Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IND vs ENG: पांचवें टेस्ट का पहला दिन रहा भारत के नाम, कुलदीप की घातक गेंदबाजी के बाद रोहित-यशस्वी का बरपा कहर

IND vs ENG 5th Test इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 64 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। बेन डकेट 27 रन बनाकर कुलदीप यादव का पहला शिकार बने। इसके बाद तो मानों विकटों की एक झड़ी सी लग गई। ओली पोप (11) कुलदीप यादव का दूसरा शिकार बने।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Thu, 07 Mar 2024 05:18 PM (IST)
Hero Image
पांचवें टेस्ट के पहले दिन रहा भारतीय टीम के नाम।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है। पहले दिन स्टंप्स तक भारत ने एक विकेट खोए 135 रन बना लिए हैं। इससे पहले भारतीय स्पिनर्स ने इंग्लैंड की पहली पारी 218 रन पर समेट दी। कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए। वहीं, अश्विन को चार विकेट मिले।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 64 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। बेन डकेट 27 रन बनाकर कुलदीप यादव का पहला शिकार बने। इसके बाद तो मानों विकटों की एक झड़ी सी लग गई। ओली पोप (11) कुलदीप यादव का दूसरा शिकार बने।

स्पिनर्स ने मिलकर लिए 10 विकेट

हालांकि, एक छोर पर टिके जैक क्रॉली ने अर्धशतक पूरा किया। वह शतक की तरफ बढ़ ही रहे थे कि कुलदीप यादव ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। कुलदीप ने क्रॉली को 79 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। बेयरस्टो को 29 के स्कोर पर आउट कर कुलदीप यादव ने चौथी सफलता हासिल की। रविंद्र जडेजा ने अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को 26 के स्कोर पर आउट कर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी।

कुलदीप ने लिए पांच विकेट

कप्तान बेन स्टोक्स बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। कुलदीप ने स्टोक्स के रूप में अपना पांचवां शिकार किया। जेम्स फॉक्स को 24 के स्कोर पर अश्विन ने आउट किया। टॉम हार्टली (6) अश्विन का दूसरा शिकार बने। मार्क वुड के रूप में अश्विन को तीसरी सफलता मिली और जेम्स एंडरसन को आउट कर अश्विन ने इंग्लैंड की पहली पारी का अंत कर दिया।

यह भी पढे़ं- IND vs ENG: Kuldeep Yadav ने हासिल किया बड़ा मुकाम, जिस मैदान पर 7 साल पहले किया डेब्यू उसी पर मचाया धमाल

भारत का तगड़ा पलटवार

218 रन के जवाब में भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट गंवा कर 135 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 52 रन और शुभमन गिल 26 रन बनाकर नाबाद लौटे। यशस्वी जायसवाल ने 57 रन की पारी खेली। पहले दिन का खेल पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम रहा।

यह भी पढ़ें- Rohit Sharma Sixes: 'हिटमैन' ने जड़ा छक्कों का अर्धशतक, WTC के इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले एशियाई खिलाड़ी