Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mumbai Indians के खिलाफ जब आखिरी ओवर में MS Dhoni ने मचाया था तांडव, जयदेव उनादकट की हुई थी जबरदस्त धुनाई

MS Dhoni आईपीएल में कई बार एम एस धोनी ने गेंदबाजों की नींद उड़ा दी है। हालांकि एक ऐसे तेज गेंदबाज है जिन्हें माही ने कई बार अपना निशाना बनाया है। आइए जानते हैं कि इस गेंदबाज के खिलाफ माही ने क्या कमाल किया है।

By Piyush KumarEdited By: Piyush KumarUpdated: Sun, 21 May 2023 05:53 PM (IST)
Hero Image
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एम एस धोनी की फाइल फोटो।

नई दिल्ली,स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट में यू ही नहीं कहते हैं कि जब एम एस धोनी (MS Dhoni) क्रीज पर हों तो हमेशा टेंशन में गेंदबाज होते हैं, बल्लेबाज नहीं। अगर इस बात का विश्वाश न हो तो आप भारत के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट से यह सवाल पूछ कर देखें। आईपीएल में कई बार माही और जयदेव उनादकट का आमना-सामना हुआ है। हर बार माही ने उनकी पिटाई की है।

आखिरी ओवर में माही ने किया कमाल

आईपीएल 2022 सीजन में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में माही ने कमाल की पारी खेली थी। इस मैच के आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 17 रन की जरुरत थी। इस मैच के आखिरो ओवर में धोनी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो क्यों मॉडर्न क्रिकेट के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर हैं।

इस ओवर के अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने जयदेव उनादकट आए।

इस ओवर की पहली गेंद पर उादकट ने प्रिटोरिस को एलबीडब्लू आउट कर दिया।

दूसरी गेंद पर ड्वेन ब्रावो ने डीप स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल बटोर लिया।

तीसरी गेंद पर एम एस धोनी स्टाइक पर आए। उन्होंने सीधे बल्ले से शानदार शॉट खेलते हुए छक्का जड़ दिया।

चौथी गेंद पर धोनी ने फाइन लेग की ओर चौका जड़ दिया।

पांचवीं गेंद पर माही ने डीप स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और तेजी से डबल ले लिया। इसके बाद चेन्नई को 1 गेंद पर 4 रन की जरुरत थी।

आखिरी गेंद पर धोनी ने डीप स्क्वायर लेग की ओर चौका लगाकार टीम को शानदार जीत दिला दी।

जब माही ने उनादकट को लगाए थे 3 छक्के

आईपीएल 2019 में भी एम एस धोनी ने जयदेव उनादकट की जमकर पिटाई की थी। उस सीजन जयदेव उनादकट राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। उनादकट के एक ओवर में माही ने तीन छ्क्के जड़े थे। इस मैच में धोनी ने नाबाद 75 रन की पारी खेली थी।