दिल्ली: अमन विहार इलाके में लगी भीषण आग, घर छोड़कर भागे लोग
आग इतनी भीषण है कि उसने अासपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। इलाके में अफरातफरी मच गई है और लोग अपने घरों को खाली कर सुरक्षित स्थान की तरफ भाग रहे हैं।
नई दिल्ली [जेएनएन]। राष्ट्रीय राजधानी में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक बार फिर दिल्ली के अमन विहार इलाके में भयानक आग लगने की खबर है। आग अमन विहार इलाके के किराड़ी में स्थित पॉलीथिन के गोदाम में लगी है।
आसपास के घरों में भी भड़की आग
आग इतनी भीषण है कि उसने अासपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। इलाके में अफरातफरी मच गई है और लोग अपने घरों को खाली कर सुरक्षित स्थान की तरफ भाग रहे हैं। आग लगने के बाद से लगातार जोरदार धमाकों की आवाज आ रही है। आशंका है कि कई लोग अब भी हादसे वाली जगह पर फंसे हो सकते हैं।
दमकल की 10 गाड़ियां तैानात
आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियों को मौके पर तैनात किया गया है। दमकलकर्मी आग बुझाने के लिए कड़ी मश्क्कत कर रहे है। अब तक आग कर काबू नहीं पाया जा सका है। आग से लाखों रुपए के नुकसान की संभावना जताई जा रही है।
आग लगने के कारणों का पता नहीं
फिलहाल अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है कि आग कैसे लगी। राहत व बचाव का कार्य जारी है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: आग से सुरक्षा की अनदेखी लील रही है जिंदगी, होना होगा जागरूक