MI vs UP: रोमांचक मुकाबले में यूपी ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ की राह हुई आसान
Live Score Updates, MI vs UP, WPL 2023। महिला प्रीमियर लीग में आज यानी 18 मार्च को डबर हेडर में पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स (Mumbai Indians Vs UP Warriors)के बीच नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। यूपी टीम ने मुंबई को 5 विकेट से हराया।
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। MI vs UP Live Score Updates, WPL 2023। महिला प्रीमियर लीग में आज यानी 18 मार्च को डबर हेडर में पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स (Mumbai Indians Vs UP Warriors) के बीच नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया।
इस मैच में टॉस जीतकर यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर 127 रन बनाए। इसके बाद 128 रनों का पीछा करते हुए यूपी वॉरियर्स ने मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया।
महिला प्रीमियर लीग के 15वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पहली हार मिली। सांस रोक देने वाले इस मुकाबले में यूपी वॉरियर्स ने मुंबई को पांच विकेट से हरा दिया। यूपी ने 19.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार:
यूपी वारियर्स: एलिसा हीली (कप्तान), देविका वैद्य, किरण नवगिरे, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, दीप्ति शर्मा, पार्शवी चोपड़ा, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़
मुंबई इंडियंस: यास्तिका भाटिया, हीली मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, इस्सी वोंग, हुमायरा काजी, धारा गुर्जर, अमनजोत कौर, जिंतिमनी कलिता।
MI vs UP Live Score: यूपी वॉरियर्स ने मुंबई को 5 विकेट से हराया
रोमांचक मुकाबले में यूपी वॉरियर्स ने 128 रनों का पीछा करते हुए 19.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। यूपी टीम की तरफ से ताहिला और ग्रेस हैरिस ने टीम की पारी को संभालते हुए बल्ले से अहम योगदान दिया। इसके बाद यूपी टीम ने 19.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल किया। मुंबई इंडियंस को महिला प्रीमियर लीग की यह पहली हार रही।
MI vs UP Live Score: यूपी वॉरियर्स का गिरा पांचवां विकेट
105 रन के स्कोर पर यूपी वॉरियर्स टीम को पांचवां झटका लगा। यूपी टीम की पारी के 16वें ओवर में अमेलिया कर ने ग्रेस हैरिस को वॉन्ग के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान हैरिस 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस वक्त यूपी को जीत के लिए 24 गेंदों पर 22 रनों की जरूरत है।
16 ओवर के बाद यूपी का स्कोर 106/5 रहा।
MI vs UP Live Score: 15 ओवर के बाद यूपी वॉरियर्स का स्कोर 97/4
15 ओवर के बाद यूपी वॉरियर्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए हैं। फिलहाल हैरिस-दीप्ति की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। यूपी टीम को अब जीत के लिए 30 गेंदों पर 31 रनों की जरूरत है।
MI vs UP Live Score: यूपी वॉरियर्स को लगा चौथा झटका
पारी के 12वें ओवर में यूपी टीम को चौथा झटका लगा। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर अमेलिया कर ने ताहिला मैक्ग्रा को आउट किया। इस गेंद पर ताहिला कवर की तरफ ड्राइव करना चाहती थी, लेकिन बल्ला घूम गया और गेंद सीधा हवा में गई और इस तरह अमेलिया ने उन्हें अपनी गेंद पर कैच आउट किया। इस दौरान ताहिला ने 38 रनों की पारी खेली।
12वें ओवर के बाद यूपी वॉरियर्स का स्कोर 72/4 रहा।
MI vs UP Live Score: 10 ओवर के बाद यूपी का स्कोर 52/3
10 ओवर के बाद यूपी वॉरियर्स टीम ने तीन विकेट के नुकसान में 52 रन बना लिए हैं। शुरुआती विकेट गंवाने के बाद ग्रेस हैरिस और ताहिला ने टीम की पारी को संभाला। ग्रेस फिलहाल 9 रन और ताहिला 21 रन पर बल्लेबाजी कर रही है। यूपी टीम को अब जीत के लिए 60 गेंदों में 76 रनों की जरूरत है।
10 ओवर के बाद यूपी वॉरियर्स का स्कोर 52/3 रहा।
MI vs UP Live Score: यूपी वॉरियर्स का गिरा तीसरा विकेट
यूपी वॉरियर्स की पारी के सातवें ओवर की पहली गेंद पर यूपी वॉरियर्स को तीसरा झटका लगा। इस ओवर की पहली गेंद पर किरण नवगिरे ने बैक ऑफ लेंथ पर शॉट लगाया, लेकिन गेंद ग्लव्स पर लगी और लेग साइट पर गई और विकेटकीपर यास्तिका भाटिया ने डाइव लगाकर कमाल का कैच लपका। इस दौरान किरण 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
7 ओवर के बाद यूपी वॉरियर्स का स्कोर 35/3 रहा।
MI vs UP Live Score: यूपी वॉरियर्स को लगा दूसरा झटका
यूपी टीम को पारी के छठे ओवर में दूसरा झटका लगा। इस ओवर की पहली गेंद पर वॉन्ग ने कप्तान एलिसा हीली को एलबीडब्लीयू आउट किया। एलिसा ने मिडिल स्टंप लेंथ बॉल पर फ्लिक का प्रयास किया और गेंद पैड पर जा लगी। अंपायर ने नॉटआउट दिया, लेकिन रिव्यू लेने के बाद ये पता चला कि गेंद सीधा लेग स्टंप पर लग रही और इस तरह एलिसा हीली 8 रन बनाकर पवेलियन लौटी।
6 ओवर के बाद यूपी वॉरियर्स का स्कोर 27/2 रहा।
MI vs UP Live Score: तीसरे ओवर में मुंबई टीम ने ड्रॉप किए बैक-टू बैक कैच
यूपी वॉरियर् की पारी के तीसरे ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर मुंबई इंडियंस के फील्डिर्स ने दो अहम कैच ड्रॉप किए। ओवर की चौथी गेंद पर एलिसा हीली ने लेग स्टंप पर आई गेंद पर हवा में शॉट जड़ने का प्रयास किया था, लेकिन फील्डिंग में खड़ी अमनजोत कौर से आसान-सा कैच मिस हो गया। इसकी अगली गेंद पर किरण नवगिरे ने बैकवर्ड पॉइंट पर शॉट खेला एक और कैच ड्रॉप हुआ। ओवर में कुल 3 रन बने।
तीसरे ओवर के बाद यूपी वॉरियर्स का स्कोर 7/1 रहा।
MI vs UP Live Score: यूपी वॉरियर्स को लगा पहला झटका
यूपी वॉरियर्स की पारी के दूसरे ओवर में हेली मैथ्यूज ने मुंबई इंडियंस को पहली सफलता दिलाई। इस ओवर की पहली गेंद पर मैथ्यूज ने देविका को आउट किया। इस विकेट में हरमनप्रीत कौर ने कमाल की डाइव लगाकर गेंद को लपका और यूपी वॉरियर्स को पहला झटका लगा। इस दौरान देविका 1 रन बनाकर लौटी पवेलियन।
दूसरे ओवर के बाद यूपी वॉरियर्स का स्कोर 2/1 रहा।
MI vs UP Live Score: यूपी वॉरियर्स की बल्लेबाजी शुरू
मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को जीत के लिए 128 रन का लक्ष्य दिया है। इसके जवाब में यूपी टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। टीम की तरफ से कप्तान एलिसा हीली और देविका वैद्य की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। पहले ओवर में यूपी टीम ने केवल 1 रन बनाए।
पहले ओवर के बाद यूपी वॉरियर्स का स्कोर 1/0 रहा।
MI vs UP Live Score: मुंबई इंडियंस ने यूपी के सामने रखा 128 रन का लक्ष्य
नवी मुंबई की डीवाई पाटिल स्टेडियम में पिच पर स्पिनर्स का बोलबाला रहा। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली बार मुंबई इंडियंस टीम WPL में पहली बार ऑलआउट हुई। यूपी वॉरियर्स की तरफ से सोफी एकलस्टन ने 3 विकेट चटकाए। आखिरी ओवर में दीप्ति शर्मा ने दो बड़े विकेट लिए। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर वॉन्ग को और आखिरी गेंद पर इशाक को रनआउट किया। इस तरह से मुंबई इंडियंस टीम 127 रन पर ढेर हो गई।
MI vs UP Live Score Updates: मुंबई इंडियंस का गिरा आठवां विकेट
पारी के 18वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने मुंबई इंडियंस को आठवां झटका दिया। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर दीप्ति ने धारा गुज्जर को बोल्ड किया। इस दौरान धारा ने 3 रन ही बनाए।
18वें ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 112/8 रहा।
MI vs UP Live Score: मुंबई इंडियंस को लगा सातवां झटका
पारी के 17वें ओवर में मुंबई इंडियंस टीम को सातवां झटका लगा। इस ओवर की आखिरी गेंद पर राजेश्वरी गायकवाड़ ने हुमायरा काजी को पवेलियन भेजा। यह राजेश्वरी का दूसरा विकेट रहा। इस दौरान काजी ने 4 रन ही बनाए। मुंबई इंडियंस का स्कोर 17 ओवर के बाद 100 रन के पार पहुंच गया है।
17 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 103/7 रहा।
MI vs UP Live Score: मुंबई इंडियंस को लगा छठा झटका
मुंबई टीम की पारी के 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर किरण ने फील्डिंग के दौरान एक आसाना सा कैच ड्रॉप किया। इस ओवर की तीसरी गेंद पर वॉन्ग ने शानदार शॉट जड़ा था, लेकिन किरण इस कैच को ड्रॉप कर बैठी, लेकिन इस ओवर की आखिरी गेंद पर सोफी को तीसरी सफलता मिली। अमनजोत कौर इस दौरान 5 रन बनाकर पवेलियन लौटी।
16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 98/6 रहा।
MI vs UP Live Score: 15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 92/5
मुंबई इंडियंस की पारी के 15वें ओवर में पार्शवी चोपड़ा काफी महंगी साबित हुई। उनके इस ओवर में कुल 11 रन बने। मुंबई टीम की तरफ से इसी वॉन्ग ने चौथी और पांचवीं गेंद पर शानदार दो चौके जड़े। इस वक्त क्रीज पर वॉन्ग और अमनजीत कौर की जोड़ी क्रीज पर हैं।
15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 92/5 रहा।
MI vs UP Live Score: मुंबई इंडियंस को लगा पांचवां झटका
मुंबई इंडियंस को पारी के 14वें ओवर में पांचवां झटका लगा। इस ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान हरमनप्रीत कौर को दीप्ति शर्मा ने सिमरन शेख के हाथों कैच आउट कराया। इस गेंद से पहले हरमनप्रीत को जीवनदान मिला था, लेकिन अगली गेंद पर दीप्ति ने उन्हें आउट कर यूपी को बड़ी सफलता दिलाई। इस दौरान हरमनप्रीत 25 रन बनाकर पवेलियन लौटी।
14 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 81/5 रहा
MI vs UP Live Score: मुंबई इंडियंस ने खोया चौथा विकेट
पारी के 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर राजेश्वरी गायकवाड़ ने अमेलिया केर को पार्शवी चोपड़ा के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान अमेलिया महज 3 रन ही बना पाई। मुंबई इंडियंस को इस तरह चौथा झटका लगा।
13वें ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 77/4 रहा।
Live Score Mi vs UP: 12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 71/3
मुंबई इंडियंस ने पारी के 12वें ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। चौथी गेंद पर हरमनप्रीत कौर ने 2 रन लिए। इसके बाद पांचवीं और छठी गेंद पर उन्होंने शानदार दो चौके जमाए। 12वें ओवर में कुल 12 रन बने। हरमनप्रीत कौर टीम की पारी को संभालने का पूरा प्रयास कर रही है।
12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 71/3 रहा।
MI vs UP Live Score Updates: मुंबई इंडियंस को लगा तीसरा झटका
पारी के 11वें ओवर में मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका लगा। इस ओवर की चौथी गेंद पर सोफी ने मैथ्यूज का विकेट लिया। यह पांचवीं बार रहा जब WPL में सोफी ने मैथ्यूज को अपना शिकार बनाया। इस गेंद पर हेली ने बड़ा शॉट जड़ने का सोचा था, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर पीछे कीपर के पास चले गई। इस दौरान मैथ्यूज 35 रन बनाकर पवेलियन लौटी।
11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 59/3 रहा।
MI vs UP Live Score: मुंबई इंडियंस का स्कोर 50 रन के पार
मुंबई इंडियंस की पारी के 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया है। इस ओवर में कुल 11 रन बने। ओवर की लगातार पांच गेंद पर सिंगल रन बने और आखिरी गेंद पर मैथ्यूज ने बैकफुट पर जाकर मिडविकेट के ऊपर से कमाल का छक्का जड़ा।
10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 56/2 रहा।
MI vs UP Live Score: मुंबई इंडियंस का गिरा दूसरा विकेट
मुंबई इंडियंस की पारी के आठवें ओवर में मुंबई का दूसरा विकेट गिरा। इस ओवर की तीसरी गेंद पर सोफी एकलस्टन ने नेट सीवर-ब्रंट को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। सीवर 8 गेंदों में 5 रन बनाकर पवेलियन लौटी। इसके बाद हेली मैथ्यूज और हरमनप्रीत कौर की जोड़ी क्रीज पर हैं।
8 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 40/2 रहा।
Live Score MI vs UP: छठे ओवर में बने केवल 1 रन
पारी के पांचवें ओवर में मुंबई इंडियंस ने अपना पहला विकेट गंवाया। इस ओवर के बाद अगले ओवर में यूपी टीम की तरफ से राजेश्वरी गायकवाड़ करने आई। यह ओवर किफायती रहा। इस ओवर में महज 1 रन ही बन पाए। नेट सिवर-ब्रंट और हेली मैथ्यूज की जोड़ी इस वक्त क्रीज पर मौजूद है
6 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 31/1 रहा।
Live Score MI vs UP: मुंबई इंडियंस को लगा पहला झटका
मुंबई इंडियंस की पारी के पांचवें ओवर में अंजली सरवानी ने यूपी टीम को पहली सफलता दिलाई। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर यास्तिका क्लीन बोल्ड हुई। भाटिया इस गेंद पर कुछ अलग खेलना चाहती थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाई और अपना विकेट गंवा बैठी। इस दौरान उन्होंने 7 रन बनाए। अंजली को पहली सफलता मिली।
5 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 30/1 रहा।
MI vs UP Live Score: चौथे ओवर में कैच आउट होने से बाल-बाल बची यास्तिका
पारी के चौथे ओवर में यास्तिका भाटिया कैच आउट होने से बाल-बाल बची। इस ओवर की तीसरी गेंद पर हैरिस की गेंद पर भाटिया ने साइड आउट करने का प्रयास किया, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाई और फील्डिंग कर रही अंजली से उनका कैच लपका नहीं जा पाया। इस ओवर की आखिरी दो गेंदों पर मैथ्यूज ने दो शानदार छक्के जड़े।
चौथे ओवर में मुंबई इंडियंस ने बनाए कुल 13 रन रहा।
MI vs UP Live Score: दूसरा ओवर में बने केवल 2 रन
मुंबई इंडियंस टीम की शुरुआत सधी हुई नजर आ रही है। दूसरे ओवर में यूपी टीम की तरफ से ग्रेस हेरिस गेंदबाजी करने आए। इस ओवर में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज केवल 2 रन ही बना पाए।
दूसरे ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 6/0 रहा।
MI vs UP Live Score Updates: पहले ओवर में बने कुल 4 रन
मुंबई इंडियंस की पारी के पहले ओवर में हेली मैथ्यूज और यास्तिका भाटिया ने पारी का आगाज करते हुए कुल 4 रन बनाए। इस ओवर के बाद हेली मैथ्यूज (3*) रन और यास्तिका (1*) रन पर बल्लेबाजी कर रही है।
पहले ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 4/0 रहा।
MI vs UP Live Score Updates: मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू
टॉस हारकर मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। मुंबई टीम की तरफ से हेली मैथ्यूज और यास्तिका भाटिया की जोड़ी ने पारी का आगाज किया।
MI vs UP Live: यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
महिला प्रीमियर लीग के 15वें मुकाबले में यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में अब से कुछ ही देर में खेला जाना है। इस मैच से पहले हुई टॉस प्रक्रिया में यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
एलिसा मैच में एक बदलाव के साथ उतरी हैं। यूपी टीम में पार्शवी चोपड़ा को मौका मिला है। वहीं, हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।