IND vs BAN 3rd T20I Live Score: भारत को लगा चौथा झटका, रियान पराग ने बनाए 34 रन, भारत का स्कोर 270 के पार
IND vs BAN 3rd T20I Live Score: भारत और बांग्लादेश के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज हैदराबाद में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। ग्वालियर में खेला गया पहला टी20 भारत ने 7 विकेट से जीता था। वहीं दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले के टीम इंडिया ने 86 रन से अपने नाम किया था।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज खेला जा रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस टेस्ट में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी।
भारतीय टीम सीरीज के पहले दो मुकाबले अपने नाम किए थे। ऐसे में आज सूर्यकुमार यादव की कोशिश क्लीन स्वीप पर है। दूसरी ओर बांग्लादेश आखिरी मैच जीतकर विदाई लेना चाह रही है।
IND vs BAN 3rd T20I Live: भारत को लगे 2 झटके
भारतीय टीम का छठा विकेट गिर गया है। हार्दिक पांड्या के आउट हुए के बाद बल्लेबाजी करने आए नीतिश रेड्डी का खाता नहीं खुला। वह गोल्डन डक का शिकार हुए।
IND vs BAN 3rd T20I Live: हार्दिक हुए कैच आउट
भारतीय टीम का 5वां विकेट गिर गया है। हार्दिक पांड्या कैच आउट हुए। उन्होंने 18 गेंदों का सामना किया और 47 रन बनाए।
IND vs BAN 3rd T20I Live: भारत को लगा चौथा झटका
19वें ओवर में भारतीय टीम को चौथा झटका लगा। तस्कीन अहमद ने रियान पराग का शिकार किया। रियान ने 13 गेंदों का सामना किया और 34 रन बनाए।
IND vs BAN 3rd T20I Live: भारत का तीसरा विकेट गिरा
भारतीय टीम का तीसरा विकेट गिर गया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव शतक से चूक गए। उन्होंने 35 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली।
IND vs BAN 3rd T20I Live: भारत का दूसरा विकेट गिरा
भारतीय टीम का दूसरा विकेट गिर गया है। शतक लगाने के बाद संजू सैमसन कैच आउट हुए। उन्होंने 47 गेंदों पर 111 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 8 छक्के ठोके।
IND vs BAN 3rd T20I Live: संजू ने लगाया शतक
संजू सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक लगा दिया है। इसके लिए उन्होंने 40 गेंदों का सहारा लिया।
IND vs BAN 3rd T20I Live: सूर्या ने लगाया अर्धशतक
भारतीय कप्तान सूय्रकुमार याद ने 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है। इस दौरान वह 6 चौके और 4 छक्के लगा चुके हैं।
IND vs BAN 3rd T20I Live: 10 ओवर का खेल समाप्त
10 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 152 रन है। संजू सैमसन 35 गेंदों पर 92 रन और सूर्यकुमार यादव 21 गेंदों पर 48 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
IND vs BAN 3rd T20I Live: पावरप्ले समाप्त
अभिषेक शर्मा के विकेट के बाद भी संजू सैमसन ने सूर्याकुमार यादव के साथ मिलकर कुटाई जारी रही। 6 ओवर के बाद भारत का सकोर 82 रन है। संजू 19 गेंदों पर 37 और सूर्या 13 गेंदों पर 35 रन बनाकर नाबाद हैं।
IND vs BAN 3rd T20I Live: 5 ओवर का खेल समाप्त
भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत मिली है। 5 ओवर के बाद टीम का स्कोर 63 रन है। संजू सैमसन 36 और सूर्यकुमार यादव 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs BAN 3rd T20I Live: भारत का पहला विकेट गिरा
तीसरे ओवर की पहली गेंद पर भारतीय टीम को पहला झटका लगा। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 4 गेंदों पर 4 रन बनाए। तंजीम हसन साकिब ने उन्हें लगातार दूसरे मैच में आउट किया
IND vs BAN 3rd T20I Live: बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन
परवेज हुसैन इमोन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब।
IND vs BAN 3rd T20I Live: भारत की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश रेड्डी, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मयंक यादव।
IND vs BAN 3rd T20I Live : भारत ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। भारत की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव किया गया है। अर्शदीप सिंह की जगह रवि बिश्नोई को प्लेइंग 11 में जगह मिली है।
IND vs BAN 3rd T20I Live: हेड टू हेड
भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 15 मैच हैं। वहीं भारतीय टीम ने 1 मैच अपने नाम किया है।
IND vs BAN 3rd T20I Live: भारतीय टीम
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश रेड्डी, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, तिलक वर्मा , जितेश शर्मा।
IND vs BAN 3rd T20I Live: बांग्लादेश टीम
परवेज हुसैन इमोन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, महमुदुल्लाह, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, महेदी हसन, शोरफुल इस्लाम , तंजीद हसन, रकीबुल हसन।
IND vs BAN 3rd T20I Live: बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11
परवेज हुसैन इमोन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, महेदी हसन, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।
IND vs BAN 3rd T20I Live: भारत की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश रेड्डी, जितेश शर्मा, रियान पराग, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।
IND vs BAN 3rd T20I Live: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और बांग्लादेश के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज हैदराबाद में खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में बांग्लादेश हर हाल में इस मैच को जीतना चाहेगी।