Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ranji Trophy Round-5: मजूमदार के शतक बावजूद बंगाल पर मुंबई की पकड़ मजबूत, महाराष्ट्र-सौराष्ट्र के बीच कांटे की टक्कर

मुंबई के 412 रन के जवाब में बंगाल की टीम अनुस्तुप मजूमदार के शतक के बावजूद 56 ओवर में 199 रन पर सिमट गई। मजूमदार 127 गेंद पर 12 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 108 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए मोहित अवस्थी (3/63) रॉयस्टन डायस (2/58) और शिवम दुबे (2/38) की दमदार गेंदबाजी के दमपर मुंबई ने अपना दबदबा कायम रखा है।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Sat, 03 Feb 2024 10:04 PM (IST)
Hero Image
Anustup Majumdar ने मुंबई के खिलाफ जड़ा शतक। फोटो- एपी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी 2024 राउंड 5 में शनिवार, 3 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में ग्रुप बी क्लैश के दूसरे दिन मुंबई ने बंगाल पर अपना दबदबा जारी रखा है। पहले दिन के स्कोर 330/6 से आगे खेलते हुए मुंबई 412 रन पर ऑल आउट हो गई। नंबर 11 बल्लेबाज रॉयस्टन डायस ने 43 में नाबाद 46 रन बनाकर मुंबई को 400 के पार पहुंचाया। बंगाल के लिए सूरज सिंधु जायसवाल ने 6 विकेट चटकाए।

मुंबई के 412 रन के जवाब में बंगाल की टीम अनुस्तुप मजूमदार के शतक के बावजूद 56 ओवर में 199 रन पर सिमट गई। मजूमदार 127 गेंद पर 12 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 108 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए मोहित अवस्थी (3/63), रॉयस्टन डायस (2/58) और शिवम दुबे (2/38) की दमदार गेंदबाजी के दमपर मुंबई ने अपना दबदबा कायम रखा है।

रणजी ट्रॉफी 2024 के राउंड-5 के दूसरे दिन का संक्षिप्त स्कोर

एलीट ग्रुप ए

  • झारखंड (473/5) ने मणिपुर (170) से 303 रन की बढ़त बना ली है
  • विदर्भ (140/2) राजस्थान (432) से 292 रन पीछे
  • सर्विसेज (108 और 78/4) ने हरियाणा (103) पर 83 रन की ली बढ़त
  • महाराष्ट्र (159 और 104/5) को जीत के लिए 104 रन चाहिए बनाम सौराष्ट्र (202 और 164)

एलीट ग्रुप बी

  • आंध्र (313/5) ने बिहार (182) को 131 रनों से आगे
  • बंगाल (199) मुंबई (412) से 213 रन पीछे
  • छत्तीसगढ़ (100/4) केरल (350) से 250 रन पीछे
  • असम (116/0) उत्तर प्रदेश (548/8 दिन) से 432 रन पीछे

एलीट ग्रुप सी

  • गोवा (241 और 10/0) ​​तमिलनाडु (273) से 22 रन से पीछे
  • पंजाब (477/2) बनाम चंडीगढ़
  • त्रिपुरा (146 और 330/9) ने गुजरात (172) से 304 रनों की बढ़त ली
  • रेलवे (155 और 209/8) कर्नाटक (174) से 190 रनों से आगे

एलीट ग्रुप डी

  • पुडुचेरी (127/4) ओडिशा (322) से 195 रन पीछे है
  • जम्मू एवं कश्मीर (168/2) बनाम उत्तराखंड
  • बड़ौदा (400/5) बनाम दिल्ली
  • मध्य प्रदेश (68/4) हिमाचल प्रदेश (169) से 101 रन पीछे

प्लेट समूह

  • सिक्किम (284 और 55/4) ने मेघालय (183) को 156 रन से आगे कर दिया
  • अरुणाचल प्रदेश (124 और 30/0) नागालैंड (342) से 188 रन पीछे
  • हैदराबाद (458/8) ने मिजोरम (199) से 259 रन की बढ़त बना ली

ग्रुप-बी के एक अन्य रणजी ट्रॉफी 2024 मैच में, असम (116/0) उत्तर प्रदेश (548/8 दिन ) से 432 रनों से पीछे है। यूपी के लिए आर्यन जुयाल 201 और करण शर्मा 208 रन बनाकर आउट हुए। ग्रुप ए मैच में महाराष्ट्र और सौराष्ट्र के बीच कांटे की टक्कर जारी है। सौराष्ट्र की पहली पारी के 202 रन के जवाब में महाराष्ट्र 159 रन पर सिमट गई। हालांकि, महाराष्ट्र ने सौराष्ट्र की दूसरी पारी में 164 रन पर रोक दी।

यह भी पढे़ं- SL vs AFG: अजीब तरीके से आउट हुए Angelo Mathews, विश्वास नहीं होने पर देखते रहे जमीन पर गिरी हुई बेल्स

यह भी पढ़ें- आखिर क्यों टीम से बाहर हैं Virat Kohli, पूर्व खिलाड़ी ने कर दिया खुलासा; फैंस को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी