Team India Champions Arrival: चैंपियन IND का एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत, PM 11 बजे करेंगे खिलाड़ियों से मुलाकात
भारतीय टीम गुरुवार की सुबह बारबाडोस से नई दिल्ली पहुंची। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम का नई दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से पटखनी देकर खिताब अपने नाम किया था। भारतीय टीम के खिलाड़ी अपने फैंस के साथ इस जीत का जोरदार जश्न मनाएंगे। यहां जानें भारतीय टीम का पूरा कार्यक्रम।
एएनआई, नई दिल्ली। भारतीय टीम गुरुवार को सुबह 6 बजे बारबाडोस से नई दिल्ली पहुंची। पता हो कि भारतीय खिलाड़ी ब्रिजटाउन में हरिकेन बेरिल चक्रवात के कारण तीन दिन तक फंसे हुए थे। भारतीय स्टाफ को बुधवार को स्पेशल चार्टर्ड फ्लाइट के जरिये देश लाया गया।
रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम का नई दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। दिल्ली हवाई अड्डे के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। हर किसी ने गर्मजोशी से भारतीय टीम का स्वागत किया। कई फैंस तो रात में ही एयर पोर्ट पहुंच गए थे।
#WATCH | Virat Kohli along with Team India arrives at Delhi airport, after winning the #T20WorldCup2024 trophy.
India defeated South Africa by 7 runs on June 29, in Barbados. pic.twitter.com/wcbzMMvG7h— ANI (@ANI) July 4, 2024
विराट को देखते ही शोर मचाने लगे फैंस
टीम के खिलाड़ी एयरपोर्ट के बाहर आए और बस से होटल के लिए रवाना हो गए। इस बीच विराट कोहली जब बस में चढ़ रहे थे तो उन्होंने फैंस की तरफ देखा और उनका अभिवादन स्वीकार किया। फैंस विराट कोहली को देखते ही शोर मचाने लगे।
यह भी पढ़ें: भारतीय टीम दिनभर क्या करने वाली है, यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स
#WATCH | Suryakumar Yadav and Shivam Dube along with Team India arrive at Delhi airport, after winning the #T20WorldCup2024 trophy.
India defeated South Africa by 7 runs on June 29, in Barbados. pic.twitter.com/ehlzj9rIIL— ANI (@ANI) July 4, 2024
पीएम मोदी से मिलेगी टीम
टीम आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मिलेगी। उसके बाद आज ही मुंबई रवाना होगी। टीम आज ही मुंबई के नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम के बीच खुली बस पर रोड शो करेगी। पहले ये कार्यक्रम कल होना था। खिलाड़ियों को जल्दी फ्री करने के लिए ये कार्यक्रम आज ही होगा।
#WATCH दिल्ली: पुरुष भारतीय क्रिकेट टीम का स्वागत करने के लिए समर्थक एयरपोर्ट पर जुटे।
टीम इंडिया #T20WorldCup2024 ट्रॉफी जीतने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गई है। pic.twitter.com/JyUzuG2Nyz— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2024
आईटीसी मौर्य में टीम इंडिया के लिए विशेष तैयारी
ट्रॉफी जीतने के बाद पुरुष भारतीय क्रिकेट टीम के स्वागत के लिए आईटीसी मौर्य में तैयारियां चल रही हैं।
#T20WorldCup2024 ट्रॉफी जीतने के बाद पुरुष भारतीय क्रिकेट टीम के स्वागत के लिए आईटीसी मौर्य में तैयारियां चल रही हैं।
भारत ने 29 जून को बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया। pic.twitter.com/YxW8qXM1op— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2024
क्रिकेटरों की एक झलक देखने का इंतजार
विमान कर्मियों को भी क्रिकेटरों की एक झलक देखने का इंतजार है। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के टी 20 विश्व कप जीतकर आइजीआइ एयरपोर्ट पहुँचने से पूर्व स्वागत में क्रिकेट प्रेमी बारिश के बीच खड़े हैं।
बता दें कि विश्व जीतने के बाद ही भारतीय टीम को भारत लौटना था लेकिन बारबाडोस में तूफान के कारण टीम को वहीं रोक दिया था। दो दिन की देरी के बाद, बीसीसीआई ने पूरी टीम और उनके परिवारों के एक साथ घर लौटने के लिए एक चार्टर्ड उड़ान की व्यवस्था की।
भारतीय टीम घर लौटने के बाद सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगी। रोहित एंड कंपनी इसके बाद सीधे मुंबई के लिए रवाना होगी। मुंबई पहुंचने के बाद विजयी भारतीय टीम का विक्ट्री मार्च निकलेगा। परैड नरीमन प्वाइंट्स से वानखेड़े स्टेडियम तक होगी। इस दौरान भारतीय क्रिकेटर्स पर इनाम राशि भी होगी। बीसीसीआई ने खुद 125 करोड़ रुपये के बोनस का एलान किया था।
यह भी पढ़ें: Rohit Sharma का भारतवासियों के नाम खास संदेश, BCCI निकालेगी विजय परेड; यहां होगा जश्न का आयोजन