Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Irani Cup Day 3: यश दुबे ने Madhya Pradesh की लड़खड़ाती पारी को संभाला, Rest Of India के खिलाफ जड़ा शानदार शतक

मध्यप्रदेश की ओर से यश दुबे ने शतकीय पारी खेली। यश ने 16 चौकों के साथ 109 रन की शानदार पारी खेली। सारांश जैन ने भी 66 रन की पारी खेली। पहली पारी में मध्यप्रदेश 294 रन ही बना सकी।

By Piyush KumarEdited By: Piyush KumarUpdated: Fri, 03 Mar 2023 06:51 PM (IST)
Hero Image
मध्यप्रदेश की ओर से यश दुबे ने शतकीय पारी खेली। (फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। ईरानी कप 2023 में मध्य प्रदेश और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। शुक्रवार को मुकाबले का तीसरा दिन था। पहली पारी की बात करें तो रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से यशसवी जायसवाल के 203 और अभिमन्यू ईश्वरण के 154 रन की शानदार पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों के बदलौत टीम ने पहली पारी में 484 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

यश दुबे ने खेली शानदार शतकीय पारी

इसके जवाब में मध्यप्रदेश की ओर से यश दुबे ने शतकीय पारी खेली। यश ने 16 चौकों के साथ 109 रन की शानदार पारी खेली। सारांश जैन ने भी 66 रन की पारी खेली। पहली पारी में मध्यप्रदेश 294 रन ही बना सकी।

वहीं तीसरी दिन के खेल समाप्त होने से पहले दूसरी पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया ने 1 विकेट गंवाकर 85 रन बनाए लिए। दूसरी पारी में भी यशसवी जायसवाल शानदार लय में दिख रहे हैं। उन्होंने 58 रन की नाबाद पारी खेली है। बता दें कि दूसरी पारी में भी कप्तान मयंक अग्रवाल का बल्ला नहीं चला और वो बिना खाता खोले आउट हो गए।

बीसीआई ने साझा किया वीडियो 

मध्यप्रदेश की ओर से 24 साल के बल्लेबाज यश दुबे ने शानदार शतकीय पारी खेली है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 258 गेंदों में 109 रनों की जोरदार पारी खेली। पारी के दौरान उन्होंने शानदार 16 चौके भी जमाए। यश दुबे के शतक लगाने का वीडियो बीसीसीआई ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

A fantastic century by Yash Dubey 👏

Follow the match 👉 https://t.co/UMUCM2ZGbt#MPvROI | #IraniCup | @mastercardindia pic.twitter.com/cLwTpqDG9I— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) March 3, 2023

रेस्ट ऑफ इंडिया :

मयंक अग्रवाल (कप्तान) सुदीप घरामी, यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), मुकेश कुमार, अतीत शेठ, चेतन सकारिया, नवदीप सैनी, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, सौरभ कुमार, आकाश दीप, बाबा इंद्रजीत, पुल्कित नारंग, यश ढुल

मध्यप्रदेश: 

रजत पाटीदार, यश दुबे, हिमांशु मंत्री (कप्तान और विकेटकीपर), हर्ष गवली, शुभम शर्मा, वेंकटेश अय्यर, अक्षत रघुवंशी, अमन सोलंकी, कुमार कार्तिकेय, सारांश जैन, आवेश खान, अंकित कुशवाह, गौरव यादव, अनुभव अग्रवाल, मिहिर हिरवानी