Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अंशुल कंबोज ने इंडिया-सी के लिए चटकाए 8 विकेट, अभिमन्यु ईश्वरन ने खेली नाबाद शतकीय पारी; मैच ड्रॉ

दलीप ट्रॉफी में इंडिया-सी और इंडिया-बी के खेला गया मैच ड्रॉ रहा। चौथे दिन भी अंशुल कंबोज की घातक गेंदबाजी देखने को मिली। कंबोज ने कुल आठ विकेट चटकाए। यह उनका घरेलू क्रिकेट में अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इंडिया-बी की पहली पारी 332 रन पर सिमट गई। हालांकि कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन 157 रन बनाकर नाबाद रहे। इंडिया-सी प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर काबिज है।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Sun, 15 Sep 2024 05:39 PM (IST)
Hero Image
दलीप ट्रॉफी का चौथा मैच हुआ ड्रॉ। फोटो- BCCI

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड में इंडिया-बी और इंडिया-सी के बीच खेला गया मैच ड्रॉ रहा। अंशुल कंबोज ने चौथे दिन इंडिया-बी की पारी को तहस-नहस कर दिया। कंबोज ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 8/69 की शानदार गेंदबाजी की। इसके चलते इंडिया-बी की पहली पारी 332 रन पर सिमट गई और इंडिया-सी को 197 रनों की विशाल बढ़त मिली।

दूसरी पारी में इंडिया-सी ने 128/4 रन बनाकर घोषित कर और टीम ने 321 रन की बढ़त हासिल की। हालांकि, आखिरी दिन होने चलते मैच का कोई नतीजा नहीं निकला और मैच ड्रॉ रहा। इंडिया-बी के कप्तान अभिमन्यु ईश्वर 157 रन बनाकर नाबाद रहे।

अंशुल कंबोज की घातक गेंदबाजी

दिन की शुरुआत इंडिया-बी ने 309/7 के स्कोर से आगे की। तीसरे दिन अभिमन्यु ईश्वरन (143*) और राहुल चाहर (18*) नाबाद लौटे थे। चौथे दिन का खेल शुरू होने पर चाहर अपने स्कोर में एक भी रन नहीं जोड़ पाए और कंबोज की गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हो गए। तेज गेंदबाज ने नवदीप सैनी के स्टंप उखाड़ दिए और उन्हें शून्य पर आउट कर दिया। कंबोज ने मुकेश कुमार को आउट कर इंडिया बी की पारी को 332 रन पर समेट दिया।

ऋतुराज गायकवाड़ का अर्धशतक

दूसरी पारी में इंडिया-सी ने साई सुदर्शन को पारी की शुरुआत में ही खो दिया। मुकेश कुमार की गेंद पर वह आउट हुए। शुरुआती विकेट गिरने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ (62) और रजत पाटीदार (42) ने 96 रनों की साझेदारी करके अपनी टीम को 100 के पार पहुंचाया।

इंडिया-बी ने राहुल चाहर और मुशीर खान की बदौलत उनकी साझेदारी को खत्म किया। ईशान किशन (1) सस्ते में आउट हो गए, उन्हें चाहर ने आउट किया। विकेटों की झड़ी के बाद, बाबा इंद्रजीत (5*) और अभिषेक पोरेल (4*) ने तीन ओवर तक बल्लेबाजी की और अपनी टीम को 321 रनों की विशाल बढ़त दिलाई।

नंबर वन पर इंडिया-सी

हालांकि, मैच में समय नहीं बचा था और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और अभिमन्यु ईश्वरन ने हाथ मिलाकर मैच ड्रॉ करा दिया। ड्रॉ के बाद, इंडिया सी दो मैचों में नौ अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई, जबकि इंडिया बी सात अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

यह भी पढे़ं- Duleep Trophy 2024: अभिमन्यु के शतक के बावजूद भारत 'बी' पर फॉलोऑन का खतरा, India A मजबूत स्थिति में