Move to Jagran APP

ऑल इंडिया ओपन स्पोर्ट्स फेस्ट में जीते आठ पदक, सुदेश सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित

सुदेश को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। विजेता खिलाड़ियों के यूनिवर्सिटी पहुंचने में कुलपति दिनेश कुमार व अन्य ने स्वागत किया।

By Amit MishraEdited By: Updated: Sun, 01 Apr 2018 09:35 AM (IST)
Hero Image
ऑल इंडिया ओपन स्पोर्ट्स फेस्ट में जीते आठ पदक, सुदेश सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित

फरीदाबाद [जेएनएन]। दिल्ली के जसोला स्थित नेताजी सुभाष स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुए ऑल इंडिया ओपन स्पोर्ट्स फेस्ट में वाईएमसीए विश्विद्यालय के विद्यार्थियों ने पांच स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते हैं। इसके अलावा छात्रा सुदेश को प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। बृहस्पतिवार को विजेता खिलाड़ियों के यूनिवर्सिटी पहुंचने में कुलपति दिनेश कुमार व अन्य ने स्वागत किया।

महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीता

डॉ.राजेश भारद्वाज ने बताया कि कबड्डी कोच कुसुम भाटी और दीपक के मार्गदर्शन में वाईएमसीए विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। वहीं 100 मीटर दौड़, ऊंची कूद में स्वर्ण और टेबल टेनिस में स्वर्ण व दो रजत पदक हासिल किया है। इसके अलावा विद्यार्थियों ने शॉर्टपुट में भी एक स्वर्ण और रजत पदक जीते।

विजेताओं को शुभकामनाएं 

विजेता खिलाड़ियों में चंचल, प्रीती, दिव्या शर्मा, नीलम, सुषमा, नेहा, अंजलि, राखी, चेतन, प्रशांत, उमेश का उत्कर्ष प्रदर्शन रहा। इस दौरान कुलसचिव डॉ. संजय शर्मा, डीएसडब्ल्यू डीन डॉ. नरेश चौहान, कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र गुप्ता ने भी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।  

यह भी पढ़ें: मैडम तुसाद के संग्रहालय में शामिल होगा विराट कोहली का पुतला, ले सकेंगे सेल्फी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।