विकास ने कथक डांस के दौरान एक मिनट में लगाए 120 चक्कर, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम
विकास पंडित बिरजू महाराज के शिष्य हैं और कथक डांस की अलग-अलग विधाओं में पारंगत हैं।
गाजियाबाद (जेएनएन)। गाजियाबाद के इंदिरापुरम के नीति खंड दो में रहने वाले विकास कुमार ने कथक डांस में एक मिनट में 120 चक्कर लगाकर अपने नाम अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। इस रिकॉर्ड के लिए उनको गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से जल्द ही प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विकास पंडित बिरजू महाराज के शिष्य हैं और कथक डांस की अलग-अलग विधाओं में पारंगत हैं। बीते साल 16 दिसंबर को इंदिरापुरम के स्वर्ण जयंती पार्क में एक संस्था की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी मौजूद रही, जिसमें विकास ने एक मिनट में 120 चक्कर लगाकर अनोखा रिकॉर्ड बनाया है।
नीति खंड-दो में रहने वाले विकास लगभग 22 साल के हैं और कथक डांस के अलावा वह बीसीए की पढ़ाई भी कर रहे हैं। विकास मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं।
विकास का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने पर उनके भाई मुकेश ने भी खुशी जाहिर की है। जल्द ही विकास को पुरस्कार दिया जाएगा।