Move to Jagran APP

सास से लड़कर मायके जा रही बहू से ट्रेन में छेड़छाड़, लव मैरिज की थी गैर समुदाय के युवक से

आरोप है कि मुरादाबाद से ठीक पहले कुछ युवकों ने महिला से छेड़छाड़ की और लेडीज कोच से खींचने की कोशिश की।

By JP YadavEdited By: Updated: Wed, 28 Mar 2018 10:55 AM (IST)
Hero Image
सास से लड़कर मायके जा रही बहू से ट्रेन में छेड़छाड़, लव मैरिज की थी गैर समुदाय के युवक से

गाजियाबाद (जेएनएन)। पानीपत में सास से लड़ाई के बाद मायके जा रही महिला के साथ ट्रेन में कुछ युवकों ने छेड़खानी कर दी। मामला जीआरपी तक पहुंचने के बाद महिला वन स्टॉप सेंटर, गाजियाबाद लाई गई। वन स्टॉप सेंटर की मदद से महिला ससुराल लौट गई।

लेडीज कोच में महिला से छेड़छाड़

जौनपुर की रहने वाली महिला की नवंबर 2016 में पानीपत निवासी एकाउंटेंट से शादी हुई थी। दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं। लड़के के परिवार ने इसका विरोध किया था, लेकिन वह अपने पति के साथ ही रहती थीं। तीन माह की गर्भवती महिला का बीते शुक्रवार 23 मार्च को सास से झगड़ा हो गया। इसके बाद वह घर से चली आईं। पानीपत से रेवाड़ी स्टेशन पहुंचीं और यहां से वाराणसी द्वि साप्ताहिक ट्रेन के महिला डिब्बे में जौनुपर सिटी स्टेशन के लिए बैठी गईं।

मुरादाबाद से ठीक पहले कुछ युवकों ने महिला से छेड़छाड़ की और उन्हें लेडीज कोच से खींचने की कोशिश की। शोर मचाने पर अन्य महिलाओं ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी, जिसके बाद आरोपित फरार हो गए। महिला को जीआरपी ने मुरादाबाद के शेल्टर होम में शिफ्ट कराया। 24 मार्च को महिला को गाजियाबाद लाया गया।

सूचना पर काउंसलर प्रियांजलि रात 10 बजे हापुड़ बॉर्डर पहुंची और महिला की सुपुर्दगी ली। प्रियांजलि ने बताया कि महिला की सास उसकी पढ़ाई को लेकर भी ताने देती थीं। वह सिर्फ नौवीं पास है। महिला को पति की सुपुर्दगी में देने वाली काउंसलर कविता सिंह ने बताया कि 25 मार्च को महिला का पति गाजियाबाद पहुंचा। जरूरी कार्यवाही के बाद दोनों घर चले गए।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।