Move to Jagran APP

काम की जगह प्रचार पर ध्यान, 29 फीसद बढ़ाया बजट, लगभग 59 करोड़ की हुई वृद्धि

2018-19 के बजट के अनुसार सरकार ने सूचना और प्रचार के लिए 257.42 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस राशि में लगभग 59 करोड़ की वृद्धि की गई है।

By Amit MishraEdited By: Updated: Sun, 25 Mar 2018 03:03 PM (IST)
Hero Image
काम की जगह प्रचार पर ध्यान, 29 फीसद बढ़ाया बजट, लगभग 59 करोड़ की हुई वृद्धि

नई दिल्ली [जेएनएन]। प्रचार को लेकर अक्सर विवाद में रही दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी वित्त वर्ष में प्रचार के लिए 29 फीसद बजट बढ़ा दिया है। सरकार ने आगामी वित्त वर्ष के लिए 257 करोड़ खर्च करने का प्रस्ताव किया है। सरकार ने यह प्रस्ताव पेश किए गए अपने चौथे बजट में किया है।

59 करोड़ की वृद्धि 

आपको बता दें कि चालू वित्त वर्ष यानी 2017-18 के लिए बजट में करीब 198 करोड़ रुपए प्रचार के लिए निर्धारित किए गए थे। वहीं 2018-19 के बजट के अनुसार सरकार ने सूचना और प्रचार के लिए 257.42 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस राशि में लगभग 59 करोड़ की वृद्धि की गई है।

विपक्ष ने की आलोचना 

विज्ञापन के लिए बेजा बजट खर्च करने के सवाल पर अरविंद केजरीवाल सरकार के अक्सर विवाद में घिरी रही है। साल 2015 में अपने पहले बजट के दौरान प्रचार के लिए सरकार ने 520 करोड़ की राशि बजट में शामिल की थी। जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी की जमकर आलोचना की थी। हालांकि उस दौरान सरकार ने सफाई देते हुए बताया था कि यह बजट अलग-अलग विभागों के लिए था। जिसे एक साथ जोड़ा गया था। हालांकि विवाद हो जाने पर सरकार ने इतनी राशि खर्च नहीं की थी। 

यह भी पढ़ें: रामलीला मैदान में फिर गूंजा नारा, 'अन्ना तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं'

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।