Move to Jagran APP

'बेटी को बचाने की खातिर खुरपा लेकर चलती हूं', एक मां की दहाड़ सुनकर चौंक गए मंत्री जी

महिला ने मंत्री के सामने रोते हुए बताया कि कुछ दबंग किस्म के लड़के स्कूल आते जाते समय उसकी बेटी को छेड़ते हैं।

By JP YadavEdited By: Updated: Wed, 02 May 2018 12:14 PM (IST)
Hero Image
'बेटी को बचाने की खातिर खुरपा लेकर चलती हूं', एक मां की दहाड़ सुनकर चौंक गए मंत्री जी

फरीदाबाद (जेएनएन)। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं ने परिजनों को खासा चिंतित किया है।इसका नमूना भी देखने को मिली है। सेक्टर-16 में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के जनता दरबार में एक महिला ने सुरक्षा को लेकर एक बयान देकर सभी को चौंका दिया। महिला ने बड़ी बेबाकी से कहा- 'मंत्री जी दबंगों के डर के चलते हमें खुरपा छुपाकर रखना पड़ता है, ताकि इसे हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके।'

इसी के साथ महिला ने जिले में महिला सुरक्षा की पोल खोल दी। महिला ने मंत्री के सामने रोते हुए बताया कि कुछ दबंग किस्म के लड़के स्कूल आते जाते समय उसकी बेटी को छेड़ते हैं। फब्तियां कसते हैं। महिला ने स्थानीय पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने उन्हें ही लताड़कर वापस भेज दिया।

यह देखकर उन लड़कों का हौसला बढ़ गया। अब वे छात्र को पकड़ लेते हैं। इस दौरान महिला ने अपने कपड़ों से एक खुरपा निकालकर दिखाया और कहा कि दबंगों के डर से वह इसे हथियार के तौर पर अपने साथ रखती हैं।

मंत्री ने महिला की बात को गंभीरता से लेते हुए तुरंत डीसीपी को फोन मिलाया। इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला को आश्वासन दिया कि अब उनकी बेटी के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करेगा। महिला ने वहीं पुलिस अधिकारी से बातचीत की। इसके बाद संतुष्ट होकर घर लौट गईं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।