Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ranji Trophy Round-4: अजिंक्य रहाणे का फ्लॉफ शो, अग्रवाल ने जड़ा ऐतिहासिक तिहरा शतक; हनुमा विहारी की भी बल्ले-बल्ले

Ranji Trophy Round-4 शुक्रवार 26 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ हैदराबाद के रणजी ट्रॉफी 2024 क्लैश (प्लेट ग्रुप) के पहले दिन तन्मय अग्रवाल ने 160 गेंद पर नाबाद 323 रन बनाए। तन्मय ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे तेज147 गेंद पर तिहरा शतक जड़ा। हैदराबाद ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ पहले दिन स्टंप तक 529/1 का स्कोर बना लिया है।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Fri, 26 Jan 2024 09:29 PM (IST)
Hero Image
Ranji Trophy Round 4 Day-1 तन्यम का तिहरा शतक।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी 2024 के राउंड-4 के मैचों का आगाज 26 जनवरी से हो गया। एक तरफ जहां, मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे एक बार फिर बड़ी नहीं खेल सके। वहीं, दूसरी तरफ हैदराबाद के तन्मय अग्रवाल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे तिहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज कर दिया। बंगाल ने असम पर शिकंजा कस लिया है।

शुक्रवार, 26 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ हैदराबाद के रणजी ट्रॉफी 2024 क्लैश (प्लेट ग्रुप) के पहले दिन तन्मय अग्रवाल ने 160 गेंद पर नाबाद 323 रन बनाए। तन्मय ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे तेज,147 गेंद पर तिहरा शतक जड़ा। हैदराबाद ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ पहले दिन स्टंप तक 529/1 का स्कोर बना लिया है।

रणजी ट्रॉफी 2024: राउंड 4, दिन 1 से संक्षिप्त स्कोर

एलीट ग्रुप ए

  • विदर्भ (204), झारखंड (10/3) 194 रन से पीछे
  • मणिपुर (159), राजस्थान (74/3)  
  • हरियाणा (100/5) बनाम महाराष्ट्र
  • सर्विसेज (279/4) बनाम सौराष्ट्र

एलीट ग्रुप बी

  • बंगाल (242/4) बनाम असम
  • आंध्र (277/4) बनाम छत्तीसगढ़
  • मुंबई (198), उत्तर प्रदेश (53/1) 145 रन से पीछे
  • केरल (203/9) बनाम बिहार

एलीट ग्रुप सी

  • कर्नाटक (241/8) बनाम त्रिपुरा
  • चंडीगढ़ (111), तमिलनाडु (221/1) 110 रन की बढ़त 
  • गोवा (104), पंजाब (95/4) 9 रन से पीछे
  • रेलवे (313) बनाम गुजरात

एलीट ग्रुप डी

  • ओडिशा (138), हिमाचल प्रदेश (80/1) 58 रन से पीछे है
  • दिल्ली (147), उत्तराखंड (98/4) से 49 रन पीछे
  • मध्य प्रदेश (224/7) बनाम पुडुचेरी
  • जम्मू और कश्मीर (359/4) बनाम बड़ौदा

प्लेट समूह

  • सिक्किम (173), नागालैंड (25/5) 148 रन से पीछे
  • अरुणाचल प्रदेश (172), हैदराबाद (529/1) 357 रन से आगे 
  • मिजोरम (342/7) बनाम मेघालय

अजिंक्य रहाणे का फ्लॉप शो

रणजी ट्रॉफी 2024 के ग्रुप बी मैच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उत्तर प्रदेश ने मुंबई को 198 रन पर ऑल आउट कर दिया। कप्तान अजिंक्य रहाणे केवल 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जबकि, अंकित राजपूत और आकिब खान ने यूपी के लिए 3-3 विकेट लिए। मुंबई के जवाब में स्टंप्स तक उत्तर प्रदेश का स्कोर 53/1 था।

यह भी पढ़ें- AUS vs WI: कभी नहीं देखा होगा ऐसा सेलिब्रेशन, पहली अंतरराष्ट्रीय विकेट मिलते ही गुलाटी मारता दिखा कैरेबियाई खिलाड़ी

हनुमा विहारी ने जड़ा शतक

इसी ग्रुप के एक अन्य मैच में अनुस्तुप मजूमदार 120 रन बनाकर नाबाद रहे, जिससे बंगाल ने गुवाहाटी में पहले दिन असम के खिलाफ 242/4 रन बनाए। ग्रुप बी में ही हनुमा विहारी (119*) और रिकी भुई (120) के शतकों ने रायपुर में छत्तीसगढ़ के खिलाफ स्टंप्स तक आंध्र को 277/4 पर पहुंचा दिया।

यह भी पढ़ें- Tanmay Agrawal ने केवल 147 गेंदों में जड़ दिया तिहरा शतक, 21 छक्‍के जमाए; तितर-बितर हुई रिकॉर्ड्स बुक