Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ZIM vs WI: Sikandar की 'रजा' के आगे वेस्टइंडीज की एक ना चली, जिम्बाब्वे की सुपर-6 में धमाकेदार एंट्री

आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर 2023 (ICC World Cup Qualifiers 2023) के 13वें मुकाबले में जिम्बाब्वे (ZIM vs WI) ने बड़ा उलटफेर करते हुए वेस्टइंडीज को 35 रन से हरा दिया। क्वालीफायर मुकाबले में जिम्बाब्वे की यह लगातार तीसरी जीत है। वह प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ गया है। वहीं वेस्टइंडीज की तीन मैचों में यह पहली हार है।

By Umesh KumarEdited By: Umesh KumarUpdated: Sat, 24 Jun 2023 09:40 PM (IST)
Hero Image
सिकंदर रजा ने किया दमदार प्रदर्शन। फोटो- एपी

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर 2023 (ICC World Cup Qualifiers 2023) के 13वें मुकाबले में जिम्बाब्वे (ZIM vs WI) ने बड़ा उलटफेर करते हुए वेस्टइंडीज को 35 रन से हरा दिया। क्वालीफायर मुकाबले में जिम्बाब्वे की यह लगातार तीसरी जीत है। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिकंदर रजा और रयान बर्ल के अर्धशतकों की बदौलत 268 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में वेस्टइंडीज 44.4 ओवर में 233 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

टॉस जीतने के बाद वेस्टइंडीज ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे ने ठोस शुरुआत की। टीम को पहला झटका 63 के स्कोर पर जे गम्बी के रूप में लगा। इसके बाद दो विकेट जल्दी-जल्दी गिरे। मधेवेरे 2 और कप्तान क्रेग एर्विन 47 रन बनाकर आउट हो गए। शॉन विलियम्स ने 23 रन का योगदान दिया।

सिकंदर रजा का दमदार प्रदर्शन

इसके बाद सिकंदर रजा और रयान बर्ल ने जिम्बाब्वे की पारी को संभाला। सिकंदर रजा ने तेज खेलते हुए अपने वनडे करियर का 21वां अर्धशतक जमाया। वह 68 के निजी स्कोर पर काइल मेयर्स का शिकार बने। रयान बर्ल 50 रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज की तरफ से कीमो पॉल को 3 विकेट मिले। अल्जारी जोसेफ और अकील होसेन को 2-2 विकेट मिले।

The hosts register a terrific win over West Indies to assert their supremacy in the #CWC23 Qualifier 👊#CWC23 | ZIMvWI: https://t.co/L8RIxyQr3g pic.twitter.com/U1QYnPFxJM— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 24, 2023

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाजों ब्रेंडन किंग और मेयर्स ने पहले विकेट के लिए 43 जोड़े। इस जोड़ी के टूटते ही कैरेबियन टीम बिखरती हुई नजर आई। जोनसन चार्ल्स (1), कप्तान शाई होप (30), निकोलस पूरन (34) और रोवमन पॉवेल (1) रन बनाकर जल्द ही आउट हो गए। सबसे बड़ी साझेदारी तीसरे विकेट के लिए मेयर्स और होप के बीच हुई। दोनों ने मिलकर 67 गेंद पर 64 रन जोड़े।

काइल मेयर्स की पारी गई बेकार

काइल मेयर्स ने 56 रन की पारी खेली। रोस्टन चेज (44) ने अंत में संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। जिम्बाब्वे के लिए तेंदई चतारा ने तीन विकेट हासिल किए। मुजारबानी, रिचर्ड नगारवा और सिकंदर रजा को 2-2 विकेट मिले। जिम्बाब्वे टीम की यह तीन मैचों में लगातार तीसरी जीत है। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की यह तीन मैचों में पहली हार है।