Move to Jagran APP

देर रात गाना बजाने से इन्कार करने पर मारी गोली, महिला सहित पांच गिरफ्तार

छानबीन में पता चला कि शादी समारोह में गाना बजाया जा रहा था। देर होने पर जब गाना बंद कर दिया गया तो दीपक व रवि ने बॉबी पर गोली चला दी।

By Amit MishraEdited By: Updated: Sat, 28 Apr 2018 08:36 PM (IST)
Hero Image
देर रात गाना बजाने से इन्कार करने पर मारी गोली, महिला सहित पांच गिरफ्तार

नई दिल्ली [जेएनएन]। शादी के कार्यक्रम के दौरान देर रात तक गाना बजाने से मना करने पर एक शख्स को गोली मारने की घटना सामने आई है। मामले में बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने पांच आरोपियोंं को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान नजफगढ़ निवासी दीपक (29), सचिन (19), दरियापुर निवासी रवि (23), चंद्र कॉलोनी निवासी जोगिंदर (27) के रूप में हुई। मामले में पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया है, जिसपर सबूत मिटाने का प्रयास करने का आरोप है। पुलिस को आरोपियों के पास से दो पिस्टल, एक जिंदा कारतूस व एक कार बरामद हुई है। वहीं, पीड़ित अस्पताल में भर्ती है।

गाने को लेकर मारी गोली 

द्वारका जिला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संतोष सिंह मीना ने बताया कि 26 अप्रैल को पुलिस को एक वाटिका में गोली चलने की सूचना मिली थी। छानबीन में पता चला कि शादी समारोह में गाना बजाया जा रहा था। देर होने पर जब गाना बंद कर दिया गया तो दीपक व रवि ने बॉबी पर गोली चला दी।

आरोपी गिरफ्तार

जिसके बाद आरोपी बॉबी को अस्पताल लेकर गए और वहां चिकित्सकों को कहा कि किसी लोहे की चीज से बॉबी को चोट लग गई है। बॉबी को अस्पताल में दाखिल कर सभी आरोपी मौके से भाग गए। इसके बाद बॉबी के बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया और सभी आरोपियों को दबोच लिया। 

यह भी पढ़ें: मदरसा दुष्कर्म मामला: दिल्ली पुलिस ने आरोपी मौलवी को किया गिरफ्तार, लगे हैं कई गंभीर आरोप

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।