Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ranji Trophy 2024 Final: मुशीर ने ठोका शतक, रहाणे-अय्यर ने भी मचाया धमाल; हार टालने के लिए विदर्भ को करना होगा चमत्कार

तीसरे दिन भी मुंबई के बल्लेबाजों का एकतरफा राज रहा। मुशीर और रहाणे ने टीम की पारी को आगे बढ़ाया। रहाणे 73 रन बनाने के बाद हर्ष दुबे का शिकार बने। इसके बाद क्रीज पर उतरे श्रेयस अय्यर ने मुशीर संग मिलकर चौथे विकेट के लिए 168 रन जोड़े। मुशीर ने 326 गेंदों का सामना करते हुए 136 रन ठोके। मुशीर ने अपनी पारी के दौरान 10 चौके जमाए।

By Shubham Mishra Edited By: Shubham Mishra Updated: Tue, 12 Mar 2024 05:43 PM (IST)
Hero Image
Ranji Trophy Final: मुंबई ने फाइनल मैच में कसा शिकंजा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल मुकाबले में मुंबई ने शिकंजा कस लिया है। दूसरी पारी में मुंबई की पूरी टीम 418 रन बनाकर ऑलआउट हुई। विदर्भ को खिताबी मुकाबले को जीतने के लिए 538 रन का लक्ष्य मिला है, जिसके जवाब में टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 10 रन बना लिए हैं। मुंबई की ओर से मुशीर खान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 95 रन की दमदार पारी खेली।

मुशीर-अय्यर ने मचाया धमाल

तीसरे दिन भी मुंबई के बल्लेबाजों का एकतरफा राज रहा। मुशीर और रहाणे ने टीम की पारी को आगे बढ़ाया। रहाणे 73 रन बनाने के बाद हर्ष दुबे का शिकार बने। इसके बाद क्रीज पर उतरे श्रेयस अय्यर ने मुशीर संग मिलकर चौथे विकेट के लिए 168 रन जोड़े। मुशीर ने 326 गेंदों का सामना करते हुए 136 रन ठोके। मुशीर ने अपनी पारी के दौरान 10 चौके जमाए। वहीं, अय्यर अनलकी रहे और अपने शतक से महज 5 रन दूर रह गए। श्रेयस को 95 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा।

See you tomorrow for Day 4 action 👋

Scorecard ▶️ https://t.co/L6A9dXYmZA#MUMvVID | #Final | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/jowr0IDSpv

— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) March 12, 2024

शम्स मुलानी ने ठोका अर्धशतक

मुंबई की ओर से निचले क्रम में शम्स मुलानी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 85 गेंदों पर 50 रन की दमदार पारी खेली और वह नॉटआउट रहे। दूसरी पारी में मुंबई की पूरी टीम 418 रन बनाकर सिमटी। गेंदबाजी में विदर्भ की ओर से हर्ष दुबे ने 5 विकेट अपने नाम किए, जबकि यश ठाकुर ने तीन विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें- Virat Kohli: IPL बचाएगा विराट कोहली की साख, खतरे में T20 World Cup 2024 की जगह; अजीत आगरकर को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

विदर्भ के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य

विदर्भ की टीम को रणजी ट्रॉफी 2024 के खिताब को जीतने के लिए बेहद लाजवाब प्रदर्शन करके दिखाना होगा। फाइनल मैच को जीतने के लिए मुंबई ने टीम के सामने 538 रन का लक्ष्य रखा है, जिसके जवाब में विदर्भ ने बिना कोई विकेट गंवाए 10 रन बना लिए हैं। धुव शोरे 7 और अथर्व तायडे 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।