Move to Jagran APP

अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को मारी गोली, थाने जाकर बोला- बेटे ने की फायरिंग

महिला का कहना है कि मंगलवार रात करीब आठ बजे वह साहिबाबाद थाना क्षेत्र स्थित अपने घर पर पहुंची। अवैध संबंधों की बात पर महिला का उसके पति के साथ झगड़ा शुरू हो गया।

By Amit MishraEdited By: Updated: Wed, 30 May 2018 07:07 PM (IST)
Hero Image
अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को मारी गोली, थाने जाकर बोला- बेटे ने की फायरिंग
साहिबाबाद [जेएनएन]। थाना साहिबाबाद की एक काॅलोनी में रहने वाले एक स्पा मैनेजर ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद नशे में धुत आरोपी साहिबाबाद थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसके नाबालिग बेटे ने अपनी मां को गोली मार दी है।

पति ने मारी गोली

इस बीच घायल महिला ने बयान में कहा है कि उसके पति ने गोली मारी है। घायल की बहन ने आरोपी पति, नाबालिग बेटे, सास और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुुुुरू कर दी है।

19 साल पहले हुई थी शादी 

थाना साहिबाबाद की एक काॅलोनी में एनएच-आठ स्थित एक स्पा सेंटर का मैनेजर परिवार के साथ रहता है। 19 साल पहले उसकी पंजाब की रहने वाली महिला से शादी हुई थी। दोनों के 16 साल का एक बेटा और 14 साल की बेटी है। कुछ दिन पूर्व महिला अपनी बेटी के साथ दिल्ली में रहने वाली अपनी एक बहन के घर चली गई थी।

बेटे के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

दो दिन पूर्व महिला के पास उसके पति ने काॅल किया और आरोप लगाया कि उसका पंजाब के एक गायक के साथ अवैध संबंध है। इसलिए वह छोटी-छोटी बातों पर नाराज होकर लंबे समय के लिए घर से चली जाती है। इस पर महिला ने पति से कहा कि वह घर आकर बात करेगी। सोमवार को 16 वर्षीय बेटा दिल्ली से अपनी मां को वापस लेने गया था। आरोप है कि बेटे ने मां पर हमला कर दिया। मां ने बेटे के खिलाफ दिल्ली के एक थाने में शिकायत दे दी।

घर में घुसते ही मार दी गोली 

महिला का कहना है कि मंगलवार रात करीब आठ बजे वह साहिबाबाद थाना क्षेत्र स्थित अपने घर पर पहुंची। अवैध संबंधों की बात पर महिला का उसके पति के साथ झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि इस दौरान महिला को सास और ननद और बेटे ने पकड़ लिया और पति ने तमंचे से गोली चला दी। गोली महिला के हाथ को छूती हुई जांघ में जा लगी। महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आॅपरेशन के बाद गोली निकाल दी गई है।

आरोपी बोला- बेटे ने मां को मारी गोली 

वारदात के बाद आरोपी पति घालय महिला को अस्पताल ले जाने के बाद नशे में धुत होकर साहिबाबाद थाने पहुंचा। उसने पुलिस से कहा कि उसके नाबालिग बेटे ने अपनी मां को गोली मार दी है। मां ने दिल्ली में उसके खिलाफ शिकायत दी थी। इससे वह नाराज था।

महिला ने पुलिस को बताई सच्चाई 

अस्पताल पहुंची पुलिस ने घायल महिला से जब घटना के बारे में पूछा तो महिला ने पति पर गोली चलाने का आरोप लगाया। घायल महिला की दिल्ली में रहने वाली बहन ने पति, सास, ननद और बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अभी तक वारदात में प्रयोग किया गया तमंचा बरामद नहीं कर सकी है। मामले की जांच जारी है।

जारी है मामले की जांच 

थाना प्रभारी साहिबाबाद राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की बहन की शिकायत पर मामले में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: एयर होस्टेस ने अधिकारी पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, पीएम मोदी को पत्र भेज कहा- 'मी टू'

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।