Move to Jagran APP

CBSE पेपर लीक: कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने ट्वीट से किया कटाक्ष

वर्ष 2006, 2011, 2016 और अब 2018 में प्रश्नपत्र लीक का मामला सामने आया है।

By JP YadavEdited By: Updated: Thu, 29 Mar 2018 01:43 PM (IST)
Hero Image
CBSE पेपर लीक: कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने ट्वीट से किया कटाक्ष

नई दिल्ली (जेएनएन)। सीबीएसई द्वारा प्रश्नपत्र लीक होने का मामला नया नहीं है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि एक वर्ष में दो प्रश्नपत्रों के लीक होने की बात सीबीएसई ने मानी। वर्ष 2006, 2011, 2016 और अब 2018 में प्रश्नपत्र लीक का मामला सामने आया है। वहीं अब यह बात उठने लगी है कि यदि प्रश्नपत्र वितरण की प्रणाली इलेक्ट्रानिक हो जाए तो प्रश्नपत्र लीक होने की समस्या रोकी जा सकती है।

केंद्रीय विद्यालय रोहिणी सेक्टर-8 के प्रिंसिपल उत्तम कुमार बताते हैं कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सवाल उठने की संभावना कम है। इसमें कंप्यूटर के संचार को जोड़ने के लिए इंटरनेट की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन इसके परिणाम सफल हों, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

क्या कहते हैं अजय माकन

मेरे बेटे ओजस्वी ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए बहुत मेहनत की थी। वह खुश भी था, लेकिन जब उसे पता चला कि गणित का प्रश्नपत्र लीक हो गया है तो वह बहुत उदास हो गया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।