Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MI vs CSK: 'क्‍या गुंडा बनेगा रे तिलक...', सूर्या भाऊ ने कैमरे के सामने युवा खिलाड़ी को कर दिया शर्मसार; VIDEO में सामने आई पूरी सच्‍चाई

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें मिडिल ऑर्डर बैटर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) तिलक वर्मा के साथ मस्ती मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में सूर्या को तिलक वर्मा पहचान नहीं पा रहे हैं। दोनों की मस्ती मजाक वाली वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

By Priyanka Joshi Edited By: Priyanka Joshi Updated: Sun, 14 Apr 2024 02:55 PM (IST)
Hero Image
Suryakumar Yadav ने कैमरे के सामने युवा खिलाड़ी को कर दिया शर्मसार

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के धाकड़ बैटर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अपनी पुरानी फॉर्म में वापस लौट चुके हैं। आरसीबी के खिलाफ खेले गए आखिरी मैच में सूर्या का बल्ला जमकर गरजा था। सूर्यकुमार के बल्ले से 17 गेंदों में तूफानी अर्धशतक निकला था। अब आईपीएल 2024 के 29वें मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स से होनी है।

इस मैच में भी सूर्यकुमार यादव से एक अच्छी और बड़ी पारी खेलने की उम्मीदें हैं, लेकिन इससे पहले सूर्या का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा के साथ मस्ती मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं।

Suryakumar Yadav तिलक वर्मा के साथ मस्ती करते हुए दिखे

दरअसल, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा मस्ती मजाक करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा रहा है कि तिलक वर्मा की आंखें सूर्या अपने हाथ से बंद कर रहे हैं और उन्हें बोला जा रहा है कि वह पहचाने कि वह कौन हैं? ऐसे में तिलक उन्हें नहीं पहचान पाते। इसके बाद सूर्यकुमार यादव कहते हैं कि ये अपने साथी खिलाड़ी को पहचान नहीं पा रहा। तीन साल से जानता है ये मुझे। क्या गुंडा बनेगा रे तू?

यह भी पढ़ें: IPL 2024: PBKS के इतने मैचों से और बाहर रहेंगे Shikhar Dhawan, कोच ने की पुष्टि; बताया कब होगी कप्तान की वापसी

Suryakumar Yadav ने आरसीबी के खिलाफ जड़ा था तूफानी अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने आरसीबी के खिलाफ खेले गए अपने आखिरी आईपीएल 2024 के मुकाबले में 17 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ा था। सूर्यकुमार ने 19 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन की पारी खेली थी। अपनी इस पारी में सूर्या के बल्ले से 5 चौके और 4 छक्के निकले थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 273 का रहा। सूर्यकुमार यादव ने अभी मौजूदा सीजन में 2 मैच में कुल 52 रन बनाए हैं।