IND vs ENG 3rd Test Day 3 Highlights: यशस्वी-गिल की जोड़ी ने तोड़ी 'बैजबॉल' की कमर, भारत के पास 322 रन की बढ़त
IND vs ENG 3rd Test Day-3: भारत और इंग्लैंड के बीच आज (शनिवार) राजकोट में तीसरे दिन का खेला गया। दूसरी पारी में भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 196 रन बना लिए हैं। कुलदीप यादव (3) और शुभमन गिल (65) रन बनाकर नाबाद रहे। भारत को रोहित शर्मा (19) और रजत पाटीदार (0) के रूप में दो झटके लगे। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट करियर की तीसरी सेंचुरी जमाई।
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। India vs England 3rd Test Day 3 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच आज (शनिवार) राजकोट में तीसरे दिन का खेला गया। दूसरी पारी में भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 196 रन बना लिए हैं। कुलदीप यादव (3) और शुभमन गिल (65) रन बनाकर नाबाद रहे। भारत को रोहित शर्मा (19) और रजत पाटीदार (0) के रूप में दो झटके लगे। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट करियर की तीसरी सेंचुरी जमाई।
इसके बाद वह कमर में दर्द की वजह से 104 रन बनाकर रिटा.यर्ड हर्ट हो गए। इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर खत्म हो गई थी। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 126 रन की लीड मिली थी। इसके जवाब में दूसरी पारी में भारत ने 196 रन बना लिए हैं और अब भारत के पास कुल 322 रन की बढ़त है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग 11 - यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रूव जुरैल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
इंग्लैंड की प्लेइंग 11 - जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टली, मार्क वुड और जेम्स एंडरसन।
IND vs ENG 3rd Test Live: तीसरे दिन स्टंप्स तक भारत ने बनाए 196/2
यशस्वी जायसवाल की शतकीय पारी और शुभमन गिल की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने तीसरे दिन के खेल में 2 विकेट के नुकसान पर 196 रन बना लिए हैं। तीसरे दिन स्टंप्स तक कुलदीप यादव (3) और शुभमन गिल (65) रन बनाकर नाबाद रहे।
तीसरे दिन का खेल भारत के बैटर्स के नाम रहा। मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट, जबकि कुलदीप-जडेजा ने 2-2 विकेट हासिल किए और इंग्लैंड की टीम को 319 रन पर ऑलआउट किया। तीसरे दिन के खेल के बाद भारत के पास कुल 322 रन की बढ़त है।
IND vs ENG Test Live Score: रजत पाटीदार हुए आउट
यशस्वी के रिटायर्ड हर्ड होकर पवेलियन लौटने के बाद मैदान पर रजत पाटीदार की एंट्री हुई। हर किसी को लग रहा था कि यशस्वी ने जो मोमेंटम बना रखा है पाटीदार उसे आगे बरकरार रखेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। 10 गेंदों का सामना करने के बावजूद रजत पाटीदार डक आउट हुए। पारी के 48वें ओवर में टॉम हार्टली की गेंद पर रेहान अहमद ने उन्हें कैच आउट किया।
IND vs ENG Test Live Score: यशस्वी हुए रिटायर्ड हर्ट
यशस्वी जायसवाल कमर में दर्द की वह से रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह रजत पाटीदार मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे है। यशस्वी के कमर में काफी दर्द होने की वजह से मैदान पर फिजियो की टीम आई थी और जब यशस्वी मैदान से वापस लौट रहे थे तो फैंस ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया।
IND vs ENG Live Score: शुभमन गिल ने जड़ा पांचवां टेस्ट अर्धशतक
भारत की तरफ से शुभमन गिल ने भी अर्धशतक जड़ दिया है। यशस्वी और गिल के बीच 150 रन के पार की पार्टनरशिप भी हो गई है। भारत का स्कोर 43 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 184 रन रहा। इंग्लैंड पर भारत ने अब तक कुल 300 रन से पार की बढ़त बना ली हैं।
IND vs ENG Live Score: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा तूफानी शतक
यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के बैजबॉल की बैंड बजाते हुए अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक जड़ दिया है। उन्होंने लगातार दूसरे टेस्ट मैच में शतक ठोका। इससे पहले सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने विशाखापट्टनम में दोहरा शतक जमाया था, जो उनके करियर का पहला दोहरा शतक रहा था।
IND vs ENG Test Live Score: शतक के करीब पहुंचे यशस्वी जायसवाल
यशस्वी जायसवाल शतक के करीब पहुंच गए हैं। 36 ओवर के बाद भारत का स्कोर 144/1 पर पहुंच गया है। शुभमन गिल उनका साथ दे रहे हैं। वहीं, इंग्लैंड टीम के गेंदबाजों को विकेट की तलाश है।
IND vs ENG 3rd Test Live Score: यशस्वी-गिल के बीच शतकीय साझेदारी पूरी
यशस्वी जायसवाल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 32 ओवर के खेल तक 80 रन बना लिए हैं। यशस्वी ने डिफेंसिंग अप्रोच के बाद अचानक अपने गेयर बदले और शुभमन गिल के साथ मिलकर 100 रन की साझेदारी पूरी की। 32 ओवर के बाद भारत के पास 256 रन की बढ़त रही।
IND vs ENG 3rd Test Live Score: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक
सिक्स के साथ यशस्वी जायसवाल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यशस्वी ने 80 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन पूरे किए। भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 101 रन पर पहुंच गया है।
Ind vs Eng Live Score: गिल-यशस्वी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी
भारत की तरफ से शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी हो चुकी है। भारत की बढ़त 200 रन के पार हो चुकी है।
IND vs ENG Live Score: भारत का स्कोर 50 रन के पार
भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन का आखिरी सेशन शुरू हो गया है। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल क्रीज पर जमे हुए हैं और भारत को विशाल बढ़त दिलाने के लिए जोर लगा रहे हैं। जायसवाल ने कुछ आकर्षक शॉट्स खेलकर प्रभावित किया है। भारत की बढ़त 180 रन के पार पहुंच चुकी है।
20 ओवर के बाद भारत की दूसरी पारी का स्कोर 56/1। यशस्वी जायसवाल 28* और शुभमन गिल 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG Live Score: भारत की बढ़त 170 रन हुई
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का टी टाइम हो गया है। भारत की पहली पारी 445 रन के जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर ऑलआउट हुई। भारत ने दूसरी पारी में चायकाल तक एक विकेट खोकर 44 रन बनाए। भारत की कुल बढ़त 170 रन हो गई है।
16 ओवर के बाद भारत की दूसरी पारी का स्कोर 44/1। यशस्वी जायसवाल 19* और शुभमन गिल 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG Live Score: रूट ने रोहित का किया शिकार
जो रूट ने भारत को दूसरी पारी में पहला झटका दिया है। रूट ने पारी के 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। भारतीय कप्तान ने 28 गेंदों में तीन चौके की मदद से 19 रन बनाए। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद शुभमन गिल क्रीज पर आए हैं। भारत की बढ़त 160 रन के पार पहुंच गई है।
13 ओवर के बाद भारत की दूसरी पारी का स्कोर 35/1। यशस्वी जायसवाल 11* और शुभमन गिल 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG Live Score: भारत की बढ़त 150 रन के पार
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई है। दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लिश गेंदबाजों को विकेट लेने का कोई मौका नहीं दिया है। भारत की बढ़त 150 रन के पार पहुंच गई है। यह कहना गलत नहीं होगा कि भारत का पलड़ा मैच में भारी है।
10 ओवर के बाद भारत की दूसरी पारी का स्कोर 27/0। रोहित शर्मा 17* और यशस्वी जायसवाल 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG Live Score: भारत की दूसरी पारी शुरू
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी के आधार पर 126 रन की बढ़त बनाई और अब उसकी दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। रोहित शार्म और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय पारी के 6 ओवर बीत चुके हैं और ओपनर्स ने 18 रन जोड़ लिए हैं। भारत की कुल बढ़त 144 रन की हो गई है।
6 ओवर के बाद भारत की दूसरी पारी का स्कोर 18/0। रोहित शर्मा 13* और यशस्वी जायसवाल 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड 319 रन पर ऑलआउट
मोहम्मद सिराज ने जेम्स एंडरसन को क्लीन बोल्ड करके इंग्लैंड की पहली पारी का अंत कर दिया है। सिराज ने 72वें ओवर की पहली गेंद पर एंडरसन का ऑफ स्टंप उड़ाया। जेम्स एंडरसन ने 3 गेंदों में 1 रन बनाया। इंग्लैंड की पहली पारी 71.1 ओवर में 319 रन पर ऑलआउट हुई। भारत की पहली पारी 445 रन पर ऑलआउट हुई थी। भारत ने पहली पारी के आधार पर 126 रन की बढ़त हासिल की। जल्द ही भारत की दूसरी पारी शुरू होगी। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को दो-दो विकेट मिले। रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह के खाते में एक-एक विकेट आया।
IND vs ENG Live: जडेजा ने किया हार्टली का शिकार
इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई है। रवींद्र जडेजा ने 71वें ओवर की दूसरी गेंद पर टॉम हार्टली को स्टंपिंग कराकर इंग्लैंड को 9वां झटका दिया। जडेजा ने ऑफ स्टंप के हल्की बाहर गुड लेंथ स्पॉट पर गेंद डाली, जिस पर हार्टली ने निकलकर शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं रहा। विकेटकीपर ध्रूव जुरैल ने आसान स्टंपिंग की। टॉम हार्टली ने 17 गेंदों में दो चौके की मदद से 9 रन बनाए।
71 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 314/9। मार्क वुड 4* और जेम्स एंडरसन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG: सिराज की यॉर्कर पर अहमद बोल्ड
मोहम्मद सिराज ने घातक यॉर्कर डालकर रेहान अहमद की पारी का अंत किया। सिराज ने 70वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अहमद को चलता किया। रेहान अहमद ने 13 गेंदों में एक चौके की मदद से 6 रन बनाए।
70 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 309/8। टॉम हार्टली 9* और मार्क वुड 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG Live Score: सिराज ने फोक्स का किया शिकार
मोहम्मद सिराज ने 66वें ओवर की पहली ही गेंद पर इंग्लैंड को करारा झटका दिया। सिराज ने इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स को मिड ऑन पर कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। बेन फोक्स ने 37 गेंदों में दो चौके की मदद से 13 रन बनाए। फोक्स के आउट होने के बाद टॉम हार्टली क्रीज पर आए। भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड पर पूरी तरह हावी।
66 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 300/7। रेहान अहमद 0* और टॉम हार्टली 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG Live Score: जडेजा ने स्टोक्स को भेजा पवेलियन
भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा ने लंच के बाद इंग्लैंड को करारा झटका दिया है। जडेजा ने इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स को अपना शिकार बनाया। 65वां ओवर डाल रहे जडेजा ने आखिरी गेंद पर स्टोक्स को लांग ऑन पर जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट कराया। बेन स्टोक्स ने 89 गेंदों में छह चौके की मदद से 41 रन बनाए।
65 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 294/6। बेन फोक्स 13* और रेहान अहमद 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG Live Score: लंच के बाद का खेल शुरू
भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन के दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। इंग्लैंड की पारी कप्तान बेन स्टोक्स और विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स पर टिकी हुई है। भारतीय गेंदबाज जल्द ही विकेट निकालने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
64 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्केर 297/5। बेन स्टोक्स 39* और बेन फोक्स 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG Live Score: बेन स्टोक्स पर निर्भर इंग्लैंड की पारी
बेन डकेट के आउट होने के बाद इंग्लैंड की टीम अपने कप्तान बेन स्टोक्स पर निर्भर हो गई है। स्टोक्स और बेन फोक्स इस समय क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय गेंदबाज पूरी तरह इंग्लिश बल्लेबाजों पर अपना दबदबा बनाए हुए रखे हैं। इंग्लैंड की टीम इस समय भारत के स्कोर से 167 रन पीछे है जबकि उसके पांच विकेट बचे हैं। यह सत्र भारत के लिए अच्छा बीत रहा है।
57 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 278/5। बेन स्टोक्स 31* और बेन फोक्स 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IND vs ENG Live Score: कुलदीप यादव ने किया डकेट का शिकार
कुलदीप यादव ने 51वें ओवर में भारत को दिन की बड़ी सफलता दिलाई। ओवर की पहली ही गेंद पर कुलदीप ने बेन डकेट को कवर्स में शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराकर इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया। बेन डकेट ने 151 गेंदों में 23 चौके और दो छक्के की मदद से 153 रन बनाए। डकेट के आउट होने के बाद बेन फोक्स क्रीज पर आए हैं।
53 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 266/5। बेन स्टोक्स 26* और बेन फोक्स 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG Live Score: बेन डकेट के 150 रन पूरे
इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट का तीसरे दिन भी जलवा जारी है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 139 गेंदों में 23 चौके और दो छक्के की मदद से 150 रन पूरे किए। डकेट ने कुलदीप यादव द्वारा किए पारी के 45वें ओवर की चौथी गेंद पर सिंगल लेकर अपने 150 रन का आंकड़ा पूरा किया।
45 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 243/4। बेन डकेट 150* और बेन स्टोक्स 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG Live Score: डकेट पर निर्भर भारत की पारी
इंग्लैंड की पारी बेन डकेट पर निर्भर नजर आ रही है। कप्तान बेन स्टोक्स शतकवीर डकेट का साथ निभाने के लिए क्रीज पर आए हैं। भारतीय गेंदबाजों की कोशिश इंग्लैंड को जल्द ही एक और झटका देने की होगी।
42 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 226/4। बेन डकेट 143* और बेन स्टोक्स 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड को दो जोरदार झटके लगे
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जारी है। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुबह के सत्र में इंग्लैंड को दो करारे झटके दे दिए हैं। जसप्रीत बुमराह ने जो रूट (18) को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराकर इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिराया। इसके बाद कुलदीप यादव ने जॉनी बेयरस्टो को खाता भी नहीं खोलने दिया और एलबीडब्ल्यू आउट करके मेहमान टीम को चौथा झटका दिया।