Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

World Cup Qualifiers Final में जीता श्रीलंका, नीदरलैंड्स को 128 रन से दी पटखनी; तीक्षणा ने चटकाए 4 विकेट

ICC Mens Cricket World Cup Qualifier 2023 Final श्रीलंका ने नीदरलैंड्स को 128 रन के अंतर से रौंद कर क्वालीफायर का फाइनल अपने नाम किया। वानिंदु हसरंगा के हरफनमौला प्रदर्शन और महेश तीक्षणा के तीन विकेट ने श्रीलंका को जीत दिलाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 47.5 ओवर में 233 रन बनाए। नीदरलैंड्स 23.3 में 105 रन बनाकर सिमट गई।

By Jagran NewsEdited By: Umesh KumarUpdated: Mon, 10 Jul 2023 05:00 AM (IST)
Hero Image
श्रीलंका ने नीदरलैंड को फाइनल में हराया। फोटो- एपी

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। हरारे में 2023 वनडे विश्व कप क्वालीफायर के फाइनल में श्रीलंका ने अपना विजयी अभियान जारी रखा। नीदरलैंड्स को 128 रन के अंतर से रौंद कर क्वालीफायर का फाइनल अपने नाम किया। वानिंदु हसरंगा के हरफनमौला प्रदर्शन और महेश तीक्षणा के तीन विकेट ने श्रीलंका को जीत दिलाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 47.5 ओवर में 233 रन बनाए। नीदरलैंड्स 23.3 में 105 रन बनाकर सिमट गई।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पथुम निसांका और सदीरा समर विक्रमाजीत ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े। समर विक्रमाजीत 19 रन बनाकर आउट हुए। निसांका ने 23 रन की पारी खेली। कुसल मेंडिस और सहान अरचिगे ने पारी को संभाला और टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। मेंडिस ने 43 रन बनाए। अरचिगे ने 57 रन की पारी खेली। दोनों तीसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े।

अरचिगे ने खेली अर्धशतकीय पारी

इस साझेदारी को साकिब जुल्फिकार ने तोड़ा, जिन्होंने मेंडिस को पगबाधा आउट किया। अरचिगे ने असलांका के साथ पांचवें विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की। जुल्फिकार की गेंद पर अरचिगे आउट हुए। उसी ओवर में असालंका भी रन आउट हो गए। श्रीलंका का स्कोर एक समय 180/3 से 190/7 हो गया। वानिंदु हसरंगा ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 29 रन कूटे। टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।

तीक्षणा से पार ना पा सकी नीदरलैंड्स

जवाब में नीदरलैंड्स को शुरुआती झटके लगे और शुरुआती 10 ओवर में 41 रन के अंदर पांच विकेट खो दिए। दिलशान मदुशंका ने विक्रमजीत को 13 रन पर और वेस्ली बरेसी को शून्य पर बोल्ड कर दिया। वानिंदु हसरंगा ने तेजा निदामानुरु को शून्य पर आउट किया। मदुशंका ने नूह क्रॉस का विकेट 7 रन पर लिया।

नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स 1 रन पर रन आउट हो गए। जुल्फिकार, हसरंगा के शिकार हुए। मैक्स ओ'डोड ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। महेश तीक्षणा ने मैक्स को आउट किया। इसके बाद तीक्षणा ने रयान क्लेन और आर्यन दत्त को एलबीडब्ल्यू आउट किया और क्लेटन फ्लॉयड को बोल्ड करके नीदरलैंड्स की पारी को 105 रन पर समेट दिया।