Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs AFG 1st T20I Highlights: अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का गरजा बल्‍ला, भारत ने जीता पहला मुकाबला

India vs Afghanistan 1st T20I Highlights: भारत ने रविवार को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में अफगानिस्‍तान को 7 विकेट से हराया। 

By Rajat Gupta Sun, 13 Sep 2026 10:50 PM (IST)
भारत बनाम अफगानिस्‍तान।

भारत बनाम अफगानिस्‍तान।

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। Afghanistan vs India 1st T20I Highlights: भारत और अफगानिस्‍तान के बीच रविवार से 3 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज हुआ। सीरीज का पहला टी20 मुकाबला दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेला गया। भारत ने यह मैच 7 विकेट से जीता और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्‍तान ने 20 ओवर में 8 के नुकसान पर 156 रन बनाए। अजमतुल्लाह ओमरजई ने अर्धशतक लगाया। वह 44 गेंदों पर 64 रन बनाकर नाबाद रहे। मोहम्‍मद नबी ने 33 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट चटकाए।

147 रन के टारगेट को भारतीय टीम ने 13.4 ओवर में 3 विकेट खोकर चेज कर लिया। अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों पर 82 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 7 चौके और 7 छक्‍के लगाए। वहीं ईशान किशन ने 33 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली। 

13 Sept 202610:30:01 PM

IND vs AFG 1st T20I Live: भारत ने जीता मुकाबला

147 रन के टारगेट को भारतीय टीम ने 13.4 ओवर में 3 विकेट खोकर चेज कर लिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 7 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया। कप्‍तान श्रेयस अय्यर 8 और तिलक वर्मा 3 रन बनाकर नाबाद रहे। सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को खेला जाएगा। 

13 Sept 202610:26:15 PM

IND vs AFG 1st T20I Live: ईशान कैच आउट

भारतीय टीम का तीसरा विकेट गिर गया है। 13वें ओवर में ईशान किशन कैच आउट हुए। उन्‍होंने 33 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली। मोहम्‍मद नबी की गेंद पर राशिद खान ने उनका कैच लिया। अब तिलक वर्मा क्रीज पर आ चुके हैं। 

13 Sept 202610:19:56 PM

IND vs AFG 1st T20I Live: अभिषेक शर्मा आउट

जीत के बेहद करीब पहुंचकर भारत को दूसरा झटका लगा। 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा कैच आउट हुए। उन्‍होंने 32 गेंदों पर 82 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 7 चौके और 7 छक्‍के लगाए। अब कप्‍तान श्रेयस अय्यर बल्‍लेबाजी के लिए आए हैं। 

13 Sept 202610:07:11 PM

IND vs AFG 1st T20I Live: अभिषेक शर्मा का अर्धशतक

भारतीय सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। यह टी20 इंटरनेशनल में उनकी 12वीं फिफ्टी है। हालांकि, उन्‍होंने अपना प्रहार जारी रखा है। 9 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 113 रन है। भारत को जीत के लिए अगले 11 ओवर में 44 रन बनाने हैं। 

13 Sept 20269:54:59 PM

IND vs AFG 1st T20I Live: पावरप्‍ले भारत के नाम

पावरप्‍ले में भारत ने भले ही 1 विकेट गंवा दिया हो, पर पहले 6 ओवर टीम इंडिया के नाम रहे। 6 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 82 रन है। अभिषेक शर्मा 15 गेंदों पर 41 और ईशान किशन 13 गेंदों पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को अगली 84 गेंदों पर 75 रन बनाने हैं। 

13 Sept 20269:37:45 PM

IND vs AFG 1st T20I Live: संजू सैमसन कैच आउट

भारतीय टीम को तीसरे ही ओवर में पहला झटका लगा। तीसरे ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन कैच आउट हुए। संजू ने 8 गेंदों पर 10 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 2 चौके भी लगाए। अब इनफॉर्म ईशान किशन मैदान पर आ रहे हैं।

13 Sept 20269:31:48 PM

IND vs AFG 1st T20I Live: 157 रन चेज करने उतरी भारतीय टीम

भारतीय टीम को अगर यह मैच जीतना है तो 157 रन बनाने होंगे। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी क्रीज पर आ चुकी है। अफगानिस्‍तान की ओर से पहला ओवर फजलहक फारूकी ने किया। इस ओवर में 12 रन बने 

13 Sept 20269:29:47 PM

IND vs AFG 1st T20I Live: अफगानिस्‍तान ने बनाए 156 रन

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी अफगानिस्‍तान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 156 रन बनाए। अजमतुल्लाह ओमरजई ने अर्धशतक लगाया। वह 44 गेंदों पर 64 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं मोहम्‍मद नबी ने 33 रन की पारी खेली। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए। भारत को जीत के लिए 157 रन बनाने हैं।

13 Sept 20269:08:06 PM

IND vs AFG 1st T20I Live: अर्शदीप ने दिए 2 झटके 

19वें ओवर में अर्शदीप‍ सिंह ने अफगानिस्‍तान को बैक टू बैक झटके दिए। दूसरी गेंद पर अर्शदीप ने राशिद खान का विकेट चटकाया। राशिद ने 10 गेंदों का सामना किया और 1 रन बनाया। अगली ही गेंद पर नूर अहमद रन आउट हुए। नूर का खाता तक नहीं खुला। ओवर की चौथी गेंद पर अजमतुल्लाह ओमरजई ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 19 ओवर के बाद अफगानिस्‍तान का स्‍कोर 8 विकेट के नुकसान पर 135 रन है। 

13 Sept 20268:53:51 PM

IND vs AFG 1st T20I Live: अर्शदीप सिंह ने कराई वापसी

अर्शदीप सिंह ने मुकाबले में भारत की वापसी कराई है। 17वें ओवर में सिंह ने मोहम्‍मद नबी को बोल्‍ड किया। नबी ने 27 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 2 चौके और 2 छक्‍के लगाए। उनके और अजमतुल्लाह उमरजई के बीच छठे विकेट के लिए 56 गेंदों पर 83 रन की साझेदारी हुई। अब राशिद खान क्रीज पर आए हैं। 

13 Sept 20268:49:56 PM

IND vs AFG 1st T20I Live: 15 ओवर का खेल समाप्‍त

15 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। अफगानिस्‍तान का स्‍कोर 5 विकेट के नुकसान पर 104 रन है। मोहम्‍मद नबी 26 और अजमतुल्लाह ओमरजई 33 रन बना चुके हैं। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत की नजर अब इस पार्टनरशिप को तोड़ने पर है। 

13 Sept 20268:23:56 PM

IND vs AFG 1st T20I Live: 10 ओवर का खेल समाप्‍त

10 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। अफगानिस्‍तान का स्‍कोर 5 विकेट के नुकसान पर 56 रन है। मोहम्‍मद नबी 4 और अजमतुल्लाह ओमरजई 10 रन बना चुके हैं। 

13 Sept 20268:16:20 PM

IND vs AFG 1st T20I Live: चक्रवर्ती ने रसूली को किया बोल्‍ड

पावरप्‍ले खत्‍म हो गया पर विकेट गिरने का सिलसिला नहीं रुका है। 7वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने दरविश रसूली को बोल्‍ड किया। रसूली ने भी 6 गेंदों का सामना किया और 2 रन बनाए। अब मोहम्‍मद नबी और अजमतुल्लाह ओमरजई क्रीज पर हैं। 

13 Sept 20268:08:24 PM

IND vs AFG 1st T20I Live: गुलबदीन कैच आउट

भारतीय गेंदबाजों के आगे अफगानिस्‍तान टीम ने आत्‍म समर्पण कर दिया है। पावरप्‍ले में टीम के 4 विकेट गिर चुके हैं। छठे ओवर में अक्षर पटेल ने गुलबदीन नायब को पवेलियन भेजा। नीतीश रेड्डी ने उनका कैच लिया। गुलबदीन ने 6 गेंदों का सामना किया और 2 रन बनाए। 6 ओवर के बाद अफगानिस्‍तान का स्‍कोर 4 विकेट के नुकसान पर 41 रन है। 

13 Sept 20268:03:24 PM

IND vs AFG 1st T20I Live: सेदीकुल्लाह अटल आउट

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी अफगानिस्‍तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्‍ले में टीम ने 3 विकेट गिर चुके हैं। 5वें ओवर की 5वीं गेंद अर्शदीप सिंह ने सेदीकुल्लाह अटल को बुमराह के हाथों कैच आउट कराया। अटल ने 13 गेंदों पर 13 रन बनाए। 

13 Sept 20268:00:06 PM

IND vs AFG 1st T20I Live: कप्‍तान जादरान आउट

पावरप्‍ले में अफगानिस्‍तान का दूसरा विकेट गिर गया है। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल ने कप्‍तान इब्राहिम जादरान को अपने जाल में फंसाया। इब्राहिम जादरान रन आउट हुए। उन्‍होंने 10 गेंदों पर 11 रन बनाए।

13 Sept 20267:48:51 PM

IND vs AFG 1st T20I Live: T20I में ओपनर के तौर पर सबसे ज्‍यादा डक

  • 14: पॉल स्टर्लिंग
  • 11: रहमानुल्लाह गुरबाज
  • 10: रोहित शर्मा/ क्विंटन डी कॉक
  • 9: टी दिलशान/ सौम्य सरकार
  • 8: पाथुम निसंका
13 Sept 20267:52:54 PM

AFG vs IND 1st T20I Live: बुमराह ने गुरबाज को किया आउट

टॉस हारकर अफगानिस्‍तान टीम पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी है। इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज मैदान पर आए। भारत की ओर से पहला ओवर जसप्रीत बुमराह ने किया। दूसरी गेंद पर बुमराह ने गुरबाज को अभिषेक के हाथों कैच आउट कराया। गुरबाज का खाता तक नहीं खुला। बुमराह ने पहले ओवर में 7 रन दिए। इसके साथ ही बुमराह के टी20 में 350 विकेट भी पूरे हुए। भुवनेश्‍वर कुमार ने टी20 में 363 और युजवेंद्र चहल ने 396 विकेट लिए हैं। 

 

A 𝘽𝙊𝙊𝙈-𝙞𝙣𝙜 comeback to T20I cricket 🤷‍♂️@Jaspritbumrah93 strikes in the opening over courtesy of a fine catch by @OfficialAbhi04 💙

Updates ▶️ https://t.co/Wacwj3tM4l#TeamIndia | #AFGvIND pic.twitter.com/SMHctyqfCJ

— BCCI (@BCCI) September 13, 2026

 

13 Sept 20267:17:09 PM

IND vs AFG 1st T20I Live:अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी। 

13 Sept 20267:07:58 PM

AFG vs IND 1st T20I Live: भारत की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती। 

13 Sept 20267:11:37 PM

India vs Afghanistan 1st T20I Live: टॉस अपडेट

भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता है। उन्‍होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। वैभव सूर्यवंशी को प्‍लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है। ऐसे में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। 

13 Sept 20266:45:34 PM

India vs Afghanistan 1st T20I Live: हेड टू हेड

भारत और अफगानिस्‍तान के बीच अब तक 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 8 मैच जीते हैं और 1 बेनतीजा रहा है। ऐसे में अफगानिस्‍तान पहली बार भारत को मात देना चाहेगी। 

13 Sept 20265:36:23 PM

AFG vs IND 1st T20I Live: भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

13 Sept 20264:38:47 PM

IND vs AFG 1st T20I Live: अफगानिस्‍तान टीम

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, नूर उल रहमान, अब्दुल्ला अहमदजई, नांगेयालिया खरोती।

13 Sept 20264:37:40 PM

AFG vs IND 1st T20I Live: भारतीय टीम

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी। 

13 Sept 20264:37:19 PM

India vs Afghanistan 1st T20I Live: लाइव ब्‍लॉग

दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आपका स्‍वागत है। भारत और अफगानिस्‍तान के बीच आज से टी20 सीरीज का श्रीगणेश होने जा रहा है। सीरीज के सभी मैच दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेले जाएंगे। पहले मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्‍लॉग में मिलने वाली हैं। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us