IND vs NZ 1st Test Day 3 Live Score: रवींद्र जडेजा ने न्यूजीलैंड को दिए करारा झटके, फिलिप्स के बाद हेनरी को किया बोल्ड
Ind Vs Nz 1st Test Day 3 Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज यानी शुक्रवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जारी है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम केवल 46 रन पर ऑलआउट हो गई। घरेलू जमीन पर भारतीय टीम का यह सबसे छोटा स्कोर है। न्यूजीलैंड ने पहले दिन की समाप्ति तक 50 ओवर में 3 विकेट खोकर 180 रन बनाए। कीवी टीम ने पहले दिन 134 रन की बढ़त बनाई। अब मेहमान टीम अपनी पारी आगे बढ़ा रही है।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ind Vs Nz 1st Test Day 3 Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जारी है। कीवी टीम ने शुक्रवार को अपनी पहली पारी 180/3 के स्कोर से आगे बढ़ाई। मेहमान टीम के हौसले बुलंद है क्योंकि उसने विशाल बढ़त हासिल कर ली है। बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह उलटा पड़ गया। भारतीय टीम की पहली पारी केवल 46 रन पर ऑलआउट हुई। घरेलू जमीन पर भारतीय टीम का यह सबसे छोटा स्कोर है। अब टीम इंडिया को अपने गेंदबाजों से चमत्कारिक प्रदर्शन की उम्मीद है जबकि कीवी टीम विशाल जीत हासिल करने के इरादे से बड़ा स्कोर बनाने पर ध्यान देगी।
IND vs NZ 1st Test Day 3 Live Score: जडेजा का एक और शिकार
रवींद्र जडेजा ने भारतीय टीम की वापसी कराई है। जडेजा ने पारी के 65वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मैट हेनरी को क्लीन बोल्ड किया। जडेजा ने लेंथ गेंद डाली, जिस पर हेनरी बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन पूरी तरह चूक गए। गेंद सीधे स्टंप्स पर जाकर लगी। मैट हेनरी ने 9 गेंदों में दो चौके के सहारे 8 रन बनाए। टिम साउथी क्रीज पर आए हैं।
65 ओवर के बाद न्यूजीलैंड की पहली पारी का स्कोर 233/7। रचिन रवींद्र 42* और टिम साउथी 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। कीवी टीम की बढ़त 187 रन की हो गई है।
IND vs NZ Day 3 Live Score: रवींद्र जडेजा ने फिलिप्स को किया क्लीन बोल्ड
रवींद्र जडेजा ने भारत को दिन की तीसरी सफलता दिलाई। पारी का 63वां कर रहे जडेजा ने तीसरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को क्लीन बोल्ड किया। जडेजा ने फुल लेंथ की गेंद डाली, जो फिसलने के बाद फिलिप्स के पैड पर लगकर मिडिल स्टंप पर जाकर लगी। ग्लेन फिलिप्स ने 18 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाए। मैट हेनरी क्रीज पर आए।
63 ओवर के बाद न्यूजीलैंड की पहली पारी का स्कोर 223/6। रचिन रवींद्र 40* और मैट हेनरी 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। कीवी टीम की बढ़त 177 रन हो गई है।
IND vs NZ Live Score: राहुल के कैच लपकने की फोटो
जसप्रीत बुमराह की गेंद पर केएल राहुल ने टॉम ब्लंडेल का दूसरी स्लिप में अच्छा कैच लपका। देखें फोटोज
IND vs NZ 1st Test Day 3 Live Score: जसप्रीत बुमराह ने ब्लंडेल को भेजा पवेलियन
भारतीय टीम ने सुबह के सत्र में सफलता हासिल की है। सिराज के बाद जसप्रीत बुमराह ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई। बुमराह ने पारी के 58वें ओवर की चौथी गेंद पर टॉम ब्लंडेल को दूसरी स्लिप में केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। ब्लंडेल ने 8 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाए। ब्लंडेल के आउट होने के बाद ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर आए।
58 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 204/5। ग्लेन फिलिप्स 0* और रचिन रवींद्र 36* रन बनाकर खेल रहे हैं। कीवी टीम की बढ़त 158 रन की हो गई है।
IND vs NZ Live Score: सिराज ने मिचेल को बनाया शिकार
मोहम्मद सिराज ने भारतीय टीम को तीसरे दिन जल्दी सफलता दिलाई। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने पारी के 55वें ओवर की आखिरी गेंद पर डैरिल मिचेल को गली में यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया। जायसवाल को कैच लेने में उंगली में चोट लगी। डैरिल मिचेल ने 49 गेंदों में दो चौके की मदद से 18 रन बनाए। मिचेल की जगह टॉम ब्लंडेल रवींद्र का साथ निभाने आए हैं। वैसे, 57 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। न्यूजीलैंड की टीम 200 रन के पार पहुंच चुकी है।
57 ओवर के बाद न्यूजीलैंड की पहली पारी का स्कोर 204/4। रचिन रवींद्र 6* और टॉम ब्लंडेल 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs NZ 1st Test Day 3 Live Score: बुमराह का किफायती ओवर
जसप्रीत बुमराह ने दूसरा ओवर किया। बुमराह ने शुरुआती पांच गेंदें डॉट डाली, लेकिन आखिरी गेंद पर रवींद्र ने स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट खेलकर तीन रन लिए। इस ओवर में कुल 3 रन बने।
52 ओवर के बाद न्यूजीलैंड की पहली पारी का स्कोर 188/3। रचिन रवींद्र 29* और डैरिल मिचेल 14* रन बनाकर खेल रहे हैं। कीवी टीम की बढ़त 142 रन की हो गई है।
IND vs NZ Day 3 Live Score: रवींद्र की शानदार शुरुआत
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। मोहम्मद सिराज ने पहला ओवर डालने की जिम्मेदारी उठाई। रचिन रवींद्र ने पहली गेंद पर मिड ऑन और मिड विकेट के बीच से शानदार चौका जमाकर दिन की शुरुआत की। इस ओवर में कुल 5 रन बने।
51 ओवर के बाद न्यूजीलैंड की पहली पारी का स्कोर 185/3। रचिन रवींद्र 26* और डैरिल मिचेल 14* रन बनाकर खेल रहे हैं। कीवी टीम की बढ़त 139 रन की हो चुकी है।
IND vs NZ Day 3 Live Score: भारतीय टीम से करिश्माई प्रदर्शन की उम्मीद
भारतीय टीम तीसरे दिन मिशन के साथ उतरने को तैयार
Huddle ✅
— BCCI (@BCCI) October 18, 2024
A crucial Day 3 coming up ⏳
Follow the match - https://t.co/FS97Llv5uq#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/a6xpa3AL9k
IND vs NZ 1st Test Day 3 Live Score: पहले दिन का हाल
नमस्कार, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन के कवरेज में आपका स्वागत है। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम के लिए पहला दिन अच्छा नहीं बीता क्योंकि टॉस जीतने के बाद पूरी टीम केवल 46 रन पर ऑलआउट हो गई। यह भारतीय टीम का घरेलू जमीन पर सबसे छोटा टेस्ट स्कोर रहा। इसके बाद न्यूजीलैंड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दिन का खेल समाप्त होने तक 50 ओवर में 3 विकेट खोकर 180 रन बनाए। कीवी टीम ने 134 रन की बढ़त बना ली है। अब न्यूजीलैंड अपनी पारी आगे बढ़ाएगी और विशाल स्कोर बनाकर भारत को बड़े अंतर से मात देना चाहेगी। वहीं, टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए किसी चमत्कार की उम्मीद है। वैसे, यह कहना गलत नहीं होगा कि मौजूदा समय में भारतीय टीम बैकफुट पर है।