Australia vs New Zealand: न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों से हराया, जीत के साथ की शुरुआत
आइसीसी टी-20 विश्व कप के सुपर-12 चरण के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया के सामने 201 रनों का लक्ष्य था लेकिन टीम केवल 111 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। सुपर-12 का पहला मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और पिछले साल की रनर-अप टीम न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। जहां न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के सामने 201 रनों का लक्ष्य था लेकिन पूरी टीम केवल 111 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
इससे पहले टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने डेवॉन कॉन्वे के 92 और फिन एलेन के 42 रनों की पारी के दम पर 3 विकेट खोकर 200 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने 201 रनों का लक्ष्य रखा।
ऑस्ट्रेलिया की पारी 111 रनों पर सिमटी
201 रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और केवल 5 रन के स्कोर पर उसे पहला झटका वॉर्नर के रूप में लगा। वॉर्नर को 5 रन के निजी स्कोर पर टिम साउदी ने बोल्ड किया। दूसरे विकेट के रूप में कप्तान फिंच 13 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मिचेल सेंटनर ने विलियमसन के हाथों कैच कराया।
जल्द ही ऑस्ट्रेलिया को मार्श के रूप में तीसरा झटका लगा जो 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें साउदी ने निशम के हाथों कैच करवाया। 50 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका लगा जब स्टोइनिस 7 रन बनाकर सेंटनर की गेंद पर आउट हुए।
5वें विकेट के रूप में टिम डेविड 11 रन बनाकर आउट हुए। वह सेंटनर का तीसरा शिकार बने। छठे विकेट के रूप में मैथ्यू वेड 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लॉकी फर्ग्यूयसन ने कॉन्वे के हाथों कैच कराया। मैक्सवेल भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और 7वें विकेट के तौर पर 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें इश सोढ़ी ने क्लीन बोल्ड किया। 17वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने ऑस्ट्रेलिया को 2 झटके दिए।
न्यूजीलैंड की पारी, डेवॉन कॉन्वे ने बनाए नाबाद 92 रन
टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए डेवॉन कॉन्वे की नाबाद 92 और फिन एलन की 42 रनों की पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 3 विकेट खोकर 200 रन बनाए। आखिर में जिमी निशम ने 13 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली।
इससे पहले न्यूजीलैंड की तरफ से पारी की शुरुआत करने फिन एलन और डेवॉन कॉन्वे उतरे। फिन एलन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए चौथे ओवर में ही टीम का स्कोर 50 पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड को पहला झटका 56 के स्कोर पर फिन एलन के रूप में लगा। उन्होंने 42 रन बनाए और जोश हेजलवुड की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। दूसरे विकेट के लिए विलियमसन और कॉन्वे ने 69 रन जोड़े।
न्यूजीलैंड को दूसरा झटका विलियमसन के रूप में लगा। उन्हें 23 के स्कोर पर एडम जैम्पा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। जल्द ही न्यूजीलैंड को फिलिप्स के रूप में तीसरा झटका लगा। उन्हें 12 रन के निजी स्कोर पर हेजलवुड ने आउट किया।
डेवोन कॉन्वे बने प्लेयर ऑफ दे मैच
इस मैच में डेवोन कॉन्वे को प्लेयर ऑफ दे मैच का खिताब दिया गया है। उन्होंने 58 गेंदों पर शानदार 92 की पारी खेली। बता दें कि पिछले साल ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 ट्रॅाफी जीता था।
न्यूजीलैंड ने 89 रनों से जीता मुकाबला
टिम साउथी ने ऑस्ट्रेलिया को दसवां झटका पैट कमिंस के रूप में दिया। कमिंस 21 रन बनाकर कैच आउट हुए। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 89 रनों से जीत लिया। 111 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ऑल आउट हो गई।
बोल्ट ने स्टार्क और जंपा को किया आउट
इस पारी में आखिरी बार गेंदबाजी करने ट्रेंट बोल्ट आए। बोल्ट ने पहली ही गेंद पर मिचेल स्टार्क को क्लीन बोल्ड कर दिया। स्टार्क 7 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, तीसरी गेंद पर बोल्ट ने नकल गेंद पर एडम जंपा को शून्य के स्कोर पर आउट कर दिया।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 109/7 ओवर 16
16वें ओवर की पहली गेंद पर पैट कमिंस ने चौका लगा दिया। बता दें कि इस ओवर में लोकी फर्ग्यूसन गेंदबाजी कर रहे हैं। दूसरी गेंद पर कमिंस ने ऑन साइड की ओर छक्का लगा दिया। इस ओवर में 12 रन बने।
ऑस्ट्रेलिया 97/7 ओवर 15
इस मैच में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को कभी वापस आने का मौका ही नहीं दिया। 15वें ओवर में गेंदबाजी करने ट्रेंट बोल्ट आए। इस समय 8वें विकेट के लिए कमिंस और स्टार्क बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस ओवर में सिर्फ 6 रन बने। 15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट गंवाकर 97 रन बनाए।
ग्लेन मैक्सवेल बोल्ड, ,स्कोर 91/7, ओवर 14
14वें ओवर की चौथी गेंद पर ईश सोढ़ी ने ग्लेन मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड कर दिया। 20 गेंदों पर 28 रन बनाकर ग्लेन मैक्सवेल आउट हुए। रिवर्स स्वीप लगाने के प्रयास में मैक्सवेल आउट हुए। इस ओवर में सिर्फ 4 रन बने।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 87/6 ओवर 13
लोकी फर्ग्यूसन ने ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका मैथ्यू वेड के रूप में दिया। वहीं, इस ओवर की चौथी गेंद पर पैट कमिंस ने चौका जड़ दिया। इस समय मैच पूरी तरह न्यूजीलैंड के पकड़ में है। इस ओवर में 5 रन बने। 13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 87 रन बनाए।
मैथ्यू वेड कैच आउट, की फर्ग्यूसन ने लिया विकेट
ऑस्ट्रेलिया के विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। 13वें ओवर में लोकी फर्ग्यूसन ने मैथ्यू वेड को कैच आउट कर दिया। वेड ने कॉन्वे के हाथों कैच थमा दिया। वेड 4 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हुए।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 82/5 ओवर 12
इस पारी में अपनी तीसरी ओवर में गेंदबाजी करने ईश सोढ़ी आए। इस ओवर की दूसरी गेंद मैक्सवेल ने रिवर्स स्वीप के जरिए छक्का लगा दिया। हालांकि एक छक्का लगने के बाद भी इस ओवर में सिर्फ 8 रन बने। 12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट गंवाकर 82 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 74/5 ओवर 11
11वें ओवर में गेंदबाजी करने मिचेल सैंटनर है। पहली गेंद पर टिम डेविड ने छक्का जड़ दिया। इस पारी मे आपने आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने आए टिम डेविड 11 रन बनाकर कैच आउट हो गए। वहीं, मैक्सवेल ने सैंटनर की चौथी गेंद पर चौका लगा दिया। इस ओवर में 12 रन बने।
टिम डेविड कैच आउट, नीशम ने लिया कैच
इस पारी में अपनी आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने मिचेल सैंटनर आए। इस ओवर की पहली गेंद पर टिम डेविड ने मिड विकेट के ऊपर छकका लगा दिया। वहीं, मिचेल सैंटनर की फुल टॅास गेंद पर टिम डेविड कैच आउट हो गए। मिड विकेट के ऊपर से मारने का प्रयास में डेविड 8 गेंदों पर 11 रन बनाकर जिमी नीशम के हाथों कैच आउट हो गए।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 62/4 ओवर 10
10वें ओवर में गेंदबाजी करने ईश सोढ़ी आए। इस ओवर में दोनों खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल और टिम डेविड बिना कोई जोखिम लिए बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, इस ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड ने चौका जड़ दिया। 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 62 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 54/4 ओवर 9
9वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका मार्कस स्टोइनिस के रूप में लगा। इस ओवर की दूसरी गेंद पर स्टोइनिस 7 रन बनाकर आउट हुए। इस ओवर में सिर्फ 4 रन बने। 9 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट गंवाकर 54 रन बनाए।
मार्कस स्टोइनिस कैच आउट, मिचेल सैंटनर ने लिया विकेट
9वें ओवर की पहली गेंद पर मिचेल सैंटनर ने मार्कस स्टोइनिस को कैच आउट कर दिया। ग्लेन फिलिप्स ने स्टोइनिस का कैच पकड़ा। स्टोइनिस 14 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50/3 ओवर 8
इस पारी में पहली बार गेंदबाजी करने ईश सोढ़ी आए। इस समय ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज काफी धीमी गति से रन बना रहे हैं। वहीं, इस ओवर की आखिरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने स्विच हिट लगाकर चौका बटोर लिया। इस ओवर मे 9 रन बने। ऑस्ट्रेलिया ने 8 ओवर के बाद तीन विकेट गंवाकर 50 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 41/3 ओवर 7
इस पारी में दूसरी बार गेंदबाजी करने स्पिनर मिचेल सैंटनर आए। पहले ओवर में सैंटनर ने 1 विकेट हासिल करते हुए 11 रन दिए थे। इस समय ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि इस ओवर में सिर्फ 4 सिंगल बने।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 37/3 ओवर 6
छठे ओवर में गेंदबाजी करने लोकी फर्ग्यूसन आए। इस ओवर की पहली गेंद पर ग्लैन मैक्सवेल ने मिड-ऑन की ओर सिंगल चुरा लिया। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के टॅाप-3 बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। इस ओवर में सिर्फ 3 रन ही बने। पावरप्ले समाप्त होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट गंवाकर 37 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 34/3 ओवर 5
टिम साउथी ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया। पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगने के बाद साउथी ने मिचेल मार्श को कैच आउट कर दिया। इस ओवर में सिर्फ 4 रन बने। चार ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर 34 रन बनाए।
मिचेल मार्श आउट, टिम साउथी ने लिया विकेट
पांचवे ओवर में गेंदबाजी करने टिम साउथी आए। इस ओवर में ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका मिचेल मार्श के रूप में लगा। मार्श 16 रन बनाकर जिमी नीशम के हाथों कैच आउट हुए।
आरोन फिंच कैच आउट, स्कोर 30/2 ओवर 4
चौथे ओवर में गेंदाबाजी करने स्पिनर मिचेल सैंटनर आए। इस पारी की दूसरी गेंद पर मार्श ने स्विप शॅाट के जरिए चौका लगा दिया। वहीं, इस ओवर की चौथी गेंद पर एम मार्श ने कवर के ऊपर छक्का जड़ दिया। आखिरी गेंद पर आरोन फिंच ने सीधे विलियमसन के हाथों कैच थमा दिया। फिंच 11 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 19/1 ओवर 3
तीसरे ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने आक्रमक बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया है। ट्रेंट बोल्ट की पहली गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। वहीं, तीसरी गेंद पर फिंच ने मिडऑन और मिडऑफ के बीच चौका लगा दिया। इस ओवर में 12 रन बने। तीन ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट गंवाकर 19 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7/1 ओवर 2
दूसरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को डेविड वार्नर के रूप में पहला झटका लगा है। वार्नर के आउट होने के बाद बैटिंग करने के लिए मिचेल मार्श आए। बता दें कि दूसरे ओवर में सिर्फ 2 रन बने।
डेविड वार्नर आउट, ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका
न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी करने टीम साउथी आए हैं। पहली ही गेंद पर डेविड वार्नर आउट हुए। डेविड वार्नर 6 गेंदों पर 5 रन बनाकर प्ले-डाउन हो गए।
ऑस्ट्रेलिया का पारी 5/0 ओवर 1
न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी करने ट्रेंट बोल्ट आए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और ऐरन फिंच बल्लेबाजी करने आए हैं। इस ओवर की पहली तीन गेंदों पर एक भी रन नहीं बने। वहीं, चौथी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का खाता खुला। वार्नर के बल्ले से बाहरी किनारा लगा और गेंद सीमा रेखा पार कर गई। इस ओवर में पांच रन बने।
न्यूजीलैंड का स्कोर 200/3 ओवर 20
इस पारी की आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने जॅाश हेजलवुड आए। हेजलवुड ने अपनी पहली गेंद शानदार यॅार्कर की। वहीं, दूसरी गेंद पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने दो रन चुराए। चौथी गेंद पर कॉन्वे ने अजीबोगरीब शॅाट खेलते हुए तीन रन बटोर लिए। वहीं, आखिरी गेंद पर जिमी नीशम ने छक्का जड़कर 200 का आंकड़ा छू लिया। नीशम ने 13 गेंदों पर 26 रन बनाए।
न्यूजीलैंड का स्कोर 186/3 ओवर 19
इस पारी में अपनी आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने मिचेल स्टार्क आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर कॅान्व ने एक हवा में शॅाट खेला लेकिन गेंद फिल्डर से दूर थी। यह ओवर ऑस्ट्रेलिया के लिहाज से काफी अच्छा रहा। हालांकि इस ओवर की आखिरी गेंद पर कॉन्वे ने चौका जड़ दिया। 19 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 3 विकेट गंवाकर 186 रन बनाए।
न्यूजीलैंड का स्कोर 176/3 ओवर 18
18वें ओवर की दूसरी गेंद पर नीशम ने कमिंस की गेंद पर छक्का जड़ दिया। धीमी गति की गेंद को पहले नीशम ने पढ़ा और फिर मिड विकेट की दिशा में शानदार छक्का जड़ दिया। वहीं, इस ओवर में कमिंस दबाव महसूस कर रहे हैं। इस ओवर में कमिस ने दो वाइड दिए। पांचवी गेंद, फुल टॅास थी लेकिन सिर्फ दो ही रन बने। इस ओवर में 15 रन बने।
न्यूजीलैंड 161/3 ओवर 17
ग्लेन फिलिप्स के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने जिमी नीशम आए। वहीं, इस पारी में अपनी अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने मार्कस स्टॉयनिस आए। इस ओवर की पहली गेंद पर कॉन्वे ने कमला का टाइमिंग लगाकर चौका जड़ दिया। वहीं, दीसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर सिर्फ तीन सिंगल आए। इस ओवर में 9 रन बने।
ग्लेन फिलिप्स आउट, स्कोर 152/3
16वें ओवर में गेंदबाजी करने जाॅश हेजलवुड आए। दूसरी गेंद पर फिलिप्स ने कट शॅाट मारने का प्रयास किया लेकिन गेंद को अतिरिक्त उछाल मिला। ऑस्ट्रेलिया के द्वारा रिव्यू लिया गया लेकिन कोई फायदा नहीं। थर्ड अंपायर ने भी नॅाट आउट करार दिया। वहीं, तीसरी गेंद पर फिलिप्स ने ऑफ साइड की ओर चौका लगा दिया। आखिरी गेंद पर जॅाश हेजलवुड को सफलता मिली। हेजलवुड ने फिलिप्स को काउट-एंड-बोल्ड कर दिया। ग्लेन फिलिप्स ने 12 रन बनाए।
न्यूजीलैंड का स्कोर 144/2 ओवर 15
इस मैच में आखिरी बार गेंदबाजी करने स्पिनर ऐडम जैम्पा आए। इस पारी में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को ज्यादा बड़ा शॅाट खेलने का मैका नहीं मिला। हालांकि इस ओवर की चौथी गेंद पर कॅान्वे ने चौका बटोर लिया। इस ओवर में 10 रन बने।
न्यूजीलैंड का स्कोर 134/2 ओवर 14
केन विलियमसन के आउट होने के बाद बैटिंग के लिए ग्लेन फिलिप्स आए। वहीं, 14वें ओवर में गेंदबाजी करने पैट कमिंस आए। इस ओवर की पहली गेंद पर कॉन्वे ने तीन रन बटोर लिए। वहीं, फिलिप्स ने चौके के साथ अपनी पारी की शुरुआत की। इस ओवर में 9 रन बने। 14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट गंवाकर 134 रन बनाए।
कप्तान विलियमसन एलबीडब्लू, स्कोर 125/2
ऐडम जैम्पा की पहली गेंद पर कॉन्वे ने मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर में कॉन्वे लगातार आक्रमक शॅाट खेल रहे हैं। वहीं, इस ओवर की पांचवी गेंद पर कप्तान विलियमसन रिवर्स- स्वीप शॅाट खेलने के प्रयास मे एलबीडब्लू हुए। हालांकि न्यूजीलैंड की ओर से रिव्यू लिया गया। हालांकि रिव्यू का कोई फायदा नहीं हुआ। विलियमसन 23 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए। 13 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर 125 रन बनाए।
न्यूजीलैंड का स्कोर 114/1 ओवर 12
12वें ओवर में गेंदबाजी करने मिचेल स्टार्क आए। इस ओवर की पहली चार गेंदों पर चार सिंगल बने। यह ओवर ऑस्ट्रेलिया के लिहाज से काफी अच्छा रहा। इस ओवर में सिर्फ 5 रन बने।
न्यूजीलैंड का स्कोर 109/1 ओवर 11
ड्रिंक्स के बाद न्यूजीलैंड ने आक्रमक शुरुआत की है। 11वें ओवर में गेंदबाजी करने मार्कस स्टॉयनिस आए। इस ओवर की पहली गेंद पर विलियमसन ने लेग स्टंप की ओर छक्का जड़ दिया। इस ओवर में स्टॅायनस स्पीड मिक्स करते हुए गेंदबाजी कर रहे हैं। इस ओवर में दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी भी बन चुकी है। 11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 1 विकेट गंवाकर 109 रन बनाए।
न्यूजीलैंड का स्कोर 97/1 ओवर 10
इस पारी में मिचेल स्टार्क दूसरी बार गेंदबाजी करने आए। इस ओवर में स्टार्क ने जबरदस्त वापसी की। इस ओवर में एक भी बाउंड्री नहीं आए। इस ओवर में सिर्फ 7 रन बने। बता दें कि 10 ओवर के बाद कॅान्वे ने 28 गेंदों पर 42 रन बनाए। वहीं, विलियमसन ने 16 गेंदों पर 12 रन बनाए हैं। इस समय न्यूजीलैंड का रन रेट लगभग 9 रन प्रति ओवर के करीब है। 10 ओवर के बाद कीवी टीम ने 1 विकेट गंवाकर 97 रन बनाए।
न्यूजीलैंड का स्कोर 91/1 ओवर 9
9वें ओवर में गेदबाजी करने स्पिनर ऐडम जैम्पा आए। इस ओवर की पहली तीन गेंदों पर तीन सिंगल आए। वहीं, पांचवी गेंद पर कॅान्वे ने एक शानदार छक्का जड़ दिया। आखिरी गेंद पर जैम्पा ने कॅान्वे के खिलाफ एलबीडब्लू की अपील की। ऑस्ट्रेलिया के तरफ से रिव्यू लिया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस ओवर में 9 रन बने। बता दें कि 9 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 91 रन बनाए।
न्यूजीलैंड का स्कोर 81/1 ओवर 8
आठवे ओवर में गेंदबाजी करने स्टॉयनिस आए। इस ओवर की पहली गेंद पर कॅान्वे ने 2 रन बटोर लिए। इस ओवर में स्टॉयनिस ने एक अतिरक्त रन वाइड के रूप में दिया। इस ओवर में 7 रन बने। आठ ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 1 विकेट गंवाकर 81 रन बनाए।
न्यूजीलैंड का स्कोर 74/1 ओवर 7
पावरप्ले खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने स्पिनर ऐडम जैम्पा को लेकर आए। हालांकि इस ओवर की पहली गेंद पर कॉन्वे ने ऑफ स्टंप पर चौका लगा दिया। इस ओवर में 9 रन आए। सात ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 1 विकेट खोकर 74 रन बनाए।
न्यूजीलैंड का स्कोर 65/1 ओवर 6
छठे ओवर में गेंदबाजी करने पैट कमिंस आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर कॉन्वे ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में सिर्फ एक चौका लगने के बाद भी सिर्फ 5 रन बने। 6 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 1 विकेट गंवाकर 65 रन बनाए।
न्यूजीलैंड का स्कोर 60/1 ओवर 5
पांचवे ओवर में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जॉश हेजलवुड ने न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया है। ऐलन के आउट होने के बाद केन विलियमसन ने इस ओवर की पांचवी गेंद पर ऑफ साइड की ओर चौका लगा दिया। पांच ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 1 विकेट गंवाकर 60 रन बनाए।
फिन ऐलन क्लीन बोल्ड, जॅाश हेजलवुड ने किया आउट
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज ने शानदार शुरुआत की। वहीं, इस ओवर की पहली गेंद पर जॉश हेजलवुड ने न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी को तोड़ दिया। जॅाश ने ऐलन को क्लीन बोल्ड कर दिया। ऐलन 16 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हुए।
न्यूजीलैंज का स्कोर 56/0 ओवर 4
ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार अपनी गेंदबाजी में बदलाव कर रही है। चौथे ओवर में गेंदबाजी करने मार्कस स्टॉयनिस आए। इस ओवर की पांचवी गेंद पर फिन ऐलन ने रूम बनाया और लेंथ गेंद को लांग ऑन पर छक्क लगा दिया। चार ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 56 रन बनाए।
न्यूजीलैंड का स्कोर 46/0 ओवर 3
तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने पैट कमिंस आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर फिन ऐलन को एक जीवनदान मिला। एडम जंपा ने ऐलन का कैच छोड़ दिया और गेंद 4 रनों के लिए सीमा रेखा पार कर गई। वहीं, तीसरी गेंद पर ऐलन ने चौका लगा दिया। पांचवी गेंद पर ऐलन ने शॉर्ट पिच गेंद पर पुल लगाकर छक्का बटोर लिया। इस ओवर में 17 रन बने। तीन ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 46 रन बनाए।
न्यूजीलैंड का स्कोर 29/0 ओवर 2
दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने जॉश हेजलवुड आए। डेवन कॉन्वे ने इस ओवर की पहली गेंद पर फाइन लेग की ओर चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर काॅन्वे ने कदमों का इस्तेमाल करते हुए चौका लगा दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर फिन ऐलन ने कड़क चौका लगा दिया। इस ओवर में 15 रन बने।
न्यूजीलैंड का स्कोर 14/0 ओवर 1
न्यूजीलैंड की ओर से बल्लेबाजी करने डेवन कॉन्वे और फिन ऐलन आए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करने मिचेल स्टार्क आए। इस मैच की दूसरी गेंद पर फिन ऐलन ने ऑन साइड की ओर चौका जड़ दिया। वहीं, तीसरे गेंद पर फिन ऐलन ने मैच का पहला छक्का जड़ दिया। पांचवे गेंद पर सीधे बल्ले से फिन ऐलन ने एक और चौका लगा दिया। पहले ओवर में 14 रन बने।
मुझे गेंदबाजी करने में आएगा काफी मजा: ट्रेंट बोल्ट
मैच शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा, हम इस टूर्नामेंट के लिए काफ़ी उत्साहित हैं। यह सही बात है कि बारिश के के कारण हमारे अभ्यास मैच के लिए ज़्यादा समय नहीं मिला लेकिन मौसम को हम कंट्रोल नहीं कर सकते हैं। आज आकाश में बादल हैं और मुझे गेंदबाजी करने में काफी मजा आएगा।
ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॅास, न्यूजीलैंड की पहली बल्लेबाजी
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान फिंच ने सिक्का उछाला। ऑस्ट्रेलिया ने टॅास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। स्टीव स्मिथ, केन रिचर्ड्सन, कैमरन ग्रीन और एश्टन एगार आज का मुकाबला नहीं खेलेंगे। न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियमसन ने भी कहा कि यदि वह भी टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही करते।