Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

SL vs NZ: श्रीलंका ने कीवियों पर कसा शिकंजा, गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन

श्रीलंका ने पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। दिमुथ करुणारत्ने (83) और दिनेश चांदीमल (61) के अर्धशतकों के दम पर दूसरी पारी में चार विकेट पर 237 रन बना लिए हैं। श्रीलंका ने 202 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। श्रीलंकाई गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड को चमत्कार करने की जरूरत है।

By Agency Edited By: Umesh Kumar Updated: Fri, 20 Sep 2024 09:33 PM (IST)
Hero Image
श्रीलंका ने न्यूजीलैंड पर कसा शिकंजा। फोटो- SLC

गाले, एपी। श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ गाले में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन दूसरी पारी में मेजबान टीम ने दिमुथ करुणारत्ने (83) और दिनेश चांदीमल (61) के अर्धशतकों के दम पर दूसरी पारी में चार विकेट पर 237 रन बनाए।

श्रीलंका ने 202 रनों की बढ़त बनाकर मेहमान टीम पर शिकंजा कस लिया है। एंजोलो मैथ्यूज और धनंजय डि सिल्वा खेल खत्म होने तक मैदान से अविजित लौटे। इससे पहले, श्रीलंकाई गेंदबाजों को जिस शानदार प्रर्दशन के लिए जाना जाता है, वैसा ही कुछ मैदान पर देखने को भी मिला।

श्रीलंकाई गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी

ऐसा माना जा रहा था कि कीवी टीम तीसरे दिन 400 के पार का बड़ा स्कोर खड़ा करेगी, लेकिन गेंदबाजों की कहर बरपाती आक्रमक गेंदबाजी ने कीवियों के परखच्चे उड़ा कर रख दिए और 340 रनों पर ही रोक दिया। इससे पहले खेल के दूसरे दिन चार विकेट खोकर 255 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड ने पारी की शुरुआत की थी।

फिलिप्स ने खेली तेज तर्रार पारी

हालांकि, इस बार लंकाई गेंदबाज अलग प्रकार की सोच के साथ मैदान पर उतरे। प्रभात जयसूर्या ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए। इसके अलावा रमेश मेंडिस ने 3 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को 340 रनों पर ढेर कर दिया। ग्लेन फिलिप्स अंत तक जरूर टिके, लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। फिलिप्स ने 48 गेंद का सामना करते हुए 49 रन की तेज तर्रार पारी खेली।

यह भी पढ़ें- SL vs NZ: लैथम और विलियमसन के अर्धशतकों की मदद से न्यूजीलैंड ने की वापसी, दूसरे दिन गंवाए मात्र चार विकेट

यह भी पढे़ं- SL vs NZ: कामिंडु मेंडिस की रिकॉर्ड पारी ने न्यूजीलैंड को किया परेशान, पहले दिन मजबूत स्थिति में श्रीलंका