IND W vs SA W Test Day 3 Live Score: तीसरे दिन का खेल समाप्त, साउथ अफ्रीका का स्कोर 232/2
India Women vs South Africa Women Only Test: तीसरे दिन भारत ने साउथ अफ्रीका की पहली पारी 266 रन पर समेट दी। इसके बाद फॉलोऑन खेलने को दिया। सुने लुस ने शतकीय पारी खेली। साउथ अफ्रीका ने दिन का खेल समाप्त होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 232 रन बना लिए हैं।
India Women vs South Africa Women Only Test: भारतीय बल्लेबाजों के बाद भारतीय गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका को परेशान किया है। तीसरे दिन पहले सत्र में ही साउथ अफ्रीकी पहली पारी 266 रन पर सिमट गई। भारत ने फॉलोऑन दिया है। स्नेह राणा ने 8 विकेट चटकाए। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 232 रन बना लिए हैं।
सुने लुस ने शतकीय पारी खेली। वह 109 रन बनाकर आउट हुईं। साउथ अफ्रीका की पहली पारी 266 रन पर सिमट गई थी। स्नेह राणा ने 8 विकेट लेकर इतिहास रचा। वह दुनिया की तीसरी गेंदबाज बनीं, जिसने एक पारी में 8 विकेट लेने का कमाल किया। कप्तान लौरा वोलवार्ड 93 रन और मेरिजैन कैप 15 रन बनाकर नाबाद लौटीं।
भारत ने 603 रन बनाकर की थी पारी घोषित
भारत ने अपनी पहली पारी में छह विकेट खोकर 603 रन घोषित कर दी थी। भारत के लिए शेफाली वर्मा न 205, स्मृति मंधाना ने 149 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए सुनू लुसे ने 65 रनों की पारी खेली। मारिजाने कैप 69 रन बनाकर नाबाद रहीं।
IND W vs SA W Test Day 3 Live Score: तीसरे दिन का खेल समाप्त
तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने का पलड़ा फिलहाल भारी है। साउथ अफ्रीका अभी भारत की पहली पारी से 105 रन पीछे है।
IND W vs SA W Test Day 3 Live Score: तीसरे दिन का खेल समाप्त
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे एक मात्र टेस्ट के तीसरे दिन का खेला समाप्त हो गया है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 232 रन है।
IND W vs SA W Test Day 3 Live Score: भारत को मिली दूसरी सफलता
भारतीय टीम को दूसरी सफलता मिली। सुने लुस को कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 109 के स्कोर पर आउट किया। लौरा 91 रन बनाकर खेल रही है। साउथ अफ्रीका 121 रन पीछे है।
80 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी स्कोर- 216/2
IND W vs SA W Test Day 3 Live Score: सुने लुस ने जड़ा शतक
साउथ अफ्रीका की उभरती हुई ऑलराउंडर सुने लुस ने भारत के खिलाफ दूसरी पारी में शतक जड़ दिया है। लौरा वोलवार्ड के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 179 रन की साझेदारी कर ली है। लुस 104 तो लौरा 77 रन बनाकर खेल रही हैं। साउथ अफ्रीका, भारत की पहली पारी के स्कोर से 142 रन से पीछे हैं।
70 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी का स्कोर- 195/1
IND W vs SA W Test Day 3 Live Score: मजबूत स्थिति में साउथ अफ्रीका
तीसरे दिन फॉलोऑन खेलते हुए साउथ अफ्रीका मजबूत स्थिति में है। कप्तान लौरा और सुने लुस ने शतकीय साझेदारी कर टीम को संभाल लिया है। साउथ अफ्रीका अभी भी 180 रन पीछे है। भारत को विकेट की तलाश है।
59 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी का स्कोर- 158/1, लौरा- 58 रन, सुने लुस- 86 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND W vs SA W Test Day 3 Live Score: सुने लुस का अर्धशतक
साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में सुने लुस ने अर्धशतकर जड़ दिया है। कप्तान लौरा वोलवार्ड उनका साथ दे रही हैं। साउथ अफ्रीका अभी भी भारत की पहली पारी के स्कोर से 234 रन पीछे है। भारत को मैच जीतने के लिए 9 विकेट की तलाश है।
41 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी का स्कोर- 103/1, सुने लुस 53 और लौरा 36 रन बनाकर खेल रही हैं।
IND W vs SA W Test Day 3 Live Score: दूसरे विकेट के लिए हुई अर्धशतकीय साझेदारी
साउथ अफ्रीका टीम ने दूसरी पारी में वापसी की राह पकड़ ली है। कप्तान लौरा वोलवार्ड और सुने लुस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। लुस 39 और लौरा 24 रन बनाकर खेल रही हैं।
32 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी स्कोर- 73/1
IND W vs SA W Test Day 3 Live Score: फॉलोऑन खेलते हुए साउथ अफ्रीका को लगा पहला झटका
फॉलोऑन खेलते हुए साउथ अफ्रीका को पहला झटका लगा है। दीप्ती शर्मा ने एनेके बॉश को आउट किया। अफ्रीका अभी भी भारत की पहली पारी से 312 रन पीछे है।
15 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी का स्कोर- 29/1
IND W vs SA W Test Day 3 Live Score: स्नेह राणा ने रचा इतिहास
भारत की स्टार स्पिनर स्नेह राणा ने महिला टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। वह पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं जिन्होंने टेस्ट मैच की एक पारी में 8 विकेट लिए। साथ ही दुनिया की तीसरी गेंदबाज बनीं। साउथ अफ्रीका की पहली पारी 266 रन पर सिमट गई। भारत ने फॉलोऑन खेलने के लिए दिया है।
IND W vs SA W Test Day 3 Live Score: तीसरे दिन का खेल जारी
भारत और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल जारी है। भारत ने शुरुआत से ही अटैकिंग गेंदबाजी जारी रखी है।
IND W vs SA W Test Day 3 Live Score: कुछ ही देर में शुरू होगा तीसरे दिन का खेल
थोड़ी ही देर में तीसरे दिन का खेल शुरू होगा। भारत ने मजबूत पकड़ बना ली है। साउथ अफ्रीका अभी भी भारत के स्कोर से बहुत पीछे हैं।