Move to Jagran APP

IND-A vs PAK-A: भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान को दी पटखनी, रोमांचक मुकाबले में 7 रन से रौंदा

India A beat Pakistan A मेंस इमर्जिंग एशिया कप 2024 में 19 अक्टूबर शनिवार को भारत-ए और पाकिस्तान-ए आमने-सामने हुए। भारत-ए ने पिछली बार फाइनल में हार का बदला लिया। भारत-ए ने पाकिस्तान-ए को 7 रन से पटखनी दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 183 रन लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान 176 रन ही बना सकी।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Sat, 19 Oct 2024 11:10 PM (IST)
Hero Image
भारत ए ने पाकिस्तान ए को 7 रन से हराया। फोटो- ACC

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मेंस इमर्जिंग एशिया कप 2024 में भारत-ए ने जीत के साथ आगाज किया है। पाकिस्तान-ए को 7 रन से शिकस्त देते हुए पिछली बार फाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया। भारत-ए ने पाकिस्तान-ए को 184 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में पाकिस्तान-ए 176 रन ही बना सकी।

अल अमिरात क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनर जोड़ी प्रभसिमरन और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत की। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े। अभिषेक शर्मा बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच आउट हुए। उन्होंने 22 गेंद पर 35 रन बनाए। कुछ ही देर बाद प्रभसिमरन भी 19 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हो गए।

तिलक वर्मा ने खेली कप्तानी पारी

इसके बाद कप्तान तिलक वर्मा और नेहाल वडेरा ने स्कोर बोर्ड को चलाया। वडेरा 22 गेंद पर 25 रन बनाकर सूफियान का शिकार बने। कप्तान तिलक वर्मा ने 35 गेंद पर 44 रन की पारी खेली। अंत में रमनदीप सिंह ने 11 गेंद पर 17 रन बनाकर टीम का स्कोर 180 के पार कर दिया। भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए।

अंशुल कंबोज का दिखा जलवा

लक्ष्य का पीछा करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान-ए की शुरुआत खराब रही। कप्तान मोहम्मद हारिस 6 रन बनाकर अंशुल कंबोज का शिकार बने। ओमैर यूसुफ महज 2 रन बनाकर अंशुल का दूसरा शिकार बने। यासिर खान ने 33 रन का योगदान दिया। अराफात मिन्हास ने 29 गेंद पर 41 रन की पारी खेली। जब तक मिन्हास क्रीज पर थे तब तक लग रहा था कि मैच पाकिस्तान के कब्जे में हैं, लेकिन रसिख सलाम ने अराफात को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई।

7 रन से हारी पाकिस्तान की टीम

अब्दुल समद 25 रन बनाकर जीत के लिए संघर्ष करते रहे, लेकिन भारत-ए ने 7 रन से मुकाबला जीत लिया। पाकिस्तान-ए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी। भारत-ए के लिए अंशुल कंबोज ने तीन विकेट लिए। रसिख सलाम और निशांत सिंधु को दो-दो विकेट मिले।

यह भी पढे़ं- IND-A vs PAK-A: पाकिस्तानी प्लेयर से भिड़े अभिषेक शर्मा, बीच मैदान हुई नोकझोंक; अंपायर्स को करना पड़ा बीच बचाव

यह भी पढे़ं- IND A vs PAK A: पाकिस्तान ने भारत को रौंदकर रचा इतिहास, दर्ज की इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल की सबसे बड़ी जीत