ICC World Cup 2019 Ind VS RSA: 100 रन के अंदर निपटी आधी टीम, एक बार फिर चोक कर गए चोकर्स
भारतीय बॉलरों की तूफानी गेंदबाजी के सामने दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा गया। दक्षिण अफ्रीका के पांच विकेट सिर्फ 98 रन पर गिर गए।
नई दिल्ली, जेएनएन। ICC World Cup 2019 SA vs IND: भारतीय गेंदबाजों के सामने वर्ल्ड कप के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम शतक भी नहीं जमा सकी। भारतीय बॉलरों की तूफानी गेंदबाजी के सामने दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा गया। दक्षिण अफ्रीका के पांच विकेट सिर्फ 98 रन पर गिर गए। दक्षिण अफ्रीका को झटका देने का काम जसप्रीत बुमराह ने किया। उन्होंने लगातार दो विकेट हासिल किए। इसके बाद युजवेंद्र चहल ने अपनी स्पिन के जादू में अफ्रीकी बल्लेबाजों को फंसाया। उन्होंने लगातार दो विकेट लेकर अफ्रीका की चाल बिगाड़ दिया। पांचवां विकेट स्पिनर कुलदीप यादव ने लिया।
पहले दस ओवर में गवांए दो विकेट
भारतीय टीम ने शुरुआत में ही अफ्रीकी टीम को दो बड़े झटके दे दिए। बुमराह ने टीम के दोनों ओपनर्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया। शुरू के ओवर्स में पिच से काफी मदद मिली। गेंद को मिल रही मूवमेंट का फायदा बुमराह ने जमकर उठाया। उन्होंने पिच के दोनों ओर गेंद घुमाई। वहीं, दबाव बनाने में भुवनेश्वर कुमार ने भी मदद की।
World Cup 2019: प्रोटियाज कप्तान डूप्लेसी ने स्टेन की चोट के लिए आइपीएल को जिम्मेदार बताया
चहल ने की पहल
भारतीय टीम दो स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरी। विराट के इस फैसले को सही साबित किया चहल ने। चहल ने अपनी फिरकी में वैन डर दसैं और कप्तान फॉफ डूप्लेसी को फंसाया। एक समय दोनों के बीच एक साझेदारी बन रही थी, जिसे चहल ने चलता किया।
ICC World Cup 2019 Ind VS RSA:...पहला जरूरी काम कर गई टीम इंडिया, मैच में हावी हुए विराट के धुरंधर
कुलदीप को भी मिली सफलता
कुलदीप यादव ने जेपी डुमिनी को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को एक और झटका दिया। 23वें ओवर की आखिरी गेंद पर यादव ने डुमिनी को आउट किया। वहीं 24 ओवर खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट खोकर 98 रन बना लिए हैं।
जल्द शुरू होने जा रहा है क्रिकेट क्विज कांटेस्ट जागरण एप्प पर। रोज जीत सकते है स्मार्ट फोन। आज से ही प्रैक्टिस शुरू करें। डाउनलोड करें जागरण ऐप।
Andrioid फोन पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
Iphone पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप