Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ranji Trophy Quarterfinals: मुशीर के दोहरे शतक से मुंबई मजबूत स्थिति में, गेंदबाजों की बदौलत मध्य प्रदेश की वापसी

Ranji Trophy Quarter Final 2023-24 रणजी ट्रॉफी 2023-24 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले की शुरुआत शुक्रवार 23 फरवरी से शुरू हो गए। शनिवार को दूसरे दिन का मैच खेला गया। मुंबई के लिए जहां सरफराज खान के भाई मुशीर ने अपना पहला रणजी दोहरा शतक जड़ा तो वहीं विदर्भ ने कर्नाटक पर मजबूत पकड़ बना ली है। आंध्र के खिलाफ मध्य प्रदेश के गेंदबाजों ने वापसी कराई।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Sat, 24 Feb 2024 09:00 PM (IST)
Hero Image
रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल के दूसरे दिन का स्कोर। फोटो- BCCI

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुशीर खान के नाबाद 203 रन से मुंबई ने शनिवार को रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के दूसरे दिन पहली पारी में 383 रन बनाकर स्टंप तक बड़ौदा के 127 रन तक दो विकेट झटक लिए। भार्गव भट्ट ने सात विकेट चटकाए लेकिन मुशीर ने नाबाद दोहरे शतक से मुंबई को पहली पारी में अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। मुशीर ने अपने प्रथम श्रेणी शतक को बड़े स्कोर में तब्दील किया और मुंबई को पहली पारी में मजबूत स्कोर बनाने की नींव रखी।

विदर्भ का विशाल स्कोर

अन्य क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक के विरुद्ध विदर्भ की टीम ने पहली पारी में 460 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसके जवाब में कर्नाटक की टीम दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट पर 92 रन बना पाई। उसके कप्तान मयंक अग्रवाल यहां खाता भी नहीं खोल पाए। कर्नाटक अब भी 392 रन से पिछड़ रही है।

आंध्र के खिलाफ मध्य प्रदेश की वापसी  

गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से मध्य प्रदेश ने शानदार वापसी करते हुए आंध्र के खिलाफ दूसरे दिन 83 रन की बढत बना ली। मध्य प्रदेश ने 9 विकेट पर 234 रन से आगे खेलना शुरू किया और आखिरी विकेट इसी स्कोर पर गंवा दिया । मध्य प्रदेश के गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए आंध्र को पहली पारी में 172 रन पर समेट दिया।

यह भी पढ़ें- Ranji Trophy: Musheer Khan ने 18 साल की उम्र में मुंबई के लिए रचा इतिहास, वसीम जाफर का रिकॉर्ड टूटते-टूटते बचा

रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले

  • क्वार्टर फाइनल 1: कर्नाटक (98/2) विदर्भ (460) से 362 रन पीछे
  • क्वार्टर फाइनल 2: बड़ौदा (127/2) मुंबई (384) से 257 रनों से पीछे
  • क्वार्टर फाइनल 3: तमिलनाडु (300/6) ने सौराष्ट्र (183) को 117 रन से हराया
  • क्वार्टर फाइनल 4: मध्य प्रदेश (234 और 21/0) आंध्र (172) से 83 रनों से आगे

सौराष्ट्र के खिलाफ तमिलनाडु मजबूत स्थिति में

रणजी ट्रॉफी 2024 के क्वार्टर फाइनल 3 में सौराष्ट्र के 183 के जवाब में तमिलनाडु ने दिन का अंत 300/6 पर किया। तमिलनाडु ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी 23/1 से शुरू की। बाबा इंद्रजीत (80), कप्तान रविश्रीनिवासन साई किशोर (60) और बूपति कुमार (65) के अच्छे योगदान से स्टंप्स तक उन्होंने 117 रन की बढ़त ले ली।

यह भी पढे़ं- RR को लगा तगड़ा झटका, IPL 2024 से पहले घरेलू मैदान हुआ सील; राजस्थान खेल परिषद ने बताई यह बड़ी वजह