Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ENG vs SA: बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने जमाया रंग, SA ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, औंधे मुंह गिरी डिफेंडिंग चैंपियन

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 20वें मैच में इंग्लैंड औंधे मुंह गिरी है। साउथ अफ्रीका ने खेल के तीनों ही विभाग में डिफेंडिंग चैंपियन को चारों खाने चित करते हुए रिकॉर्ड 229 रन से जीत दर्ज की। बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद अफ्रीकी गेंदबाजों ने भी वानखेड़े के मैदान पर जमकर महफिल लूटी। इंग्लैंड की पूरी टीम महज 170 रन बनाकर सिमट गई।

By Shubham MishraEdited By: Shubham MishraUpdated: Sat, 21 Oct 2023 09:32 PM (IST)
Hero Image
ENG vs SA: साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रन से हराया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्लीENG vs SA Match Report: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 20वें मैच में इंग्लैंड औंधे मुंह गिरी है। साउथ अफ्रीका ने खेल के तीनों ही विभाग में डिफेंडिंग चैंपियन को चारों खाने चित करते हुए रिकॉर्ड 229 रन से जीत दर्ज की। बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद अफ्रीकी गेंदबाजों ने भी वानखेड़े के मैदान पर जमकर महफिल लूटी। साउथ अफ्रीका से मिले 400 रन के लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम महज 170 रन बनाकर सिमट गई।

साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने जमाया रंग

400 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जॉनी बेयरस्टो को महज 10 रन के स्कोर पर लुंगी एनगिडी ने पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद मार्को जेनसन ने जो रूट को 2 रन के स्कोर पर चलता किया। रूट के आउट होने के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों में पवेलियन लौटने की होड़ लग गई। बेन स्टोक्स सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हैरी ब्रूक भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। वहीं, जोस बटलर 7 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी में मार्क वुड और गस एटकिंसन ने 9वें विकेट के लिए 70 रन जोड़े। एटकिंसन को केशव महाराज ने क्लीन बोल्ड करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम को 170 रन पर समेट दिया।

रीजा हेंड्रिक्स-रेसी वेन डर डुसेन ने जमाया रंग

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और क्विंटन डिकॉक को रीस टॉपले ने महज 4 रन के स्कोर पर चलता किया। हालांकि, इसके बाद रीजा हेंड्रिक्स और रेसी वेन डर डुसेन ने दूसरे विकेट के लिए 121 रन जोड़े। वेन डुसेन को आदिल राशिद ने 60 रन के स्कोर पर चलता किया। वहीं, हेंड्रिक्स 85 रन बनाने के बाद राशिद की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। एडम मार्करम 42 रन बनाकर आउट हुए।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: Team India की अटकी सांसें, प्रैक्टिस सेशन में चोटिल हुआ स्टार बल्लेबाज; दर्द की वजह से छोड़ना पड़ा मैदान

क्लासेन ने जड़ा तूफानी शतक

हेनरिक क्लासेन जब बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे, तो साउथ अफ्रीका ने गुच्छों में लगातार दो विकेट गंवा दिए थे। सेट बल्लेबाज एडम मार्करम पवेलियन लौट चुके थे और मिलर सस्ते में चलते बने थे। क्लासेन ने आते के साथ ही मोर्चा संभाला और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों की जमकर धुनाई करना शुरू कर दिया। रीस टॉपले को क्लासेन ने खासतौर पर निशाने पर लिया और अपना अर्धशतक पूरा किया।

फिफ्टी जमाने के बाद क्लासेन ने बल्ले से असली तबाही मचाई। विकेटकीपर बल्लेबाज ने चौके-छक्कों की बरसात करते हुए महज 61 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। क्लासेन ने मार्को जेनसन के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 151 रन की तेज तर्रार साझेदारी निभाई, जिसके चलते साउथ अफ्रीका की टीम स्कोर बोर्ड पर 7 विकेट खोकर 399 रन लगाने में सफल रही। क्लासेन ने 67 गेंदों का सामना करते हुए 107 रन की यादगार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान क्लासेन ने 12 चौके और चार छक्के जमाए। जेनसन 42 गेंदों पर 75 रन जड़ने के बाद नाबाद लौटे।