Move to Jagran APP

मोदी सरकार में दिव्यांग जनों को मिलने लगी छात्रवृत्ति : गहलोत

फोटो : 30 मई डेल 315 नोट : पंजाब के लिए भी जरूरी - अंबेडकर प्रतिष्ठान में इंडिया ग्लोबल

By JagranEdited By: Updated: Wed, 30 May 2018 07:47 PM (IST)
Hero Image
मोदी सरकार में दिव्यांग जनों को मिलने लगी छात्रवृत्ति : गहलोत

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : जनपथ रोड स्थित अंबेडकर प्रतिष्ठान में बुधवार को पहले इंडिया ग्लोबल स्कॉलरशिप कांग्रेस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय सामाजिक व न्याय अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने कहा कि आजादी के वर्षो बीत जाने के बाद भी दिव्यांग जनों के लिए छात्रवृत्ति की व्यवस्था नहीं थी, लेकिन मोदी सरकार ने कार्यकाल शुरू करते ही दिव्यांग जनों के लिए छात्रवृत्ति की व्यवस्था की।

गैर सरकारी संगठन बडी फॉर स्टडी इंडिया फांउडेशन व प्रभाव फांउडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में गहलोत ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति, परिवार, समाज व राष्ट्र के विकास के लिए आवश्यक है। इस उद्देश्य के साथ उनका मंत्रालय अनुसूचित जाति, जनजाति व दिव्यांग वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व तक दिव्यांग वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिलता था, लेकिन प्रधानमंत्री ने व्यक्तिगत तौर पर दिव्यांग जनों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए छात्रवृत्ति शुरू करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद उनके मंत्रालय ने दिव्यांग जनों के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग के छात्रों को कुल छह श्रेणियों में छात्रवृत्ति दी जाती है। जबकि छात्रवृत्ति डायरेक्ट बैंक ट्रांजेक्शन (डीबीटी) लागू से इसमें पारदर्शिता आई है। फलस्वरूप छात्रवृत्ति की संख्या व क्षमता में भी प्रगति हुई है। इस दौरान नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने देश के स्कूलों में बच्चों के लर्निग आउटकम पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि देश में कई राज्यों के बच्चे अपनी कक्षा के अनुरूप पाठ पढ़ने में सक्षम नहीं हैं। साथ ही उन्होंने देश के पिछड़े जिलों को जहां देश की कुल 22 फीसद आबादी रहती है। उनके विकास को चुनौती बताते हुए उन्हें सर्वश्रेष्ठ बनाना सरकार का लक्ष्य बताया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत, अमिताभ कांत व पूर्व विदेश सचिव अमरेंद्र खटवा ने बडी फॉर स्टडी के न्यूज लेटर का भी विमोचन किया। फांउडेशन के निदेशक मनास्वी सिंह ने कहा कि इस कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के लिए काम कर रहे सभी संस्थाओं का एकजुट करना है। जिससे देश के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।