Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Amelia और Sophie Devine के शतकों की बदौलत न्यूजीलैंड ने की वापसी, दूसरे वनडे में श्रीलंका को 116 रन से हराया

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने सुजी बेट्स का विकेट जल्दी खो दिया। डिवाइन ने केर के साथ मिलकर श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। केर ने वनडे करियर का अपना दूसरा शतक सिर्फ 98 गेंद पर पूरा किया। वह 108 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं डिवाइन ने 137 रन की पारी खेली। श्रीलंक की तरफ से ऑलराउंडर कविशा दिलहारी ने 84 रन की पारी खेली।

By Umesh KumarEdited By: Umesh KumarUpdated: Sat, 01 Jul 2023 06:00 PM (IST)
Hero Image
श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद अमेलिया केर और सोफी डिवाइन। फोटो- ईएसपीएन

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। पहले वनडे में हार के बाद न्यूजीलैंड ने दूसरे मैच में दमदार वापसी की। अमेलिया केर और सोफी डिवाइन के शतकों की मदद से दूसरे वनडे में बदला लेते हुए श्रीलंका को 116 रनों से हराया। न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। सीरीज का आखिरी वनडे मैच 3 जुलाई को खेला जाएगा।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने सुजी बेट्स का विकेट जल्दी खो दिया, लेकिन जब अमेलिया केर ने बर्नाडाइन बेजुइडेनहौट के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े। दस ओवर के बाद 57 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आईं डिवाइन ने केर के साथ मिलकर श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। केर ने वनडे करियर का अपना दूसरा शतक सिर्फ 98 गेंद पर पूरा किया। वह 108 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, डिवाइन ने 137 रन की पारी खेली।

अमेलिया केर और सोफी डिवाइन ने जड़े शतक

केर और डिवाइन ने तीसरे विकेट के लिए 229 रन जोड़े, जो न्यूजीलैंड के लिए किसी भी विकेट के लिए तीसरा सबसे बड़ा और श्रीलंका में महिला वनडे में सर्वश्रेष्ठ है। दोनों के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड ने अंतिम 34 गेंद में केवल 35 रन जोड़े और 7 विकेट पर 329 रन बनाए। ऑफ स्पिनर ओशादी रणसिंघे ने तीन और उदेशिका प्रबोधनी को दो विकेट मिले।

ली ताहुहु ने लिए चार विकेट

लक्ष्य का पीछा करने में श्रीलंका की चुनौती शुरुआत में ही समाप्त हो गई। न्यूजीलैंड की तेजगेंद ली ताहुहु ने श्रीलंका टॉप ऑर्डर की कमर तोड़कर रख दी। ताहुहु ने 8 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट चटकाए। श्रीलंक की तरफ से ऑलराउंडर कविशा दिलहारी ने 84 रन की पारी खेली। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक जड़ा। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज न्यूजीलैंड की गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सका। पूरी टीम 48.4 ओवर में 213 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।