Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IPL में 11 साल बाद स्पिनर के ओवर में लगे 5 छक्के, Abhishek से पहले इस गेंदबाज के नाम दर्ज था शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में 2012 में पहली बार किसी स्पिनर के एक ओवर में 5 छक्के लगे थे। आरसीबी के खिलाफ राहुल शर्मा के एक ओवर में पांच छक्के लगे थे। अब 11 साल के बाद आईपीएल के 16वें सीजन में अभिषेक शर्मा के ओवर में ऐसा हुआ है।

By Umesh KumarEdited By: Umesh KumarUpdated: Sat, 13 May 2023 11:25 PM (IST)
Hero Image
अभिषेक शर्मा के ओवर में लगे पांच छक्के। फोटो- एपी

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2023 का 58मैच खेला गया। मुकाबले में हैदराबाद के पार्ट-टाइम स्पिनर गेंदबाज अभिषेक शर्मा के एक ओवर में 5 छक्के लगे। आईपीएल इतिहास में ये दूसरा मौका था, जब किसी स्पिनर के एक ओवर में 5 छक्के लगे। वहीं, आईपीएल में ऐसा छठी बार हुआ है, जब किसी गेंदबाज के एक ओवर में 5 छक्के लगे हैं।

आईपीएल इतिहास में 2012 में पहली बार किसी स्पिनर के एक ओवर में 5 छक्के लगे थे। आरसीबी के खिलाफ राहुल शर्मा के एक ओवर में पांच छक्के लगे थे। अब 11 साल के बाद आईपीएल के 16वें सीजन में लखनऊ के खिलाफ अभिषेक शर्मा की गेंद पर ऐसा हुआ है। कप्तान मार्करम ने जुआ खेलते हुए 16वां ओवर अभिषेक शर्मा से करवाया। उनके इस ओवर में 31 रन बनाने।

अभिषेक के 16वें ओवर की कहानी

  • पहली गेंद- मार्क स्टाइनिस ने छक्का जड़ा
  • दूसरी गेंद- वाइड रही
  • दूसरी गेंद- स्टाइनिस ने छक्का लगाया
  • तीसरी गेंद- स्टाइनिस कैच आउट हुए
  • चौथी गेंद- निकोलस पूरन ने छक्का लगाया
  • पांचवीं गेंद- पूरन ने फिर से छक्का लगाया
  • छठी गेंद- लगातार तीसरी गेंद पर पूरन ने छक्का लगाकर हैट्रिक पूरी की
— IndianPremierLeague (@IPL) May 13, 2023

आईपीएल में एक ओवर में 5 छक्के खाने वाले गेंदबाज

  • अभिषेक शर्मा- SRH vs LSG, 2023
  • यश दयाल- GT vs KKR, 2023
  • शिवम मावी- KKR vs LSG, 2022
  • हर्षल पटेल- RCB vs CSK, 2021
  • शेल्डन कॉटरेल-PBKS vs RR, 2020
  • राहुल शर्मा- PWI vs RCB, 2012

गौरतलब हो कि हैदराबाद में खेले गए मैच में लखनऊ ने सनराइजर्स को 7 विकेट से मात दी। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने 19.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाकर मैच जीत लिया।