक नहीं

मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए आईपीएल 2024 का आगाज बेहद निराशाजनक हुआ है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई हार की हैट्रिक लगा चुकी है। हार्दिक हर तरफ से जमकर आलोचना झेल रहे हैं और उनकी कैप्टेंसी पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। हालांकि मुंबई के कैप्टन को सौरव गांगुली का साथ मिला है।

By Shubham Mishra Edited By: Shubham Mishra Updated: Sat, 06 Apr 2024 07:23 PM (IST)
Hero Image
हार्दिक पांड्या को मिला सौरव गांगुली का साथ।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के दिन ठीक नहीं चल रहे हैं। हार्दिक अपनी कप्तानी में इस सीजन मुंबई इंडियंस को अब तक एक भी मैच में जीत नहीं दिला सके हैं। हार्दिक की कप्तानी पर भी तरह-तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इन सब चीजों के अलावा मुंबई के नए कप्तान को फैन्स का भी साथ नहीं मिल रहा है।

रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने से फैन्स नाराज हैं और बीच मैदान पर हार्दिक के खिलाफ जमकर हूटिंग कर रहे हैं। इस बीच, हार्दिक को भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का साथ मिला है। दादा का कहना है कि फैन्स का हार्दिक के प्रति बर्ताव बिल्कुल ठीक नहीं है।

हार्दिक के सपोर्ट में उतरे दादा

दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली ने पत्रकारों संग बातचीत करते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता है हार्दिक पांड्या की आलोचना सही है। यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है। फ्रेंचाइजी ने हार्दिक को कप्तान बनाया है। खेल में ऐसा ही होता है। चाहे आप भारत की कप्तानी करें, या किसी राज्य की या फिर किसी फ्रेंचाइजी की। आपको कप्तान नियुक्त किया गया है।"

यह भी पढ़ेंIPL 2024: एयरपोर्ट से निकलते वक्त ऐसा क्या हुआ कि फैन्स पर ही भड़क गए Rohit Sharma, मुंह पर उंगली रखकर दी शांत रहने की सलाह- VIDEO

दादा ने आगे कहा, "जाहिर तौर पर रोहित शर्मा की क्लास अलग ही थी। इस फ्रेंचाइजी और भारत के लिए बतौर कप्तान और खिलाड़ी उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है। हालांकि, इसमें हार्दिक को कैप्टन बनाया गया है इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। यह हम सभी को समझने की जरूरत है।"

निराशाजनक रहा है मुंबई का आगाज

मुंबई इंडियंस का आगाज आईपीएल 2024 में किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम की अब तक खेले तीन मैचों में बुरी तरह से दुर्दशा हुई है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम के गेंदबाजों को जमकर मार पड़ी थी और हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया था। बल्लेबाजी में भी टीम के बैटर्स उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं।