Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सोमनाथ की पत्नी की सुरक्षा को लेकर DWC की अध्यक्ष ने की गृहमंत्री से मुलाकात

दिल्ली महिला आयोगी की अध्यक्ष बरखा सिंह ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। यह मुलाकात गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हुई है। मुलाकात के दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष ने दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ को भारती की पत्नी की सुरक्षा मुद्दे बात हुई। गृह मंत्री

By JP YadavEdited By: Updated: Sat, 13 Jun 2015 04:15 PM (IST)
Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोगी की अध्यक्ष बरखा सिंह ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। यह मुलाकात गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हुई है। मुलाकात के दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष ने दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ को भारती की पत्नी की सुरक्षा मुद्दे बात हुई। गृह मंत्री से मुलाकात में बरखा सिंह ने कहा कि पूर्व कानून मंत्री की पत्नी की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाए। हालांकि, दक्षिणी-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, पीड़िता को एक सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराया गया है, लेकिन वह नाकाफी है।

आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ उनकी पत्नी लिपिका मित्रा ने 11 जून को घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। उनकी पत्नी लिपिका ने दक्षिण-पश्चिम जिले की महिला अपराध शाखा में शिकायत दर्ज कराई थी।

इससे पहले दिल्ली महिला आयोग में भारती के खिलाफ घरेलू उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में लिपिका ने सोमनाथ भारती के खिलाफ मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न से जुड़े कई गंभीर आरोप लगाए थे। शारीरिक उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों को देखते हुए पुलिस ने लिपिका की मेडिकल जांच कराई।उनका आरोप है कि गर्भावस्था के दौरान उन्हें कुत्ते से कटवाया गया था। दो महीने पहले भी उनके साथ मारपीट की गई थी।

सोमनाथ भारती के खिलाफ FIR दर्ज, हो सकते हैं गिरफ्तार