Move to Jagran APP

छेड़छाड़ का विरोध करने पर बाइक सवार ने महिला को पीटा, अस्पताल में भर्ती

महिला अपने मकान के सामने खड़ी थी। तभी गांव डिडौली निवासी एक युवक बाइक पर आया और महिला पर अश्लील फब्तियां कसते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

By Amit MishraEdited By: Updated: Sat, 31 Mar 2018 04:16 PM (IST)
Hero Image
छेड़छाड़ का विरोध करने पर बाइक सवार ने महिला को पीटा, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली [जेएनएन]। शहर की रावली रोड स्थित स्थित एक कॉलोनी में शुक्रवार सुबह अश्लील फब्तियां कसने व छेड़छाड़ का विरोध करने पर बाइक सवार युवक ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रावली रोड स्थित एक कॉलोनी में महिला अपने परिवार के साथ रहती है। शुक्रवार सुबह महिला अपने मकान के सामने खड़ी थी। तभी गांव डिडौली निवासी एक युवक बाइक पर आया और महिला पर अश्लील फब्तियां कसते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

महिला अस्पताल में भर्ती

महिला ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसके साथ जमकर मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख पुकार की आवाज सुन आसपास के लोगों व परिजनों को आता देख आरोपी युवक वहां से भाग गया। परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें: कुकर्म के दौरान बच्चे की दम घुटने से मौत, आरोपी ने गली में फेंका शव

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।