Move to Jagran APP

पिता से बदला लेने की नीयत से पूर्व गर्लफ्रेंड ने बच्ची को किया अगवा, गिरफ्तार

पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी और पूर्व गर्लफ्रेंड लक्ष्मी पर शक जताया। साहिबाबाद से पुलिस ने लक्ष्मी को हिरासत में ले लिया।

By Amit MishraEdited By: Updated: Sun, 25 Mar 2018 05:07 PM (IST)
Hero Image
पिता से बदला लेने की नीयत से पूर्व गर्लफ्रेंड ने बच्ची को किया अगवा, गिरफ्तार

नई दिल्ली [जेएनएन]। सीमापुरी इलाके में तीन माह की बच्ची को अगवा करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला की पहचान लक्ष्मी (28) के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि लक्ष्मी बच्ची के पिता श्याम बाबू उर्फ दीपक (28) की पूर्व गर्लफ्रेंड है।

खेलते वक्त किया अगवा 

करीब सवा साल पहले श्याम बाबू की शादी हो गई। इसके बाद श्याम बाबू ने उससे मिलना जुलना बंद कर दिया। इसी से नाराज होकर लक्ष्मी ने शुक्रवार दोपहर घर के बाहर से बच्ची को अगवा कर लिया। जब पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश देने लगी तो वह घबरा गई और बच्ची को इंदिरापुरम स्थित चामुंडा देवी मंदिर में छोड़कर भाग निकली, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पूर्व गर्लफ्रेंड पर शक जताया

श्याम बाबू परिवार के साथ ई ब्लॉक, कलंदर कॉलोनी में रहते हैं। शुक्रवार दोपहर अचानक मासूम घर से गायब हो गई। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी और पूर्व गर्लफ्रेंड लक्ष्मी पर शक जताया। शनिवार सुबह साहिबाबाद से पुलिस ने लक्ष्मी को हिरासत में ले लिया।

बच्ची का पता चल गया

पूछताछ में उसने बताया कि उसने रात में बच्ची को चामुंडा मंदिर पर छोड़ दिया था। दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस से संपर्क किया तो बच्ची का पता चल गया। गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि रात में मंदिर में बच्ची को रोते हुए देखकर देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। 

यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में 24 घंटे के दौरान आधा दर्जन एनकाउंटर, नोएडा में एक लाख का इनामी ढेर

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।