Ind vs Eng Live Score 3rd Test, Day 4: यशस्वी के दोहरे शतक के बाद जडेजा का 'पंजा', राजकोट टेस्ट में भारत की इंग्लैंड पर विशाल जीत
IND vs ENG Live Score 3rd Test Day-4: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 434 रन से जीत मिली। भारत ने चौथे दिन ही इंग्लैंड की टीम को दूसरी पारी में 122 रन पर समेट दिया। पहली पारी में टीम इंडिया ने 445 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 319 रन पर सिमट गई। भारत ने फिर दूसरी पारी में 430 रन पर पारी घोषित कर दी और इंग्लैंड को इस तरह 557 रन का लक्ष्य मिला। इसके जवाब में इंग्लिश टीम 122 रन पर सिमट गई।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs England 3rd Test Day 4 Match Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 434 रन से जीत मिली। भारत ने चौथे दिन ही इंग्लैंड की टीम को दूसरी पारी में 122 रन पर समेट दिया। पहली पारी में टीम इंडिया ने 445 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 319 रन पर सिमट गई। भारत ने फिर दूसरी पारी में 430 रन पर पारी घोषित कर दी और इंग्लैंड को इस तरह 557 रन का लक्ष्य मिला। इसके जवाब में इंग्लिश टीम 122 रन पर सिमट गई।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग 11 - यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रूव जुरैल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
इंग्लैंड की प्लेइंग 11 - जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टली, मार्क वुड और जेम्स एंडरसन।
Ind vs Eng Live Score: भारत ने 434 रन से जीता तीसरा टेस्ट
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने 434 रन से तीसरा टेस्ट मैच जीत लिया। भारत की राजकोट में रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत रही। भारतीय टीम ने दूसरी पारी 430/4 पर घोषित कर दी थी। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 122 रन पर ही सिमट गई। भारत की तरफ से जडेजा ने पांच विकेट, कुलदीप ने दो विकेट और बुमराह-अश्विन को 1-1 सफलता मिली। इस तरह भारत ने 434 रन से तीसरा टेस्ट मैच जीत लिया।
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड के गिरे 9 विकेट
भारत को आठवीं सफलता जडेजा ने दिलाई। उन्होंने बेन फोक्स को ध्रुव के हाथों कैच आउट कराया। इसके अगले ओवर में आर अश्विन ने अगले ही ओवर में टॉम हार्टली को क्लीन बोल्ड कर दिया।
IND vs ENG Test Live Score: इंग्लैंड की टीम का स्कोर 75/7
इंग्लैंड की टीम का स्कोर 32 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 75 रन पहुंच गया। टॉम हार्टली (12) और बेन फोक्स (13) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। यहां से इंग्लैंड का मैच में वापसी करना बेहद ही मुश्किल है।
IND vs ENG Test: इंग्लैंड को लगा छठा झटका
50 रन के स्कोर पर इंग्लैंड को छठा झटका लगा। कप्तान बेन स्टोक्स पारी के 23वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कुलदीप का शिकार बने। कुलदीप की गेंद पर बेन स्टोक्स एलबीडब्ल्यू आउट हुए। इस दौरान स्टोक्स 15 रन ही बना सके। अब इंग्लैंड का मैच में वापसी करना बेहद ही नामुकिन है।
Ind vs Eng Live Score: 50 रन के स्कोर पर इंग्लैंड को पांचवां झटका
जो रूट के रूप में इंग्लैंड को 50 रन के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। दूसरी पारी में इंग्लैंड टीम की शुरुआत खराब रही। रवींद्र जडेजा की गेंद पर जो रूट एलबीडब्ल्यू आउट हुए।इस दौरान जो रूट 7 रन बनाकर सस्ते में आउट हुए।
IND vs ENG 3rd Test live Score: इंग्लैंड का स्कोर 49/4
इंग्लैंड टीम की दूसरी पारी में शुरुआत खराब रही। 20 ओवर के खेल तक इंग्लैंड की टीम 50 रन भी नहीं बना सकी है। जैक क्रॉली (11), बेन डकेट (4), ओली पोप (3) और जॉनी बेयरस्टो (6) रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट चुके हैं। इस वक्त क्रीज पर जो रूट और बेन स्टोक्स बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह को एक सफलता और रवींद्र जडेजा ने अब तक 2 विकेट लिए हैं।
IND vs ENG Live Score: जडेजा ने बेयरस्टो का किया शिकार
रवींद्र जडेजा की फिरकी के सामने इंग्लिश बल्लेबाज परेशान नजर आ रहे हैं। जडेजा ने पारी के 12वें ओवर की पहली ही गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को एलबीडब्ल्यू आउट करके इंग्लिश खेमे की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जॉनी बेयरस्टो ने 3 गेंदों में एक चौके की मदद से 4 रन बनाए। अब इंग्लैंड की टीम जो रूट और बेन स्टोक्स की अनुभवी जोड़ी पर काफी हद तक निर्भर है।
12 ओवर के बाद इंग्लैंड की दूसरी पारी का स्कोर 29/4। जो रूट 5* और बेन स्टोक्स 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG Live Score: जडेजा ने पोप का किया शिकार
557 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड के हाल बुरे हैं। रवींद्र जडेजा ने पारी के 10वें ओवर में ओली पोप को पहली स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करा दिया। जडेजा ने ओवर की चौथी गेंद पर पोप कट शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर स्लिप क्षेत्र में गई, जहां रोहित शर्मा ने शानदार कैच लपका। ओली पोप 14 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हुए।
11 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 28/3। जो रूट 5* और जॉनी बेयरस्टो 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG Live Score: बेन डकेट हुए रन आउट
557 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बिगड़ गई है। पारी के सातवें ओवर में बेन डकेट रन आउट हुए। बुमराह की गेंद पर डकेट ने हल्के हाथों से मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लेना चाहा, लेकिन नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े क्रॉली ने रन लेने से इंकार कर दिया। मोहम्मद सिराज ने दौड़कर गेंद पकड़ी और विकेटकीपर ध्रूव जुरैल की तरफ थ्रो किया। जुरैल ने बढ़िया अंदाज में गेंद पकड़कर गिल्लियां बिखेर दी। बेन डकेट15 गेंदों में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। डकेट के आउट होने के बाद ओली पोप क्रीज पर आए।
7 ओवर के बाद इंग्लैंड की दूसरी पारी का स्कोर 17/1। जैक क्रॉली 11* और ओली पोप 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू
इंग्लैंड की टीम भारत द्वारा मिले 557 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है। जैक क्रॉली और बेन डकेट मेहमान टीम की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने अपने-अपने पहले ओवर मेडल डाले हैं।
2 ओवर के बाद इंग्लैंड की दूसरी पारी का स्कोर 0/0। जैक क्रॉली 0* औन बेन डकेट 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड को मिला 557 रन का लक्ष्य
भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी 98 ओवर में 430/4 के स्कोर पर घोषित की और इंग्लैंड के सामने 557 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। यशस्वी जायसवाल (214*) और सरफराज खान (68*) नाबाद पवेलियन लौटे। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 172 रन की अविजित साझेदारी हुई। यशस्वी जायसवाल ने अपनी पारी के दौरान वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। उन्होंने 12 छक्के लगाए और वसीम अकरम के रिकॉर्ड की बराबरी की। जल्द ही इंग्लैंड की पारी शुरू होगी।
IND vs ENG Live Score: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा दूसरा दोहरा शतक
यशस्वी जायसवाल ने जो रूट द्वारा किए पारी के 97वें ओवर की पहली गेंद पर सिंगल लेकर अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक जमाया। जायसवाल ने 231 गेंदों में 14 चौके और 10 छक्के की मदद से अपना दोहरा शतक पूरा किया। इसके बाद तीसरी और चौथी गेंद पर जायसवाल ने लगातार दो छक्के जड़कर वसीम अकरम के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। जायसवाल ने एक पारी में 12 छक्के जड़ने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की।
97 ओवर के बाद भारत की दूसरी पारी का स्कोर 412/4। यशस्वी जायसवाल 213* और सरफराज खान 51* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की कुल बढ़त 538 रन की हो गई है।
IND vs ENG Live Score: सरफराज खान का अर्धशतक
सरफराज खान ने रेहान अहदम द्वारा किए पारी के 96वें ओवर की चौथी गेंद पर सिंगल लेकर अपने टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक जमाया। खान ने 65 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से अपना पचासा पूरा किया। भारतीय टीम की कुल बढ़त 523 रन की हो चुकी है।
96 ओवर के बाद भारत की दूसरी पारी का स्कोर 397/4। यशस्वी जायसवाल 199* और सरफराज खान 50* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG Live Score: भारत का दबदबा कायम
यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान के सामने इंग्लिश गेंदबाज बेबस नजर आ रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाज क्रमश: दोहरे शतक और अर्धशतक के करीब हैं। भारत ने 500 रन की बढ़त का आंकड़ा पार कर लिया है। इंग्लिश गेंदबाज अब बस इंतजार कर रहे हैं कि भारत कब अपनी पारी घोषित करेगा।
94 ओवर के बाद भारत की दूसरी पारी का स्कोर 392/4। यशस्वी जायसवाल 197* और सरफराज खान 48* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG Live Score: यशस्वी ने जड़े लगातार तीन छक्के
यशस्वी जायसवाल ने जेम्स एंडरसन द्वारा किए पारी के 85वें ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े। जायसवाल ने दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर छक्के जमाए। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पहला सिक्स स्क्वायर लेग की दिशा में जड़ा। अगला सिक्स उन्होंने कवर्स के ऊपर से जमाया। तीसरा सिक्स बल्लेबाज ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से लगाया। फिर पांचवीं गेंद पर जायसवाल ने तेजी से दौड़कर दो रन दौड़े। आखिरी गेंद पर जायसवाल ने थर्डमैन की दिशा में सिंगल लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी। उन्होंने इस ओवर में 21 रन बटोरे।
85 ओवर के बाद भारत की दूसरी पारी का स्कोर 350/4। यशस्वी जायसवाल 180* और सरफराज खान 26* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG live score: यशस्वी जायसवाल के 150 रन पूरे
लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है। यशस्वी जायसवाल ने जेम्स एंडरसन की गेंद पर सिंगल लेकर अपने 150 रन पूरे किए। इसी ओवर में उन्होंने स्कूप शॉट के जरिये एक शानदार बाउंड्री जमाई। सरफराज खान और यशस्वी जायसवाल ने लंच के बाद तेजतर्रार शुरुआत की है।
84 ओवर के बाद भारत की दूसरी पारी का स्कोर 329/4। यशस्वी जायसवाल 159* और सरफराज खान 26* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG Live Score: भारत के नाम रहा पहला सेशन
भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट टेस्ट के चौथे दिन का लंच ब्रेक हो चुका है। भारतीय टीम ड्राइविंग सीट पर नजर आ रही है, जिसकी कुल बढ़त 440 रन की हो गई है। यशस्वी जायसवाल (149*) और सरफराज खान (22*) के बीच 56 रन की साझेदारी हो चुकी है, जिसकी मदद से भारत ने दूसरी पारी में लंच तक 82 ओवर में चार विकेट खोकर 314 रन बना लिए हैं। भारत ने चौथे दिन के पहले सेशन में 31 ओवर में दो विकेट खोकर 118 रन बनाए। शुभमन गिल (91) और कुलदीप यादव (27) आउट होने वाले बल्लेबाज रहे। यशस्वी जायसवाल ने 189 गेंदों में 11 चौके और सात छक्के की मदद से नाबाद 149 रन बनाए। वहीं सरफराज खान ने 23 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 22 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से रेहान अहमद पहले सत्र में एक विकेट ले सके।
IND vs ENG Live Score: यशस्वी-सरफराज तेजी से बना रहे रन
यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान तेजी से रन बना रहे हैं। भरत की बढ़त 400 रन के पार हो गई है। भारतीय टीम की कोशिश जल्द ही 500 रन की बढ़त हासिल करके इंग्लैंड को बल्लेबाजी कराने की होगी।
79 ओवर के बाद भारत की दूसरी पारी का स्कोर 299/1। यशस्वी जायसवाल 139* और सरफराज खान 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG Live Score: कुलदीप यादव की पारी का अंत
इंग्लैंड को लेग स्पिनर रेहान अहमद ने चौथी सफलता दिलाई है। अहमद ने भारतीय पारी के 72वें ओवर में चौथी गेंद पर कुलदीप यादव का कैच जो रूट के हाथों कराया। कुलदीप यादव ने 91 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए। कुलदीप यादव के आउट होने के बाद सरफराज खान क्रीज पर आए।
72 ओवर के बाद भारत की दूसरी पारी का स्कोर 258/4। यशस्वी जायसवाल 115* और सरफराज खान 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG Live Score: शुभमन गिल हुए रन आउट, शतक से चूके
शुभमन गिल दुर्भाग्यशाली रहे और 9 रन से अपना शतक चूक गए। कुलदीप यादव के साथ तालमेल की गड़बड़ी के चलते गिल को रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। स्टोक्स और हार्टली ने मिश्रित प्रयास से गिल को रन आउट किया। शुभमन गिल 151 गेंदों में 9 चौके और दो छक्के की मदद से 91 रन बनाए। गिल के आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल दोबारा बल्लेबाजी करने आए। भारत की कुल बढ़त 375 रन की हो गई है।
66 ओवर के बाद भारत की दूसरी पारी का स्कोर 249/3। यशस्वी जायसवाल 106* और कुलदीप यादव 27* रन बनाकर खेल रहे हैं।
इंग्लैंड टीम के समर्थक बोले- अब भारत की जीत दिख रही
इंग्लैंड टीम के एक समर्थक ने कहा कि कल हमारे लिए निराशाजनक दिन था, हमने एक शानदार स्थिति में हो सकते थे, लेकिन अच्छे से न खेलने के कारण पिछड़ गए। उन्होंने कहा कि अब यहां से भारत की जीत दिख रही है।
#WATCH | Rajkot, Gujarat: INDvsENG 3rd Test, Day 4: An England team supporter says, "Yesterday was a disappointing day for us, we gave away a fantastic position. India should win now, it is just a matter of when they decide to declare..." pic.twitter.com/3zd5mvpPt8
— ANI (@ANI) February 18, 2024
IND vs ENG live score: भारत का स्कोर 200 रन के पार
शुभमन गिल और कुलदीप यादव ने चौथे दिन के खेल की शुरुआत की। इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन और टॉम हार्टली ने गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत की। शुभमन गिल से फैंस को शतक की उम्मीद बनी हुई है। भारत की कुल बढ़त 334 रन की हो गई है।
55 ओवर के बाद भारत की दूसरी पारी का स्कोर 208/2। शुभमन गिल 70* और कुलदीप यादव 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।